Home / Food / कीमा कलेजी

कीमा कलेजी

June 30, 2017


keema-kaleji

कीमा कालेजी – मांसाहारी व्यंजन

कीमा कलेजी दो मूल अवयवों के साथ तैयार की जाने वाली एक मसालेदार करी व्यंजन है, जो कीमा बनाया हुआ मांस और यकृत भाग के मांस कलेजी से बनाया जाता है। यह हड्डी या बिना हड्डी के साथ नियमित चिकन या मटन खाने वालों के लिए एक अच्छा विकल्प है। सभी का पसंदीदा यह व्यंजन पार्टियों और छोटी सभाओं में, एक मांसाहारी स्वाद के साथ उपयोग में लाया जा सकता है। आप इसे घर पर बनाने के लिये और इसका स्वाद बढ़ाने के लिये नियमित भारतीय मसालों का उपयोग कर सकते है। आदर्श रूप में, आप इसे नान या पराठा के साथ लेना चाहेंगे, हालांकि यह अन्य रूप में भारतीय रोटी के साथ भी अच्छी तरह से उपयोग में लायी जा सकती है। तो अगली बार जब आप चिकन या मटन की कशमकश का सामना करें, तो इस कीमा कलेजी नुस्खे का चयन करें और अपने भोजन को कुछ लजीज बनाएं।

सामग्री (4 लोगों के लिए)

  • तेल – 4 बड़े चम्मच
  • प्याज – 1 कप (कटा हुआ)
  • अदरख – 2 इंच के टुकड़े
  • लहसुन – 8 से 10 जवे
  • टमाटर का शोरबा – 4 बड़े चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
  • धनिया पाउडर – 2 चम्मच
  • गरम मसाला पाउडर – 1/2 चम्मच
  • नमक स्वाद अनुसार
  • कीमा – 300 ग्राम
  • कलेजी – 200 ग्राम
  • धनिया की ताजी पत्तियां सजावट के लिए
Keema-Kaleji-Key-Ingredients-665x424

कीमा कलेजी – मुख्य सामग्री

कीमा कलेजी कैसे बनाएं

  • तैयारी का समय: 10 मिनट
  • पकाने का समय: 45 मिनट
  • कढ़ाई में तेल गरम करें और प्याज को सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
  • मिक्सी में अदरक और लहसुन को डालकर एक चिकना मिश्रण तैयार करें। (पानी का उपयोग आवश्यकतानुसार करें)
  • अदरख लहसुन के मिश्रण को प्याज के साथ मिलाकर 2 मिनट तक भूनें।
  • टमाटर के शोरबे को भी प्याज के साथ मिलाकर 2 मिनट तक भूनें।
  • सभी मसालों को एक साथ मिलाएं और जब तक तेल व मसाला अलग-अलग न हो जाएं भूनते रहें।
  • कीमा को मिलाएं और 15 से 20 मिनट तक ढक कर पकाएं।
  • अब कलेजी को मिलाएं और लगभग 10 मिनट तक पकाएं।
  • गरमा-गरम परोसें।
              सारांश
व्यंजन का नाम कीमा कलेजी पकाने की विधि
प्रकाशित 04-09-2014
तैयारी का समय 10 मिनट
पकाने का समय 45 मिनट
कुल समय 55 मिनट
औसत रेटिंग 20 समीक्षाओं के आधार पर