Home / / पंजाबी छोले मसाला रेसिपी

पंजाबी छोले मसाला रेसिपी

August 7, 2017


Punjabi-Chole-Masala-665x443

पंजाबी छोले मसाला

एक बहुत लोकप्रिय भारतीय पकवान जो पंजाब राज्य में छोले मसाला के रुप में उत्पत्र हुआ। दुनिया भर में छोले चिकपीस के नाम से जाना जाता है और कुछ देशों में, स्पेनिश प्रभाव (संयुक्त राज्य अमेरिका का पश्चिमी किनारा) में गारवांजो बीन्स के रुप में जाना जाता है। इन भूरे रंग के बीजों में उच्च मात्रा में जिंक, फोलेट तथा प्रोटीन के साथ अन्य पोषण संबंधी तत्व होते हैं। छोले लम्बे समय से उत्तर भारतीय रसोई का हिस्सा है और यह सड़क के किनारे लगने वाली दुकानों पर कई विविधिताओं में बेचे जाते है और छोला – भटूरा, समोसा और चाट इत्यादि के साथ आसानी से पेश किया जाता है। पंजाबी छोले मसाला आसानी से किसी भी भारतीय रोटी जैसे नान या रोटी या चावल के साथ परोसा जा सकता है। इसमें कई सामग्रियों का प्रयोग किया गया है। पंजाबी छोले मसाला से आपका पेट तो भर सकता है पर आपका दिल कभी भी इस अद्भुत पकवान से नहीं भरेगा। हम छोले की अन्य खूबियां अपने अगले लेख में बताएंगे, लेकिन सबसे पहले मैं आपको यहाँ पंजाबी छोले मसाला रेसिपी के बारे में बताती हूँ।

पंजाबी छोले मसाला के लिए आवश्यक सामग्री

  • छोले – 1 और 1/2 कप
  • ब्लैक टी – 1 और 1/2 चम्मच
  • प्याज – 2 कटे हुए
  • टमाटर – 1 और 1/2 कटे हुए
  • नमक – स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
  • धनिया पाउडर – 2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
  • किचन किंग मसाला – 1/2 चम्मच
  • गरम मसाला – 1/2 चम्मच
  • छोले मसाला – 2 चम्मच
  • जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच
  • तेल – 2 चम्मच
  • अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
  • इमली का पेस्ट – 1 चम्मच
  • धनिया सजावट करने के लिए

पंजाबी छोले मसाला पकाने की विधि

  • गर्म पानी में छोले को रात भर भिगो कर रखें।
  • बनाने से पहले छोले ब्लैक टी में उबाल लें।
  • एक कढ़ाई में तेल लें।
  • कटा हुआ प्याज मिलाएं।
  • कटा हुआ प्याज अच्छी तरह से सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
  • अदरक लहसुन का पेस्ट मिलाएं।
  • लगभग 4 मिनट तक भूनें।
  • सभी सूखे मसाले मिलाएं।
  • मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल उपर ना आ जाए।
  • कटे हुए टमाटर मिलाएं।
  • 3-4 मिनट तक भूनें।
  • छोले और 2 कप पानी मिलाएं।
  • 10 मिनट तक पकाएं।
  • इमली का पेस्ट मिलाएं।
  • ताजी धनिया से सजावट करें।
  • नान या रोटी के साथ गर्मा-गरम परोसें।

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives