Home / / ऑरेंज कूलर

ऑरेंज कूलर

July 22, 2017


Orange-Cooler-665x571

ऑरेंज कूलर

गर्मियों का मौसम अपने चरम पर है और मेरे बहुत सारे दोस्त आस-पास के हिल स्टेशनों पर छुट्टियाँ बिताने के लिए जा रहे हैं। कुछ लोग तो धूप में निकलने से भी कतरा रहे हैं। हालांकि ऐसा संभव नहीं है, इसलिए इससे बचने के लिए क्यों न कुछ ऐसा बनाएं?, जिससे एक अच्छी, सुखदायक अनुभूति की प्राप्ति हो। इसके लिए फलों का रस सदैव बेहतर साबित होता हैं, क्योंकि फलों के रस में पोषक तत्व और विटामिन प्रचुर मात्रा में होते हैं और हर कोई इसे पसंद भी करता है। इसलिए आज मैंने अपने ठंडे पेय को तैयार करने के लिए विटामिन सी से परिपूर्ण संतरे के रस का उपयोग किया है। मैंने ऑरेंज कूलर में कुछ सोडा और आइसक्रीम को डालकर इस पेय का आनंद लिया। गर्मियों की पसंद के हिसाब से यह बनाने में बहुत आसान था और इसका स्वाद भी मजेदार था। मैं ग्रीष्मकाल के समय में घर पर आइसक्रीम रखती हूँ। मैंने ठंडे पेय को बनाने में फलों के ताजे रस का इस्तेमाल किया, हालांकि आप चाहें तो डिब्बाबंद रस का उपयोग भी कर सकते हैं। आप इस पेय में किसी भी तरह के रस का उपयोग करें, तब भी आपको बेहतरीन स्वाद प्राप्त होगा। आप इसका कई तरीकों से उपयोग कर सकते हैं, जब आप के घर पर मेहमान आएं हो, तो उन्हें भी इसे परोस सकतें हैं और वे ठंडे पेय को अवश्य पसंद करेंगे। मैं आपको यहाँ बताती हूँ कि इस सरल ऑरेंज कूलर को कैसे बनाते हैं?

आवश्यक सामग्री (2 लोगों के लिए)

  • संतरे – 3 से 4
  • सोडा – 1 या 1/2 कप
  • वनीला आइसक्रीम – 1 कप (सजावट के लिए)
  • पुदीना की पत्तियाँ सजावट के लिए
  • संतरे के कटे हुए टुकड़े सजावट के लिए

ऑरेंज कूलर बनाने की विधि

तैयारी का समय: 10 मिनट

बनाने का समय: 10 मिनट

  • संतरे का रस निकालने के लिए जूसर का प्रयोग करें।
  • मिक्सी में रस, सोडा और 1 कप वनीला आइसक्रीम को डालें और मिश्रण बना लें।
  • पेश करने के लिए गिलासों में भरें और एक चम्मच वनीला आइसक्रीम को उपर से रखें।
  • पुदीना की पत्तियों और संतरों के टुकड़ों से सजावट करें।
  • ठंडा-ठंडा परोसें।