Home / / निक्को पार्क: कोलकाता का डिजनीलैंड

निक्को पार्क: कोलकाता का डिजनीलैंड

May 17, 2017


nico-park-665x444

भारत के सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन पार्कों में से एक

स्थान: झील मील, सेक्टर चार, साल्ट लेक सिटी, कोलकाता – 700106, पश्चिम बंगाल

कोई फर्क नहीं पड़ता कि उम्र कितनी ज्यादा है। यह एक ऐसा मनोरंजन पार्क है, जो हमारे अन्दर छिपे बच्चे को अपनी तरफ आकर्षित करता है। मनोरंजन पार्क हमेशा मौजमस्ती करने और छुट्टियाँ बिताने के लिए सबसे अच्छे विकल्प माने जाते हैं। सवारियों से रोमांच और खुशी मिलती है, जो थकाऊ दैनिक दिनचर्या के साथ शरीर और दिमाग को भी तरोताजा करती है। भारत में कई मनोरंजक पार्क हैं, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर के साथ शानदार सुविधाएं प्रदान करते हैं। मुंबई के अत्यधिक लोकप्रिय पार्क एसेल वर्ल्ड या दिल्ली के फन एन फूड विलेज को कौन भूल सकता है? भारत यूरोपीय प्रमाणन प्राधिकरण से आईएसओ 9002 प्रमाणीकरण के साथ दुनिया का पहला शानदार मनोरंजन पार्क का मालिक है। यह आनंदपूर्ण शहर कोलकाता का निक्को पार्क है।

भारत के सबसे बड़े मनोरंजन पार्कों में से एक, राज्य भर के पर्यटकों को आकर्षित करने और स्थानीय लोगों के लिए मनोरंजक सुविधाओं को प्रदान करने के लिए, 1991 में निक्को पार्क की स्थापना की गई थी। यह शहर के साल्ट लेक क्षेत्र में स्थित है और यह 40 एकड़ के क्षेत्र में फैला है। इस पार्क में सभी आयु के लोंगों के लिए यहाँ लगभग 35 अलग-अलग सवारियाँ है। आनंदपूर्ण सवारियों के अलावा, यहाँ नौका विहार के लिए झील है और एक मशहूर बगीचा है जिसमें विश्राम करते हुए आकाश की तरफ एकटक देखा जा सकता है। यहाँ पर गुलाब का विशेष बगीचा और बड़ा भोजन पार्क है जो इस जगह को एक पूर्ण अवकाश पैकेज बनाता है। इस जगह का एक अतिरिक्त लाभ हर सुविधा के लिए उचित मूल्य की सीमा के कारण है। पार्क को अपनी सुविधाओं और पर्यावरण के रख-रखाव के मामले में अपनी श्रेष्ठता के कारण कई पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया है। नई-नई सवारियाँ होने के कारण यह कोलकाता का सबसे लोकप्रिय पार्क है और लोग इसकी प्रशंसा भी करते हैं।

निक्को पार्क कोलकाता के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक है। साथियों के साथ चारों ओर घूमने-फिरने या परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के लिए यह सबसे अच्छी जगह है। इस जगह पर दी जाने वाली सुख-सुविधाएं और आराम प्रशंसा योग्य हैं और निश्चित रूप से एक यात्रा के लिए आमंत्रण हैं!

समय: 11 बजे से 9 बजे (ग्रीष्मकाल में) तक।

11 बजे से 8 बजे (सर्दियों में) तक।

सभी दिन खुला रहता है

प्रवेश शुल्क:

प्रवेश शुल्क – 150 रु (जिसमें केवल कुछ विशिष्ट सवारियाँ शामिल हैं)।

मुख्य पार्क पैकेज – 500 रु (जिसमें कूंगफू चरवाहा स्टंट शो और असीमित सवारियाँ शामिल हैं)।

जल पार्क पैकेज – 450 रु (जिसमें मुख्य पार्क की सभी पानी की सवारियाँ और कुछ विशिष्ट सवारियाँ शामिल है)।

संयुक्त पार्क पैकेज – 550 रु (जिसमें मुख्य पार्क और जल पार्क की सभी सवारियाँ शामिल हैं)।

स्नोग्लोब – 50 रु प्रति बच्चा (इसमें बच्चे कृत्रिम बर्फ के टुकड़ों के साथ खेल सकते हैं और उनकी तस्वीरें भी ले सकते हैं)।

वार्षिक टिकट – 2500 रु (टिकट धारक पूरे वर्ष के दौरान मुफ्त में सभी सवारियों का आनंद ले सकते हैं और उन लोगों के लिए भी छूट प्राप्त कर सकते हैं जो उनके साथ गए हों)।