Home / Government / भारत में नागरिक पुरस्कार

भारत में नागरिक पुरस्कार

June 20, 2018
by


भारत में नागरिक पुरस्कार

“लोग पैसे के लिए काम करते हैं लेकिन सम्मान, प्रशंसा और पुरस्कारों के लिए एक मील आगे तक जाकर काम करते हैं”। डेल कार्नेगी द्वारा दिया गया यह उदाहरण बिल्कुल सही लगता है।

जब कोई व्यक्ति कुछ महान काम करता है तो उस पर, प्रशंसा और पुरस्कारों की बरसात-सी होने लगती है। पुरस्कार लोगों के अच्छे कार्यों को मान्यता देने और उनकी उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। भारत अपने नागरिकों को,राहनुमाई, साहित्य, देशभक्ति और ब्योरेवार रिपोर्ट के क्षेत्रों में उनके विशिष्ट योगदान के लिए, विभिन्न पुरस्कार प्रदान करता है।

शीर्ष प्राप्तकर्ताओं को, अलग-अलग क्षेत्रों में उनके विशिष्ट कार्यों के लिए,नागरिक पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। भारत की आजादी के बाद से, शिक्षा, कला, खेल, साहित्य, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, व्यापारऔर उद्योगआदि के क्षेत्रों के लोग पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।

यहां चार प्रकार के नागरिक पुरस्कारों का वर्णन किया गया है

 भारत रत्न

भारत रत्न देश में दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इससे पहले यह पुरस्कार केवल विज्ञान, सार्वजनिक सेवाओं, कलाओं और साहित्य के क्षेत्र में ही प्रदान किए जाते थे। लेकिन 2013 में इसकी पात्रता मानदंड में संशोधन किए गए थे, जिसके बाद खेल श्रेणी को भी शामिल किया गया था।

भारत रत्न

प्रधानमंत्री,भारत के राष्ट्रपति को पुरस्कार के पात्र लोगों की सूची प्रदान करताहै। प्रति वर्ष पुरस्कार प्राप्त करने वालों की संख्या 3 तक सीमित है। आज तक, लगभग 45 लोगों को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

बनावटः भारत रत्न कांस्य से बने एक पीपल के पत्ते की तरह दिखता है, जो लगभग 5.8 सेमी. लंबा, 4.7 से.मी. चौड़ा और 3.1 मिमी. मोटा होता है। सूरज के एक प्रतिरूप के साथ इसकी नक्काशी की गई है, जिस का व्यास1.6 सेमी. है, इसमें “भारत रत्न” शब्द देवनागरी लिपि में जलती हुई कांस्य में लिखा गया है। पुरस्कार पर मौजूद, भारत का प्रतीक, सूर्य और रिम प्लैटिनम से बना हुआ है।

महत्वपूर्ण प्रापक: पुरस्कार का स्थापन वर्ष 1955 था और इस वर्ष यह पुरस्कार तीन लोगों – डॉ. सी. वी. रमन, सी. राजगोपालाचारी और डॉ. एस. राधाकृष्णन – को प्रदान किया गया था।

सत्यजीत राय इस पुरस्कार को पाने वाले एक मात्र फिल्म निर्माता हैं। 2013 के संशोधन के बाद,सचिन तेंदुलकर को भी भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। खान अब्दुल गफ्फार खान और नेल्सन मंडेला सहित दो विदेशी नागरिक भी इस पुरस्कार के प्राप्तकर्ता थे।

प्रदत्तः भारत रत्न को विशेष व्यवस्था के तहत विशेष सेवाओं को सम्मनित करने के लिए प्रदान किया जाता है।

मानदंड: कला, विज्ञान, खेल, और साहित्य सहित मानव प्रयासो के किसी भी क्षेत्र में|

पद्म पुरस्कार

इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। बिना किसी भेदभाव के किसी भी व्यक्ति को यह पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। किसी भी वर्ग,जाति, लिंग, पदवी या धर्म के सभी लोग इस पुरस्कार के लिए पात्र हैं। हालांकि, पीएसयू (डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर) के साथ काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों को इससे बाहर रखा गया है।

