दिसम्बर में त्यौहार: 2018 को अलविदा कहने से पहले अंतिम समारोह
दिसंबर के महीने में स्वाभाविक रूप से उत्साहजनक आभा उत्पन्न होती है। बहुत से लोग नए साल के आने पर बहुत सी उम्मीदें करते है। जो लोग सर्दियों को पसंद करते है उनके लिए सर्दियां बहुत ही आनंददायक होने जा रही हैं क्योंकि नये साल के आने के साथ–साथ महीने के अंत में छुट्टियां होती हैं। यह तो कुछ भी नहीं है। आप साल के आखिरी महीने में और अधिक मजे ले सकते हैं। देश भर में कई अनोखे त्यौहार मनाए जाते हैं और प्रत्येक त्यौहार आपके मन पर पर्याप्त भव्यता और एक अलग ही छाप छोड़ता है। दिसंबर में सभी विशेष त्यौहारों की याद दिलाने के लिए अच्छी तरह से खोज की गई है जिससे कि आपका कोई भी त्यौहार छूटे नही। इस महीने के लिए अपना यात्रा कार्यक्रम तैयार करने के लिए इसे पढ़ें।
- क्रिसमस, गोवा
कौन कहता है कि सांता सच्चा नहीं है? हर जगह क्रिसमस बहुत ही जोश और उत्साह के साथ संता के साथ मनाया जाता है हम भरोसा नहीं कर सकते लेकिन कम से लाल कोट वाले व्यक्ति के मिथ्य पर तो यकीं कर ही सकते हैं। हर साल, चर्चों और यहां तक कि कुछ बड़े मॉल में भव्य समारोह आयोजित किए जाते हैं। सजाए गए क्रिसमस के पेड़, सांस्कृतिक प्रदर्शन और लोगों का एकत्रित होना एक पवित्र और प्यारा में अनुभव हैं।
हालांकि, अगर आप इस वर्ष कुछ और मजेदार की तलाश में हैं, तो सीधे गोवा तक जाएं। क्यों? पहला कारण, क्योंकि इस क्षेत्र में ईसाई आबादी का प्रभुत्व है, इसलिए स्वाभाविक रूप से क्रिसमस यहां बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। दूसरा कारण, गोवा जानता है कि यह त्यौहार कैसे मनाया जाना चाहिए। सांता बच्चों को उपहार वितरित करते है और क्रिसमस कैरोल और केक की यहां जोरदार पार्टियां होती हैं, जो सुबह से ही शुरू हो जाती हैं। गोवा जानता है कि हम सभी के अंदर एक हिप्पी है और यह भी जानता है कि इसे कैसे बाहर निकाला जाए। 25 दिसंबर को असली मजा लेना चाहते हैं? तो फिर ‘भारत के लास वेगास’ में आएं।
तिथि: 25 दिसंबर 2018
मुख्य गंतव्य: गोवा
- हॉर्नबिल महोत्सव, कोहिमा, नागालैंड
आप में से उन लोगों के लिए जो यह नहीं जानते कि, नागालैंड विभिन्न जनजातियों की भूमि है। न केवल इन जनजातियों में उनकी संस्कृति में भिन्नता है बल्कि वे विभिन्न परंपराओं और त्योहारों का भी पालन करते हैं। हालांकि, हॉर्नबिल एक त्यौहार है जहां सभी जनजातियां इस त्यौहार को मनाने के लिए एक छत के नीचे एक साथ आती हैं जो कि उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों के सबसे विलक्षण मेल्टिंग पॉट पूरी के रूप में देखी जाती है। त्यौहार में इतना बड़ा जनजातीय महत्व है कि राज्य सरकार खुद ही अंतर-जनजातीय बातचीत को बढ़ाने के लिए इस त्यौहार को आयोजित करती है।
आप में से अधिकांश लोगों के लिए, नागालैंड की संस्कृति अज्ञात और अनदेखी हो सकती है और एक साथ आने वाले सभी लोककथाओं के साथ, यह एक समारोह की गौरतलब बात है।
इसके अलावा, आपके पास यहां शामिल मनोरंजन के हर आयाम हैं। या तो स्थानीय व्यंजन को मेलों के माध्यम से प्राप्त करें, या स्थानीय राइस बियर की चुस्की लें, या फिर सौंदर्य प्रतियोगिताओं और फैशन शो को देखकर आनंद उठाएं। जब आप ये सब देख चुके हो, तो कुछ मसल-रिंचिंग वाली नागा कुश्ती, पारंपरिक युद्ध नृत्य, हेडहंटिंग अनुष्ठान, और पारंपरिक तीरंदाजी देखें। स्थानीय कलाकारों द्वारा मूर्तियों और चित्रों की सराहना करते हुए स्वदेशी खेलों में शामिल होने और कला में रूचि दिखाकर चीजें धीमा करो। अंत में हॉर्नबिल राष्ट्रीय रॉक संगीत कार्यक्रम में रात को नृत्य करें।
और, चिंता न करें, आपके पास प्रत्येक चीज को विस्तार और सावधानी के साथ सब चीजों का आनंद लेने के लिए 10 दिन सीधे हैं।
