Home / / स्ट्रॉबेरी ओवरलोड

स्ट्रॉबेरी ओवरलोड

August 2, 2017


Strawberry-Overload-665x443

स्ट्रॉबेरी ओवरलोड

हम में से कई लोग स्ट्रॉबेरी को बहुत पसंद करते हैं और जाड़ों के मौसम में हम स्ट्रॉबेरी की गुणवत्ता में काफी बढ़ोतरी पाते हैं। बाजार में स्ट्रॉबेरी के बने ऐसे कई उत्पाद उपलब्ध हैं जिनको देखकर मुँह में पानी आ जाता है, जबकि लाल चमकती हुई कच्ची स्ट्रॉबेरी तो हमेशा सभी को अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं। बहुत बार स्ट्रॉबेरी खाने के बाद मैंने इन लाल और ताजी स्ट्रॉबेरी से स्ट्रॉबेरी स्मूदी बनाने के बारे में सोचा, लेकिन इसको बनाने में मैंने स्ट्रॉबेरी दही और स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम का उपयोग किया, इन सब चीजों से मैंने इसे इतना भारी कर दिया कि अब मैं इसे स्ट्रॉबेरी ओवरलोड कह सकती हूँ। इसका नाम ही इतना आकर्षक था कि घर के हर सदस्य के हाथ में पूरा भरा हुआ एक ग्लास था तथा दूसरे ग्लास की चाहत कर रहे थे। इसे ताजा सर्व करना अच्छा रहता है, लेकिन आप इसे उपयोग या नाश्ता परोसने से कुछ समय पहले बना सकते हैं। तो क्यों न अपने नाश्ते में इस अमेजिंग फल से बने पेय को बनायें और अपने परिवार के साथ इसका मजा लें। तो लीजिए पेश है स्ट्रॉबेरी ओवरलोड बनाने की विधि।

आवश्यक सामग्री (4 व्यक्तियों के लिए)

  • दूध – 1/2 लीटर
  • स्ट्रॉबेरी – 1 कप (छोटे टुकड़ों में कटी हुई)
  • स्ट्रॉबेरी दही – 2 कप
  • स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम – 5 चम्मच (स्कूप)
  • चीनी – स्वाद के अनुसार (बिना चीनी के भी बना सकते हैं)
  • स्ट्रॉबेरी – 4 (सजावट करने के लिए बीच से काटी हुई)

स्ट्रॉबेरी ओवरलोड बनाने की विधि

तैयारी का समय: 10 मिनट

बनाने का समय: 5 मिनट

  • कटी हुई स्ट्रॉबेरी को एक कप दूध के साथ ब्लेंड करके चिकना पेस्ट बना लें।
  • स्ट्रॉबेरी दही, चीनी और बचे हुए दूध को इसमें मिलाकर कुछ मिनट के लिए फिर से ब्लेंड करें।
  • 1 स्कूप स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम डालकर कुछ सेकेण्ड के लिए ब्लेंड करें।
  • इसे सर्व करने वाले ग्लासों में डालकर प्रत्येक ग्लास के ऊपर एक स्कूप स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम लगायें।
  • प्रत्येक ग्लास के ऊपर कटी हुई स्ट्रॉबेरी लगायें।
  • ताजा ताजा सर्व करें।