Home / India / भारतीय राष्ट्रीय गान “जन गण मन” का क्या अर्थ है?

भारतीय राष्ट्रीय गान “जन गण मन” का क्या अर्थ है?

August 14, 2018
by


भारतीय राष्ट्रीय गान “जन गण मन” का क्या अर्थ है?

राष्ट्रीय गान एक पवित्र देशभक्ति गीत है जिसे आधिकारिक तौर पर देश द्वारा राष्ट्रीय पहचान की अभिव्यक्ति के रूप में माना जाता है। भारत का राष्ट्रीय गान, “जन गण मन” नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखा गया था। यह गान भारत की राष्ट्रीय विरासत को दर्शाता है और देशभक्ति, गौरव और राष्ट्रीय निष्ठा को प्रदर्शित करता है। राष्ट्रीय गान राष्ट्रीय गौरव की भावना के मुख्य स्रोत के रूप में कार्य करता है।

मूल रूप से, राष्ट्रीय गान एक ब्रह्म भजन है जिसका नाम “भारतो भगयो विधाता” था, इसे पहले बंगाली संस्कृत में लिखा गया था जिसमें पांच छंद है। आज हमारे यहाँ, जिस गान को गाया जाता है वह बंगाली संस्कृत में लिखे गए गीत का एक हिस्सा है क्योंकि भारत के राष्ट्रीय गान के रूप में उस गान के केवल एक पद (पैराग्राफ) को अपनाया गया है। यह देश की धार्मिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक एकता और विविधता को दर्शाता है। भारत का यह प्यारा गान उन भावनाओं को प्रतिबिंबित करता है जो एक स्वर में गूंजती हैं।

भारत के राष्ट्रीय गान को पहली बार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वार्षिक सम्मेलन में 21 दिसंबर 1911 को गाया गया था। इस जन गण मन का हिंदी और उर्दू में अनुवाद का कार्य अबीद अली द्वारा किया गया था। स्वतंत्रता के बाद 24 जनवरी 1950 को भारत के संविधान में आधिकारिक तौर पर जन मन गण को “भारत का राष्ट्रीय गान” के रूप में अपनाया गया।

हमारे राष्ट्रीय गान का मूल अर्थ बहुलवाद है। यह संस्कृति, सम्प्रदाय, जाति और धर्म की विभिन्नता और प्रत्येक भारतीय के अंदर की एकता की भावना की व्याख्या करता है।

जन गण मन का पूरा अनुवाद नीचे दिया गया हैं –

आप सभी लोगों के मस्तिष्क के शासक, जीत आपके साथ रहें,

आप भारत के भाग्य का विधाता हैं

पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा, द्रविड़, उड़ीसा, बंगाल

इसकी गूँज विध्या और हिमालय की पहाड़ियों में सुनाई देती है और गंगा तथा यमुना के संगीत से मिलती है और इसका गुणगान भारतीय सागर की लहरों से किया जाता है

इसके गान के शुभ नाम को सुनकर जाग जाएं और इससे आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रार्थना करें,

सभी लोगों की सुरक्षा आपके हाथों में हैं।

आप लोगों को मंगल जीवन प्रदान करने वाले हैं

आप ही भारत के भाग्य का विधाता है

आपकी जय हो, जय हो, जय हो।

राष्ट्रगान में नींद से जागने की प्रेरणा दी जाती है और यह गान उन संघर्षों तथा अनगिनत बलिदानों को पुनर्जीवित करने में सहायता करता है जो देश की आजादी के लिए संघर्ष करते समय हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने किया था।