Home / / हैदराबाद में सालार जंग संग्रहालय

हैदराबाद में सालार जंग संग्रहालय

June 2, 2017


Salar-Jung-museum-

सालार जंग संग्रहालय, हैदराबाद: अति सुंदर कलाकृतियों के साथ एक साधारण सफ़ेद इमारत

स्थान: हैदराबाद, तेलंगाना

हम लोगों को प्राचीन वस्तुओं का संग्रह थोड़ा बहुत तो प्रसन्न करता है, लेकिन दुनिया भर की कलाकृतियों के संग्रह को देखना एक सपने की तरह होगा। एक व्यक्ति नवाब मीर यूसुफ खान थे, जो इस सपने को पूरा करने में कामयाब रहे, लोकप्रिय सालार जंग तृतीय के रूप में जाने जाते थे। सालार जंग संग्रहालय कला और पुरानी वस्तुओं के लिए अपने जुनून का एक वसीयतनामा है। यह संग्रहालय हैदराबाद में मूसी नदी के दक्षिण किनारे पर स्थित है, यह संग्रहालय विश्व के सबसे बड़े संग्रहालयों में से एक माना जाता है और यह कला के प्रति रूचि रखने वालों के लिए स्वर्ग जैसा है।

वर्ष 1951 में सालार जंग तृतीय महल के रेज़ीड़ेंट में स्थापित, इस संग्रहालय का उद्घाटन पंडित जवाहर लाल नेहरू ने किया था। भारत सरकार ने 1958 में संग्रहालय का अधिग्रहण किया और 1961 में संग्रहालय को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दिया। अन्तिम वर्ष 1968 में, संग्रहालय को वर्तमान स्थान अफजलगंज में स्थानांतरित कर दिया गया। अब संग्रहालय में 38 गैलरी हैं जिनमें तीन केंद्रीय खंड, पूर्वी ब्लॉक और पश्चिमी ब्लॉक शामिल हैं। यह दुनिया भर के विभिन्न हिस्सों से लगभग 43,000 कला वस्तुएँ, 47,000 पुस्तकें और 9,000 पांडुलिपियोँ के साथ प्राचीन वस्तुओं का एक विशाल संग्रह है। कुछ कलाकृतियाँ सदियों पुरानी संग्रहित हैं।

इसके अलावा संग्रहालय की गैलरी में, एक अध्ययन कक्ष, एक घड़ी कक्ष और एक प्रकाशन काउंटर है। यहाँ अध्ययन कक्ष में दैनिक स्थानीय समाचार पत्र और पाठकों के लिए पत्रिकाएँ उपलब्ध हैं। यहाँ घड़ी कक्ष में धूप घड़ी से लेकर आधुनिक घड़ी तक का अद्भुत संग्रह है। संग्रहालय के प्रकाशन काउंटर में कैटलॉग और तस्वीर पोस्टकार्ड छात्रों को बेच दी जाती हैं। आंध्र प्रदेश पर्यटन द्वारा संचालित जलपान गृह भी संग्रहालय में उपलब्ध है। मीर यूसुफ खान कलाकृतियों के एक सच्चे प्रेमी थे और इस प्रकार उन्होंने पूरे विश्व की मूल्यवान संपत्ति को एकीकरण करने के लिए अपने पूरे जीवन को समर्पित किया। प्रति वर्ष दस लाख से अधिक आगंतुकों के साथ, सालार जंग संग्रहालय में इतिहास का गवाह बनने के लिए एक अति सुंदर जगह है। हैदराबाद के पर्ल शहर की यात्रा इस अविश्वसनीय संग्रहालय को देखे बिना निश्चित रूप से अधूरी है!

समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

प्रवेश शुल्क: भारतीयों के लिए 10 रुपये (प्रति वयस्क)

5 रुपये (प्रति बच्चा)

विदेशियों के लिए: 150 रुपये

सार्वजनिक छुट्टियों और शुक्रवार को बंद रहता है

स्थान: 22-8-299-320, सालार जंग रोड, दारूलसिफा, हैदराबाद- 500002, तेलंगाना

त्वरित सुझाव:

  • बुकिंग काउंटर पर यात्री सामान घर में सामान जमा करें।
  • वस्तुओं में जैसे चाकू, कैंची, ब्लेड, माचिस या लाइटर न रखें।
  • संग्रहालय के अंदर फ़ोटोग्राफ़ी की अनुमति नहीं है, इसलिए अपने कैमरे को पहले से ही जमा कर दें।
  • प्रदर्शित वस्तुओं को स्पर्श न करें।
  • गैलरी में मोबाइल फ़ोन का प्रयोग न करें।
  • धूम्रपान करना सख्त मना है।
  • अपने आस-पास की जगह को साफ रखें।