Home / / मैंगलोर फिश (मछली) करी

मैंगलोर फिश (मछली) करी

August 31, 2017


मैंगलोर फिश (मछली) करी

मैंगलोर फिश (मछली) करी

मैंगलोर, कर्नाटक राज्य में भारत की पश्चिमी सीमा पर स्थित है। एक तटीय शहर और एक महत्वपूर्ण गेट-वे होने के नाते, यहाँ समुद्री भोजन का भरपूर आकर्षण है जिसे पूरे राज्यों में वितरित किया जाता है। तट पर स्थित किसी अन्य शहर की तरह इसका भी अपना अनूठा मछली बनाने का नुस्खा है। मैंने घर पर एक अनोखी मैंगलोर मछली करी बनाई, इसमें अन्य मसालों के साथ कसे हुए नारियल का भी उपयोग किया। मैंगलोर मछली करी को थोड़ा उबालकर चावल के साथ अच्छी तरह से प्रयोग में ला सकते हैं। ओमेगा 3 के लिए मछली को अच्छा माना जाता है और यह प्रोटीन, विटामिन तथा पोषक तत्वों में भी समृद्ध है, जो मांसाहारियों के लिए बहुत ही अच्छा है। मुझे यकीन है कि आप इस विशिष्ट मछली करी को पसंद करेंगे और बार-बार बनाना चाहेंगे, तो आपके लिए मैंगलोर फिश करी नुस्खा उपलब्ध है।

सामग्री (4 व्यक्तियों के लिए)

  • मछली – 600 ग्राम
  • कसा हुआ नारियल – 1/2 कप
  • नारियल का दूध – 1 कप
  • तेल – 2 बड़े चम्मच
  • प्याज – 1/2 कप (कटा हुआ)
  • सूखी लाल मिर्च – 6 से 7
  • काली मिर्च – 5 से 6
  • लवंग (लौंग) – 3 से 4
  • दाल चीनी – 1 इंच के टुकड़ों में कटा हुआ
  • हरी इलायची – 2 से 3
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (बारीक कटा हुआ)
  • लहसुन – 4 से 6 जवे
  • हरी मिर्च – 2
  • जीरा – 1/2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • इमली – नींबू के आकार की गोलियों के रूप में
मैंगलोर फिश (मछली) करी रेसिपी, बनाने की विधि, जरुरी सामग्री, recipe in hindi

मैंगलोर फिश (मछली) करी के लिए जरुरी सामग्री

बनाने की विधि

तैयारी का समय: 10 मिनट

बनाने का समय: 30 मिनट

  • एक कप पानी में इमली को भिगोएँ और अलग रख दें।
  • काली मिर्च, सूखी लाल मिर्च, लौंग, दाल चीनी, जीरा, हरी इलायची और सूखे नारियल को थोड़ा भूरा होने तक भूनें।
  • अदरक, लहसुन और हरी मिर्च के पेस्ट को भुनी हुई सामग्री के साथ मिलाएं, आवश्यकतानुसार पानी ड़ालें।
  • कढ़ाही में तेल गर्म करें, प्याज भूनें, एक मिनट तक मिश्रित पेस्ट को मिलाएं।
  • एक कप पानी डालें और ढक दें।
  • मछली के टुकड़े और इमली डालें, 4-5 मिनट तक इन्तजार करें जब तक मछली पक न जाए।
  • नारियल का पानी मिलाएं और 2 मिनट के लिए पकाएं।
  • चावल के साथ गर्म-गर्म परोसें।