Home / / मैंगो बासुंदी

मैंगो बासुंदी

September 5, 2017


मैंगो बासुंदी

मैंगो बासुंदी

क्या आप जानते हैं कि भारत आमों का सबसे बड़ा उत्पादक है? वास्तव में दुनिया भर में आमों का लगभग 2/5 वां हिस्सा भारत में पैदा होता हैं। यहाँ के लोग फलों के रूप में आम को खाना बहुत पसंद करते हैं क्योंकि यहाँ पर विभिन्न प्रकार के आम तैयार किए जाते हैं। आम विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों और विटामिन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है, इसलिए स्वाद के साथ यह स्वास्थवर्धक भी है। आज मैंने मिठाई बनाने के लिए आमों का उपयोग किया, मेरे लिए बासुंदी एक आदर्श विकल्प था। बासुंदी आमतौर पर गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों में बनाई जाने वाली मिठाई है। हालांकि, इसे आमों के बिना भी बनाया जा सकता है, कई बार फल स्वाद को बढ़ा देते है और किसी भी भारतीय भोजन के बाद आम बासुंदी को पेश करना काफी मोहक हो सकता है। मैंने बासुंदी का स्वाद बदलने के लिए आमों को एक साथ मिश्रित किया और इसे सूखे मेवों के टुकड़ों के साथ सजाया। मुझे यकीन है कि घर पर बनाए जाने वाले स्वादिष्ट व्यजनों को हर कोई पंसद करता है और आप भी इसे पसंद करेंगे तो भोजन के बाद एक अच्छी मिठाई के रूप में आम बासुंदी बनाएं, इसे बनाने की विधि है –

सामग्री (4 व्यक्तियों के लिए )

दूध – 1 लीटर

केसर – 1 चुटकी

आम – 2 कप (कटा हुआ )

चीनी – 2 बड़े चम्मच

सजावट के लिए सूखे मेवे

आम बसुंदी कैसे बनाएं

तैयारी का समय: 5 मिनट

पकाने का समय: 1 घंटा

  • उबलते दूध में केसर डालें, जब तक दूध एक तिहाई (लगातार दूध को चलाते रहे) कम न हो जाए।
  • दूध को ठंडा करें लगभग 2 घंटों के लिए फ्रिज में रख दें।
  • बासुंदी तैयार करने के लिए आम और चीनी को एक मिनट तक मिलाएं।
  • कटोरे में सभी सामग्री को मिलाएं।
  • सूखे फलों से सजावट करें।
  • परोसें।

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives