Home / / खोया पिस्ता बर्फी

खोया पिस्ता बर्फी

July 14, 2017


Khoya-Pista-Burfi-665x532भारत में खोया पिस्ता बर्फी आपके आस-पड़ोस की मिठाई की दुकानों पर आसानी से उपलब्ध है। खोया पिस्ता बर्फी अन्य मिठाईयों की तुलना में अधिक स्वादिष्ट होती है और इस मिठाई को सभी पसंद करते हैं। यह खोया के उपयोग से घर पर आसानी से बनाई जा सकती है। इस मिठाई को नाश्ते के रुप में पेश किया जा सकता है और चौकोर टुकड़ों में काटकर अच्छी पैकिंग करके भेंट भी किया जा सकता है। इसे अन्य आकारों में अपनी इच्छानुसार काट सकते हैं। यदि आप मिठाई बनाने के शौकीन हैं तो आपको खोया पिस्ता बर्फी मिठाई बनानी चाहिए। खोया पिस्ता बर्फी को भोजन के साथ पेश करना चाहिए। अच्छी खोया पिस्ता बर्फी बनाकर अपनी प्रसंशा के लिए तैयार रहें और मिठाई का आनंद लें।

आवश्यक सामग्री

(4 व्यक्तियों के लिए)

  • खोया – 250 ग्राम (बारीक किया हुआ)
  • चीनी – 6 बड़े चम्मच
  • मैदा – 2 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर – 2 चम्मच
  • सजाने के लिए पिस्ता

खोया पिस्ता बर्फी कैसे बनाएं

  • कढ़ाही को आँच पर गरम करके उसमें खोया डालें।
  • चीनी को अच्छी तरह से मिलाकर गाढ़ा होने तक पकाते रहें।
  • इलायची पाउडर डालकर एक मिनट तक पकाएं।
  • जिस बर्तन में इसे सेट किया जाए उसमें उंगलियों से तेल या घी लगा दें।
  • खोया मिश्रण को इस बर्तन में निकालकर पिस्ते से सजाएं और ठंडा होने के लिए कुछ देर रख दें।
  • खोया पिस्ता बर्फी को छोटे टुकड़ों में काटकर पेश करें।

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives