Home / / स्नो सिटी, बेंगलुरू

स्नो सिटी, बेंगलुरू

July 12, 2017


Snow-City,-Bengaluru-hindiगार्डन सिटी के नाम से लोकप्रिय शहर बेंगलुरु में स्थित स्नो सिटी शहर सबसे नये आकर्षणों में से एक है। 12,500 वर्ग फीट में फैला यह इंडोर स्नो थीम वाला पार्क फन वर्ल्ड कॉम्प्लेक्स का एक हिस्सा है। यह पार्क सप्ताह के प्रत्येक दिन सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक खुलता है। अगर कोई अपने परिवार या सगे संबंधियों के साथ कुछ मस्ती भरे पल बिताना चाहता है तो उसके लिए यह पार्क एक आदर्श स्थान है। यहाँ पर आपको हमेशा जीरो डिग्री तापमान देखने को मिलेगा। पार्क में आपको लगभग 45 मिनट तक ठहरने की अनुमति है।

टिकट विवरण

आप ऑनलाइन या काउंटर से टिकट खरीद सकते हैं। अगर आपके बच्चे की हाइट (ऊंचाई) तीन फीट से कम है तो उसके लिए टिकट लेने की कोई जरूरत नहीं होगी। यहाँ पर सभी के लिए टिकट की कीमतें समान है, अगर आप सोच रहे है कि बच्चे की हाइट के संबंध में आप अपना तर्क दे सकते हैं (विवाद कर सकते है) तो आप गलत सोच रहे हैं क्योंकि यहाँ पर बच्चे की हाइट (ऊंचाई) नापने का इंतजाम है। आमतौर पर टिकट सप्ताहांत और छुट्टियों पर महँगे हो जाते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप स्नो सिटी बेंगलुरू की आधिकारिक वेबसाइट bookmyshow.com पर संपर्क कर सकते हैं। अगर आप इंटरनेट से बुकिंग करते हैं तो काउंटर पर पहुँचने के बाद आपको एक टैग मिलेगा।

मोबाइल और कैमरा – चेतावनी

चूंकि यहाँ ज्यादातर तापमान शून्य डिग्री से नीचे होता है, इसलिए आपका मोबाइल और कैमरा क्षतिग्रस्त हो सकता है। आप उन्हें गाड़ी में या एक निश्चित शुल्क पर लॉकर में रख सकते हैं। यदि आप कैमरा अंदर ले जाना चाहते हैं तो कुछ अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा। पार्क में प्रवेश करते ही आपको और आपके बच्चों को जूते, दस्ताने और जैकेट दिये जायेंगे। इन चीजों को आपको अपनी आवश्यकता के अनुसार चुनना होगा। यदि आपको जरूरत हो तो आप यहा उपलब्ध मोजे भी खरीद सकते हैं।

फोटो

पार्क में प्रवेश करने से पहले आपकी और आपके साथ आने वाले लोगों की एक फोटो ली जाएगी। पार्क के अंदर भी तस्वीरें ली जाएंगी। यह फोटो दो बड़े आकारों में उपलब्ध हैं जिन्हें आप बाहर निकलते समय खरीद सकते हैं। छोटे फोटो की कीमत लगभग 250 रूपये है जो पेपर के फ्रेम में उपलब्ध है, इसकी मुख्य थीम सर्दियों की तरह बर्फबारी है। लेकिन याद रखिए इस फोटो की आपको सॉफ्ट कॉपी नहीं मिलेगी। यहाँ पर आप कुछ गर्म चॉकलेट भी खरीद सकते हैं, ठंडे मौसम को ध्यान में रखते हुए यहाँ पर उपलब्ध जॉली आपके लिए सबसे अच्छी चीज हो सकती है।

यहाँ आप क्या कर सकते हैं?

