Home / India / नए साल को कैसे बनाएं बेहतर?

नए साल को कैसे बनाएं बेहतर?

January 3, 2019


नव वर्ष 2019 एक नई शुरुआत का समय

सबसे पहले आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं ! वर्ष 2018 से लेकर 2019 तक निश्चित रूप से 365 दिन कुछ चीजों को शामिल करते हुए काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे होंगे। कई सारी समस्याओं का सामना आपने बहुत ही बहादुरी से किया होगा और इन समस्याओं से निपटने के लिए आपने हर बार अपना मार्ग प्रशस्त किया होगा।

नए साल के साथ, उत्साह और दृढ़ संकल्प की एक नई भावना भी आती है। “आस-पास की चीजों में परिवर्तन करने” और नए सिरे से उत्साह के साथ नए सफर को शुरू करने का दृढ़ संकल्प। तो आप यह कैसे करते हैं? इसलिए, आपको एक क्लीन स्लेट दिया गया है, तो पुरानी चीजों को दोहराने की बजाय उस पर अमल करने की कोशिश करें। यह सुनिश्चित करना हमारे हाथ में है कि जो गलतियां हमने 2018 में की हैं कहीं ये गलतियां 2019 में भी न हो जाएं।

एक क्लीन स्लेट

नए साल का संकल्प नए साल की सबसे लोकप्रिय परंपराओं में से एक है। चूंकि नए साल को एक नई शुरुआत माना जाता है, यह अपने आप में परिवर्तन लाने का एक उचित दृष्टिकोण होता है। नया साल (एक ऐसा अवसर) जहां संकल्प लेना एकदम सही साबित होता है। हालांकि, अगर आप उन लोगों में से हैं, जो संकल्पों के बिंदु को नहीं देखते हैं, उनके लिए नया साल अभी भी एक सुविधाजनक तरीके से नई शुरुआत है।

सुनिश्चित करें कि आप बीते हुए वर्ष को पीछे छोड़ दें, जहां इसे होना चाहिंए-अतीत में। वर्ष 2018 में आपके अंदर जो अहंकार, ईर्ष्या, पछतावे की भावना थी उसे वर्ष 2019 में रखने का कोई फायदा नहीं। आखिरकार, “नव” वर्ष की भावना कैसी होनी चाहिए? आपको इस साल सही शुरुआत करने के लिए किसी दृढ़ संकल्प की ज़रूरत नहीं है, बल्कि एक सही दृष्टिकोण अपनाना होगा। आप ऐसा किस तरह से कर सकते हैं?

इसकी शुरूआत करने के लिए कुछ सरल तरीके दिए गए हैं:

(अ) एक बार में एक दिन : आपको अपने जीवन में “बॉलीवुड” की तरह बदलाव लाने की जरूरत नहीं है। वास्तविक परिवर्तन धीरे-धीरे आता है और हमारे जीवन में दृढ़ता से बसता है।

एक बार में एक दिन, एक योजना के रूप में अपने जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करें

(ब) इस साल को अपना बनाएं : परोपकारी होना अच्छा है, इसमें कोई शक नहीं। हालांकि, सुनिश्चित करें कि आप इस वर्ष अपने आस-पास के वातावरण में जीने का प्रयास करें। अपने आप को हमेशा दूसरों से अधिक प्राथमिकता देना खुदगर्जी या गलत नहीं है, बल्कि यह अच्छा है।

(स) समय : समय आपके पास मुख्य मुद्रा है। इस साल, सुनिश्चित करें कि आप अपना समय अच्छे से व्यतीत करें। बुरी आदतों को धीरे-धीरे छोड़ने का प्रयास करें।

संक्षेप में, जबकि सब कुछ हमारे नियंत्रण में नहीं है, एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। नव वर्ष हमारे अंदर किए जाने वाले सुधार का एक महत्वपूर्ण कारक है। 2018 की निरर्थक बातों को 2019 में छोड़ने का प्रयास करें। अपने द्वारा की गई हर एक गतिविधि पर नजर रखें। बस याद रखें, कि आपके लिए आगे कई साहसिक कार्य हैं और यह सब आपके द्वारा की गई नई शुरुआत की वजह से ही संभव है।

नया साल मुबारक हो ! नए साल पर हमसे अपनी राय साझा करने के लिए नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके अपनी राय हमसे साझा करिए।

Summary
Article Name
नए साल को कैसे बनाएं बेहतर?
Description
यह समय, 2019 के कैलेंडर के साथ, एक नए सफर को शुरू करने का है। इस लेख में बताया गया कि कैसे आप निश्चित रूप से वर्ष 2019 को बेहतर बना सकते हैं।
Author