Home / / दिल्ली हाट या हम इसे ‘मिनी इंडिया’ कह सकते हैं?

दिल्ली हाट या हम इसे ‘मिनी इंडिया’ कह सकते हैं?

May 26, 2017


dilli-haat-665x445

दिल्ली हाट में संस्कृतियों के मिश्रण का रंगीन माहौल और उज्ज्वल दृश्य

एक सामान्य प्रवेश शुल्क के साथ, नई दिल्ली की हलचल से दूर, दिल्ली हाट ने सभी को अपने सौन्दर्य का अनुभव कराने के लिए आमंत्रित किया है। यह संजातीय, बाहरी बाजार आईएनए मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित है। देशभर के ग्रामीण कारीगरों को उनकी प्रतिभा और रचनात्मकता को प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से, दिल्ली हाट पहली बार 1994 में खोला गया था। यह हाट दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम के द्वारा चलाया जाता है। हाट में कदम रखते ही इस स्थान की विशिष्टता का अनुभव होता है। पूरे भारत की संस्कृतियों को सम्मिलित करने का रंगीन माहौल और उज्ज्वल दृश्य के बारे में समझने के आधार पर, इसे ‘मिनी इंडिया’ के रूप में संबोधित करना गलत नहीं होगा।

यदि आप एक शौकीन दुकानदार हैं और हस्तशिल्प या हथकरघा आपको आकर्षित करतें हैं, तो दिल्ली हाट आपके लिए एक उचित जगह है। कपड़ों के सामान से लेकर घर की सजावट के विभिन्न प्रकार के उत्पादों और कलाकृतियों की सभी किस्में यहाँ उपलब्ध हैं। हालांकि यहाँ के अधिकांश उत्पादों की कीमतें अधिक हैं, लेकिन खरीदारी के समय तोल-मोल करने से अधिकांश उत्पाद उचित दामों पर मिल जातें हैं, हालांकि यहाँ की कुछ दुकानें एक दाम वाली होती हैं। इसके अलावा, आपको दिल्ली के अन्य बाजारों में दिल्ली हाट के कई उत्पाद मिल सकते हैं, जबकि यहाँ के कई अन्य उत्पाद विभिन्न राज्यों की छोटी-छोटी दुकानों पर कारीगरों द्वारा बेचे जाते हैं। यहाँ की अधिकांश दुकानें स्थायी हैं। यहाँ विभिन्न विक्रेताओं द्वारा अन्य लोगो के पक्ष में होने का दिखावा किया जाता है। दिलचस्प बात यह है कि कई लोग कहते है कि यहाँ के कुछ कारीगर अपनी कला के रहस्य को अन्य जगह साझा कर रहें हैं।

दिल्ली हाट के भोजन वाले ठेलों पर उपलब्ध विविध प्रकार के व्यंजनों में देश के स्वादों का अनुभव भी कर सकते हैं। मैंने तमिलनाडु के ठेलों पर दक्षिण भारतीय व्यंजनों का और पंजाब के ठेलों पर अमृतसरी नान का स्वाद तो चख लिया है, लेकिन महाराष्ट्रीयन, राजस्थानी, असमिया और उनके संबंधित राज्यों के ठेलों पर उपलब्ध अन्य प्रकार के खाद्य पदार्थों में भी एक व्यापक विकल्प का परीक्षण करना बाकी है।

दर्शकों को आकर्षित करने के लिए यहाँ शाम के समय में नृत्य का सीधा प्रसारण और संगीत प्रदर्शन का आयोजन भी किया जाता है। प्रदर्शनी हॉल में विशेष प्रचारक शो और प्रदर्शनियाँ भी आयोजित की जाती हैं। एक आरामदायक अनुभव के लिए दिन के दौरान सर्दियों में या गर्मियों की शाम में दिल्ली हाट पर जाएं।

दिल्ली की अपनी अगली यात्रा पर इस ‘मिनी इंडिया’ या दिल्ली हाट का अनुभव करें!

स्थान:

दिल्ली हाट

श्री अरबिंदो मार्ग

आईएनए बाजार के विपरीत

नई दिल्ली, भारत 110023

प्रवेश शुल्क:

20 रुपये (वयस्कों) के लिए, और 10 रुपये (बच्चों) के लिए