Home / / कमला नेहरू पार्क या बूट पार्क, मुंबई

कमला नेहरू पार्क या बूट पार्क, मुंबई

June 2, 2017


कमला नेहरू पार्क या बूट पार्क, मुंबई

पंडित जवाहर लाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू के नाम पर मुंबई का कमला नेहरू पार्क बच्चों के सबसे पुराने पार्कों में से एक है। यह पार्क दिलचस्प – जूता -जैसी संरचना के लिए लोकप्रिय है। इसे ओल्ड वुमेन का जूता कहा जाता है, जिसे नर्सरी की कविता से प्रेरित किया गया है जोकि नीचे है:

“देयर वाज एन ओल्ड वुमेन हू लिव्ड इन ए सूज,

सी हैड सो मैनी चिल्ड्रेन, सी डिड नॉट नो व्हाट टू डू;

सी गेव देम सम ब्रोथ विद्आउट एनी ब्रेड;

देन विहाइण्ड देम आल साउंडली एंड पुट देम टू बेड.”

कमला नेहरू पार्क या बूट पार्क, मुंबई अंदर की अद्वितीय संरचना के कारण शू पार्क के नाम से जाना जाता है। आप इसे जूता पार्क भी कह सकते हैं ! यह पार्क 4,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है। कमला नेहरू पार्क में हरी घास वाले मैदान की देखभाल की है और बच्चों के लिए एक सुखद ठिकाना बनाया है। आपको बगीचे के अंदर फूलों और पेडों की अनेक प्रजातियाँ देखने को मिलेगीं। पार्क से खासकर सूर्यास्त के समय मरीन ड्राइव के मनोरम दृश्य का आनंद लिया जा सकता है। वर्षा ऋतु में जब प्रवासी पक्षी इस पार्क में मधुर आवाज के साथ चहचहाते हैं, तो इस जगह का आकर्षण और भी बढ़ जाता है। पार्क एक अत्यधिक आरामदायक दिनचर्या से परिपूर्ण है और बाहरी गतिविधियों के लिए एक शानदार स्थान है।

अपने बच्चों के साथ छायादार रास्तों या हेंड आउट के जरिए जा सकते हैं या परिवार के साथ पिकनिक की योजना भी बना सकते हैं। यह पार्क सभी के लिए खुला है।

स्थान: बीजी खेर रोड, मलबार हिल, मुंबई, महाराष्ट्र

प्रवेश शुल्क: नि:शुल्क

समय: सुबह 5:00 से रात्रि 9:00 बजे तक

कमला नेहरू पार्क के आस पास के स्थान: हैंगिंग गार्डन, चौपाटी समुद्र तट, मरीन ड्राइव, जैन मंदिर

कैसे पहुँचे: पार्क में जाना आसान और सुलभ है। 15 मिनट में चर्नी रोड स्टेशन से ऑटो और टैक्सियों द्वारा पार्क में पहुँचा जा सकता है।