Home / India / अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस- “प्रसन्न” रहने के 8 उपाय

अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस- “प्रसन्न” रहने के 8 उपाय

March 17, 2018
by


प्रसन्न रहने के उपाय

“हम सबको यह विश्वास दिलाने के लिए टीवी पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं कि एक दिन हम सभी करोड़पति, फिल्मी भगवान और रॉक स्टार होंगे, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाते हैं और जिसकी वजह से हम धीरे-धीरे उन तथ्यों को सीखते हैं, जो हमें उन्मत्ता से दूर ले जाते हैं”।

जब हम प्रसन्नता के बारे में सोचते हैं, तो चक पलहानीक द्वारा यह उद्धरण बहुत ही उपयुक्त लगता है। हम ऐसे बहुत से काम करते हैं, जिससे हम नाखुश रहते हैं, लेकिन हम अपने आप को प्रसन्न रखने के बहुत ही कम प्रयास करते हैं।

प्रसन्नता की न तो रचना की जा सकती है और न ही इसे नष्ट किया जा सकता है, बल्कि प्रसन्नता को केवल महसूस किया जा सकता है। अगर कोई इसे महसूस करने की कोशिश करता है, तो वह प्रसन्न रह सकता है। प्रसन्न रहना जीवन का मुख्य उद्देश्य है। हम कई ऐसे काम करते हैं, जो हमें सुख और शांति प्रदान करते हैं, क्योंकि वे काम हमें प्रसन्नता प्राप्त करने में मदद करते हैं। व्यक्ति का स्वभाव प्रसन्नता की तलाश में रहता है, क्योंकि प्रसन्नता मानव जीवन जीने का एक मौलिक लक्ष्य है।

संयुक्त राष्ट्र संगठन ने प्रसन्नता के महत्व को मान्यता दी है और प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को ‘अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया। इस दिन को पूरे विश्व में प्रसन्नता की भावना का जश्न मनाने और दूसरों के जीवन में प्रसन्नता लाने के लिए मनाया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र वैश्विक खुशहाली की स्थिति का एक ऐतिहासिक सर्वेक्षण करता है और उन सर्वेक्षण के आँकड़ों के उपयोग से अपने सदस्य देशों की खुशियों के स्तर में वृद्धि करता है तथा स्वास्थ्य, जीडीपी, उदारता, विश्वास और स्वतंत्रता का निर्णय लेने जैसे कारकों के अनुसार उनको रेटिंग प्रदान करता है।

डेनमार्क दुनिया का सबसे खुशहाल देश है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि डेनमार्क के लोग स्वस्थ हैं, वे एक-दूसरे से प्रत्येक चीजें साझा करते हैं और उनकी परवाह करते हैं। वहाँ के लोग अतिथि-सत्कार में आगे रहने के साथ-साथ प्रकृति और परिवेश का भी ध्यान रखते हैं। भारत इन कारकों के अभाव के कारण पिछड़ा हुआ है। बढ़ते अपराधों, बेरोजगारी, जनसंख्य़ा वृद्धि और प्रदूषण के कारण,  देश की स्थिति दयनीय दिखाई दे रही है और भारत एक खुशहाल देश होने के मामले में 122वें स्थान पर आ गया है। आइए हम अपने जीवन में बदलाव लाने का प्रयास करें और प्रसन्न रहने की कोशिश करना शुरू करें।

यहाँ पर प्रसन्न रहने के कुछ उपाय दिए गये हैं-

अफवाहों को मत सुनें

कोई व्यक्ति आपके या किसी अन्य के बारे में क्या कह रहा है, उस पर ध्यान न दें। अपने दिमाग में एक अल्पकालिक या दीर्घकालिक लक्ष्य का विचार सुनिश्चित करें और उसे हासिल करने की कोशिश करें, जिसका परिणाम आपको प्रसन्नता के मुख्य मार्ग की ओर ले जाएगा।

अपेक्षाकृत सॉरी (खेद) कम और धन्यवाद अधिक बोलें

सॉरी एक गहन खिन्नता पैदा करती है, क्योंकि यह आपको नीचा महसूस कराती है और खासकर जब आप गलती नहीं करते हैं, तब आपमें और खिन्नता की भावना अधिक जाग्रत होती है। खुश रहने के लिए, आप जहाँ भी संभव हो विभिन्न परिस्थितियों में धन्यवाद कहें।

न्यूनतम इच्छाएं रखें

उन इच्छाओं को न रखें, जिन्हें आप पूरा नहीं कर सकते। अपने सपने को हासिल करने के लिए अच्छा सोचे, लेकिन उनको साकार करने के लिए अपनी खुशियों की आहुति न दें।

शिकायत न करें

आप अपने-आप के खुद निर्माता या विध्वंसक हैं। आपके जीवन में क्या गलत हो रहा है, इसके बारे में किसी से शिकायत न करें, बल्कि अपनी समस्याओं को स्वंय ढूँढने और उन्हें हल करने का प्रयास करें।

अपने जीवन की खुद रचना करें

खुद को खुश करने के लिए किसी और पर निर्भर न रहें। अपनी खुद की कहानी के नायक बनें। किसी और के हाथों में अपने जीवन की बागडोर न दें। इससे पहले कि देर हो जाए, उससे बेहतर आप अपने जीवन को जिस तरीके से जीना चाहते हैं, उस तरीके से जिएं।

खूब हँसे और ईर्ष्या से दूर रहें

अधिक मुस्कुराने के कारणों की खोजबीन करें। छोटी-छोटी चीजों पर हँसे। तनाव से दूर रहें। दूसरों से और उनकी संपत्ति से ईर्ष्या न करें।

ऐसी गतिविधियाँ करें, जो आपको खुश करती हैं

कुछ लोगों को पढ़ना, कुछ लोगों को यात्रा करना और कुछ लोगों को पेंटिंग बनाना पसंद होता है। इसलिए अपने आप से पूछें कि आप क्या चाहते हैं, आपको क्या करने से प्रसन्नता मिलती है और आप क्या करना चाहते हैं। एक बार जब आपको अपने आप से जवाब मिल जाए, उसके बाद उन चीजों को करना शुरू कर दें।

पौष्टिक भोजन खाएं, अच्छी तरह से सोएं, नियमित रूप से ध्यान और व्यायाम करें

संतुलित और पौष्टिक भोजन का सेवन करें, जिससे आप फिट रहेंगे। एक दिन में कम से कम 10 मिनट तक व्यायाम करें या आप अपने आप को खुश और शांत रखने के लिए योग भी कर सकते हैं। यह आपको अच्छी तरह से सोने और खुश रखने में मदद करेगा।

इसलिए, यदि आप सोच रहे हैं कि आप उदास हैं और आपके आस-पास अराजकता है और आप स्वतंत्र रूप से रहने में असमर्थ हैं, तो इन सुझावों का पालन करना शुरू कर दें। हम उम्मीद करते हैं कि उपरोक्त बताए गये उपाय आपके जीवन में खुशियाँ लाएंगें।

सारांश
लेख का नाम अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस- “प्रसन्न” रहने के 8 उपाय

लेखक – आयुषी नामदेव

विवरण – इस लेख में अपने आप को नाखुश रखने और अपने आप को खुश रखने के बारे में बताया गया हैं।

संबंधित लेख:

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस – स्थायी दुनिया के लिए एक कदम और

हिंदी दिवस (14 सितंबर) पर विशेष: हम यह दिन क्यों मनाते हैं?

मानवाधिकार दिवस: जहाँ भारत लोगों के अधिकारों को बचाने में खड़ा है