पद्म पुरस्कार हर साल मार्च के महीने में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है। प्राप्तकर्ताओं का चयन पद्म पुरस्कार समिति द्वारा किया जाता है। जिसका गठन हर साल प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है। यह पुरस्कार केवल सम्मान के लिए है, इस पुरस्कार में कोई नकद भत्ता या किसी प्रकार का लाभ / स्वीकृति आदि शामिल नहीं है। पद्म पुरस्कार के प्राप्तकर्ताओं को दिए जाने वाले पदक में,सनद (प्रमाण पत्र) और पदक की प्रतिकृति शामिल होती है।

पद्म विभूषण

भारत रत्न के बाद लोगों को प्रदान किया जाने वाला यह दूसरा सर्वोच्च पुरस्कार है। यह पुरस्कार, सरकारी कर्मचारियों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं सहित कला, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में लोगों की उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए, प्रदान किया जाता है।

पद्म विभूषण

बनावटः गोलाकार डिजाइन में, पद्म विभूषण में एक ज्यामितीय स्वरूप का प्रयोग किया गया है, जो 0.6 मिमी. मोटा है और इसका व्यास 4.4 सेमी. है। कांस्य से बने, इस पुरस्कार में देवनागरी लिपि में “पद्म” शब्द, विभूषण शब्द के ऊपर तथा कमल के नीचे उभरे हुए शब्दों में लिखा हुआ है। पुरस्कार के पीछे वाला हिस्सा राष्ट्रीय प्रतीक “सत्य मेव जयते” के साथ नक्काशित किया गया है। शिलालेख (पद्म विभूषण), ज्यामितीय पैटर्न और रेखा, जलते हुए कांस्य से लिखी गई है, बाकी सभी आकृतियाँ सफेद सोने की उभरी हुईं हैं।

महत्वपूर्ण प्राप्तकर्ता: श्री शरद पवार, सचिन तेंदुलकर, वी के मेनन, जाखिर हुसैन और भी हैं।

प्रदत्त: “असाधारण और विशिष्ट सेवा” के लिए।

मानदंडः “सरकारी कर्मचारियों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवा सहित किसी भी क्षेत्र में सेवा करने पर”

पद्म भूषण

पद्म भूषण भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च सम्मान है। यह पुरस्कार, देशके प्रति किए गए विशेष कार्य के लिए, प्रदान किया जाता है।

पद्म भूषण

बनावटःइसकी बनावट पद्म विभूषण की तरह ही है, लेकिन इसमें मामूली बदलाव किया गया है। इस पुरस्कार में “पद्म भूषण” लिखा हुआ है और सफेद सोने की बजाय, पीले सोने का उपयोग किया गया है।

प्रदत्तः “देश के प्रति बहुमूल्य योगदान के लिए”

मानदंड: किसी भी क्षेत्र में सेवारत के लिए।

पद्मश्री

पद्मश्री भारत में दिया जाने वाला चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार कला, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, लोक मामलों, सामाजिक सेवा, उद्योग, विज्ञान और साहित्य के क्षेत्रों में प्रदान किया जाता है।

पद्मश्री

बनावटः पद्मश्री की बनावट पद्म भूषण और पद्म विभूषण की तुलना में थोड़ी अलग है। दोनों तरफ एक ज्यामितीय पैटर्न है, शब्द “पद्मश्री” को जली हुई कांस्य में लिखा गया है। जबकि अन्य सभी जगह पैटर्न और कमल को नक्काशी जंगरोधी स्टील का उपयोग करके की गई है।

महत्वपूर्ण प्राप्तकर्ता: मनोज जोशी, मदर टेरेसा, मेहबूब खान और कई अन्य।

प्रदत्तः “देश के लिए विशेष योगदान करने पर”।

मानदंड: किसी भी क्षेत्र में योगदान करने पर।

पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। हालांकि हर साल 120 पद्म पुरस्कार और 3 भारत रत्न प्रदान किए जाते हैं।

 

Summary
Article Name
भारत में नागरिक पुरस्कार
Description
पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।हालांकि हर साल 120 पद्म पुरस्कार और 3 भारत रत्न प्रदान किए जाते हैं।
Author