स्नो सिटी बेंगलुरु में आप बहुत सारी चीजें (मस्ती) कर सकते हैं

  • बर्फ की लंबी स्लाइडों पर आप रबर ट्यूबों से स्लाइडिंग कर सकते हैं।
  • बर्फ की बड़ी बड़ी झोपडियाँ बना सकते हैं।
  • बर्फ की लंबी स्लाइडों पर आप रपटने का लुफ्त उठा सकते हैं।
  • आप गिरती हुई बर्फ (बर्फ के झरने) का लुफ्त उठा सकते हैं।
  • बर्फ की घुमावदार छोटी स्लाइडें हैं।
  • आप बर्फ की डांस स्टेज पर डांस कर सकते हैं।
  • आप इग्लू (बर्फ का घर) के अन्दर जा सकते हैं।
  • आप बर्फ में बास्केटबॉल खेल सकते हैं।
  • आप बर्फ के साथ खेलने का और दोस्तों पर बर्फ की गेंद फेंकने का आनंद ले सकते हैं।
  • आप बर्फ के पर्वत / चट्टान पर चढ़ाई कर सकते हैं।
  • आप यहाँ पर बर्फ का मानव बना सकते हैं।
  • आप यहाँ पर बर्फ और बर्फ की मूर्तियों के साथ तस्वीरें ले सकते हैं।

सुझाव

कुछ ऐसी चीजें हैं जो आपको स्नो सिटी बेंगलुरु में मस्ती भरा समय बिताने के लिए मजबूर करती हैं। अगर आप यहाँ पर किसी खास समय में जाना चाहते हैं तो पहले ही इंटरनेट पर चेक कर लें। चूँकि छुट्टियों और सप्ताहांत के समय प्रवेश शुल्क अधिक होता है इसलिए बेहतर होगा कि आप सप्ताह के गैर अवकाश वाले (वीकडे) दिनों में जायें। अगर आप कई लोग एक साथ जा रहे हैं तो आपको ग्रुप पैकेज लेने की सलाह दी जाती है। अगर आपके साथ बच्चे या बुजुर्ग जा रहे हैं तो अच्छा होगा कि आप अपने साथ गर्म कपड़े ले जायें क्योंकि पार्क में प्रवेश करने के 5 से 10 मिनट के बाद बहुत ठंड महसूस होने लगती है। अधिक भीड़ होने के कारण यहाँ पर उपलब्ध कराये गये उपकरण (खिलौने, मस्ती की अन्य सामग्रियाँ आदि) कभी-कभी कम पड़ जाती हैं। हमेशा मोज़े पहन कर जाना बेहतर है और मोटे ऊनी मोजे बेहतर हैं खासकर बच्चों और वृद्धों के लिए क्योंकि उनपर ठंड का असर जल्दी होता है। अगर आप मोजे पहनने की सलाह का पालन नहीं करते तो आपको अपने बच्चे को अपनी गोद में ले कर जाना पड़ेगा और इस प्रकार आप अपने कीमती समय का लुत्फ नहीं उठा पायेंगे। यहाँ पर उपलब्ध कराये गये जूते आपको फिट नहीं बैठते हैं तो आपके जूतों में बर्फ भर सकती है। यह बर्फ आपके बच्चे को प्रभावित कर सकती है। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि अपने बच्चों को बर्फ के गहरे स्थानों से दूर रखें। अगर आप अपने समय का पूरा आनंद लेना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि यहाँ पर उपलब्ध कराई गई चीजों का जितना हो सके उतना लुत्फ उठायें। अपने साथ कुछ नकद रूपये रखें इसका उपयोग आप गर्म चॉकलेट आदि खरीदने में कर सकते हैं। प्रवेश करने के बाद अगर आप एक निश्चित समय में सभी सवारियों या चीजों का लुत्फ लेना चाहते हैं तो बेहतर होगा समय सूची तैयार कर लें। अगर आप जल्दबाजी नहीं करते हैं तो भीड़ के कारण आपको रबर ट्यूब या रॉफ्ट नहीं मिलेंगे। इसके विभिन्न प्रकार के आकर्षण इसको कर्नाटक की राजधानी शहर के भ्रमण करने वाले प्रसिद्ध स्थानों मे से एक बनाता है।