तिथि: 1 से 10 दिसंबर, 2018
मुख्य गंतव्य: कोहिमा, नागालैंड
- हॉट एयर बुलून फेस्टिवल, कर्नाटक
आप कल्पना करें कि जमीन से हजारों फीट कर्नाटक की समृद्ध विरासत को देख रहे हो और ठंडी हवा आपके बालों से गुजर रही है। हॉट एयर गर्म बुलून हर जगह होते हैं, लेकिन कर्नाटक में, मजा बहुत ही ज्यादा होता है। इसका मुख्य कारण है कि त्यौहार पूरे महीने के लिए यहां होता है। दूसरी बात, देश के सबसे अमीर ऐतिहासिक शहर में रंगीन गुब्बारे से घिरा हुआ एक अद्वितीय अनुभव है। इसके अलावा, यह मंदिरों, गुफाओं और खंडहरों के विहंगम दृश्य को देखने के लिए आपका एकमात्र शॉट है। वहां अपना डीएसएलआर लेना न भूलें। आपका वहां स्वागत है।
तिथि: दिसंबर के पूरे महीने
मुख्य गंतव्य: कर्नाटक के हम्पी, बीदर और मैसूर
- मैग्नेटिक फील्ड फेस्टिवल, राजस्थान
यदि आप में हुनर है और आप अपने हुनर को आजमाना चाहते हैं तो दिसंबर में राजस्थान की यात्रा करके आप वहां के मैग्नेटिक फील्ड फेस्टिवल में शामिल हो सकते हैं। यह फेस्टिवल आपको सभी प्रकार की कला दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करता है। जहां पर आप प्ले गिग्स, चित्रकारी या फिर स्टैंड-अप कॉमेडीज कर सकते हैं इसके साथ ही आपके स्वागत के लिए यहां रेड कार्पेट बिछा होगा। यहां तक कि यदि आपको कला में दिलचस्पी नहीं है तो उसके लिए यहां अन्य गतिविधियां भी हैं जो आपको यह महसूस नहीं होने देंगी कि आप किसी अन्य स्थान पर हैं। आप ट्रीजर हन्ट, पतंगबाजी प्रतियोगिता संगीत और योग कार्यशालाओं, एकांत में हो रही शानदार पार्टियों में शामिल हो सकते हैं। इस फेस्टिवल के दौरान आप अपने दिन को राजस्थानी व्यंजनो का स्वाद चखकर बिता सकते हैं और रात में कैंपिंग से दूर एक सुखद नींद ले सकते हैं। आपके लिए पूरा पैकेज इंतजार कर रहा है।
तिथि: 14 से16 दिसंबर 2018
प्रमुख गंतव्य: अलसीसर महल, राजस्थान
- रण उत्सव, कच्छ, गुजरात
राजस्थानी संस्कृति की चमक के बाद अब गुजरात की बारी है। व्यावहारिक सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रमों के अलावा, आप ऊंट और घुड़सवारी, पैरामोटरिंग, तीरंदाजी, और फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। लोकगीत में मनोरंजक संगीत और नृत्य प्रदर्शन शामिल हैं। सांस्कृतिक उत्थान आपको अपनी ओर प्रेरित करता रहता है और अच्छी बात यह है कि यह लगातार महीनों तक चलता है। और, क्या हमने उल्लेख किया कि समुद्र के किनारे में रात में कैंपिंग होगी?
तिथियां : 1 नवंबर 2018 से 20 फरवरी 2019
प्रधान गंतव्य : कच्छ, गुजरात
- पेरुमित्ता थारवाड़, केरल
आइए दक्षिण का पता लगाएं, क्या हम शुरू करें? इस उत्सव का हिस्सा होने के बजाय केरल की सांस्कृतिक जड़ों को खोजने का कोई दूसरा बेहतर तरीका नहीं है।
वे आपको रंग, जीवंतता और परंपरा की झलक दिखाएंगे। इस त्यौहार का यूएसपी अनुष्ठान नृत्य थैय्यम है जिसे देश में कला का सबसे पुराना रूप माना जाता है। नर्तकियां खुद को सिर से लेकर पैर तक विविध रंगों से रंग लेती हैं और आपको प्राचीन पौराणिक कहानियां सुनाती हैं और अपने नृत्य के माध्यम से ऐतिहासिक पात्रों की महिमा का बखान करती हैं। यहां पर आपको भगवान और राक्षस, खलनायक, नायक और अच्छे और बुरे सबके बारें में जानकारी प्राप्त होगी। आप बहुत अनुमान तो नहीं लगा सकते लेकिन उनके चेहरे के भाव से आप चीजों का पता लगा सकते हैं। यहां पर माइम और कुछ प्राचीन जनजातीय प्रदर्शन भी होते हैं।
तिथि: 7 दिसंबर 2018 से 16 दिसंबर 2019
प्रमुख गंतव्य: कोत्ताम्कुज्ह्य केरल
तो अब तक आपने इन स्थानों पर जाने का मन बना लिया होगा। आप कौन सी जगह से ज्यादा प्रभावित होंगे? हमें बताएं।