Home / Technology / 2019 में आपके लिए तकनीकी गैजेट्स

2019 में आपके लिए तकनीकी गैजेट्स

January 9, 2019


घरों में तकनीकी उपकरणों को बढ़ाने का समय

2019 में आपके जीवन में कई सारे प्रयोग और कई सारी ऐसी चीजें शामिल होने जा रही हैं, जो आपने पहले कभी नहीं की होंगी। ये सब चीजें आपको अगले वर्ष तक आगे रखेंगी। और, अल्ट्रा-एडवांस कूल डिवाइस खरीदने से बेहतर क्या हो सकता है? आखिरकार, यह 2019 है ! हम पहले से कहीं अधिक तकनीकी प्रगति क्षेत्र के करीब हैं और यही समय है इन सब चीजों की शुरुआत करने का। हम आपको ऐसे शीर्ष तकनीकी गैजेट्स पेश करने जा रहे हैं जो 2019 के हैं इसलिए आपको उन्हें जल्द से जल्द अपनाना चाहिए। तकनीक प्रेमी बनें, मॉर्डन बनें, वास्तव में आप अधिक आगे बढ़ सकते हैं।

1. गूगल होम

गूगल होम आपके जीवन की एक जरूरत बन गया है जिससे आप कहीं भी ऑर्डर दे सकते हैं और यह आपके इशारे पर काम करता है। हमारी मम्मियां भी इसे करने से हमें नहीं रोकती। आप सहमत हैं। अपने गूगल होम को कमांड करें और यह आपकी पसंद का संगीत बजाएगा, आपके स्मार्ट घरेलू उपकरणों को नियंत्रित करेगा या मनोरंजन की दुनिया से नवीनतम जानकारियों को पढ़ने का मौका देगा। और, यह सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। गूगल होम को स्पोटीफाई, आईहर्टरेडियो, यूट्यूब, सीएनएन, वॉल स्ट्रीट जर्नल, नेटफ्लिक्स और अन्य बहुत सी सेवाओं के साथ जोड़ा गया है। इसकी सूची वास्तव में काफी लंबी है। गूगल होम आपके महत्वपूर्ण अवसरों पर भी नज़र रखता है और आपको यह याद दिलाता है कि यह कब होंगे? गूगल कीप और गूगल कैलेंडर के लिए धन्यवाद। गूगल होम आपके घर के 6 सदस्यों की आवाजों को पहचानने में काफी स्मार्ट है और उनके संबंधित एकाउंट्स से उनकी जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकता है।

गूगल प्रत्येक गुजरते वर्ष के साथ अधिक से अधिक फीचर्स ला रहा है। यह भी बताया गया है कि गूगल ने डिवाइस पर्सनॉलिटी में कार्यक्रम के लिए ऑनियन और पिक्सर मूवीज के लेखकों को नियुक्त किया है। इसलिए हर साल अपने डिवाइस को अपडेट के साथ बेहतर करने की उम्मीद करें। अगर आप हमसे पूछें, तो यह एक बेहतरीन निवेश है।

2. सैमसंग क्यू9एफ क्यूएलईडी

जो सैमसंग के सबसे शानदार टीवी के लिए प्रतीक्षारत हैं उनके लिए यहां पर खुशखबरी है। कलर्स, ब्राइटनेस और ब्लैकनेस के बारे में बात करते हुए, यह सब कुछ इस टीवी को सर्वश्रेष्ठ बानाता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी, क्वांटम डॉट्स के स्वामित्व के लिए धन्यवाद, क्योंकि अब इसमें एक अरब शेड्स और 100% कलर वॉल्यूम्स हैं, जो अब आपके डिस्प्ले स्क्रीन से कोई स्पष्ट और संक्षिप्त जानकारी को छूटने नहीं देगा। यदि आपने इसकी कुछ इमेज देखी हैं, तो यह लगभग वास्तविक हैं।

किसी भी स्मार्ट टीवी की तरह, इसमें एप्स हैं। और, सबसे बड़ी बात तो यह है कि अब आप अपने टीवी रिमोट से ही लाइट, वॉशिंग मशीन, फ्रिज आदि जैसे स्मार्ट उपकरणों को नियंत्रित कर सकते हैं, बड़ी एचडी स्क्रीन पर सभी सेटिंग्स देख सकते हैं। हालांकि यह अपने पतलेपन की वजह से नहीं बल्कि अपनी बनावट और बेहतर डिस्प्ले के साथ लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। और, आवाज के आधार पर कंट्रोल फीचर्स के साथ काम करना बिल्कुल अलग है। और, 3-डी साउंड को न कह दें और यह आपके पास जीवन के सबसे अच्छे टीवी अनुभवों में से है। और बिजली के अधिक बिल को लेकर चिंता न करें, यह कम से कम बिजली की खपत करता है, विशेष रूप से ऐम्बीअन्ट मोड में।

इस टीवी में शायद ही कुछ कमी हो। और सब चीजों को एक तरफ रखते हुए, यह टीवी आपके लिए बेहतर है। आपका टीवी वास्तविकता के अनुभव के बहुत करीब है। यह आपके घर के लिए बहुत ही शानदार टीवी है।

3. सोनी पीएस4 प्रो

सभी अनुदारपंथी गेमर्स के लिए, यह बहुत जरूरी है। इसके लिए ग्राफिक्स और गेमप्ले को दूसरे स्तर पर ले जाने का मौका आपका है। और, यदि आपके पास एक 4K डिस्पले वाला टीवी है, तो आप खेलों के विस्तृत और शार्प  डिस्प्ले को देख सकते हैं। इसमें तेज फ्रेम रेट और स्पष्ट इमेज हैं, जिसमें आप पात्रों को एक दृश्य की आगे की पृष्ठभूमि में देखते हैं, उनकी प्रतिच्छाया, प्रतिवेश सटीक और यथार्थवादी महसूस होने के साथ यह आपके लिए बेहद सुख अनुभव है। एचडीआर तकनीक के साथ, दृश्यों को उस स्पेक्ट्रम के करीब लाया जाता है हम अपनी आंखों से उस प्रकाश को देखते हैं। और अगर आपके पास बेहतर टीवी जिसकी पिछली स्लाइड में चर्चा की गई, है से अधिक एचडी पावर वाली होगी। आज के समय में, यह एचडी गेमिंग शीर्ष पर है।

4. आईफोन एक्सएस मैक्स

उनके लिए जो अपने ब्रांडों को गंभीरता से लेते हैं, उन्हें निश्चित रूप से एप्पल के इस लेटेस्ट फोन पर ध्यान देना चाहिए। इस समय एक लाख से अधिक की लागत वाले फोन अपने अल्ट्रा-कूल फीचर्स के साथ वापस आए हैं। सबसे पहले, 3 डी फेस रिकग्निशन, फेस अनलॉकिंग फीचर और फिर एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर से लेकर प्रॉक्सिमिटी सेंसर, बैरोमीटर और जाइरोस्कोप तक सभी तरह के सेंसर हैं।

एक ड्युअल सिम संरचना होने के कारण, यह ईसिम और नैनो सिम दोनों को स्वीकार करता है। इसके साथ ही, गति और प्रतिक्रिया समय आपको किसी भी शिकायत का मौका नही देता, क्योंकि आईफोन हेक्सा-कोर प्रोसेसर के साथ आते हैं।

अंत में, सेल्फी की बात करें तो इसमें 7-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो आपको पीएपी मोंमेट देगा। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी और सेकेंडरी कैमरा भी है।

फोन का यह स्टेटस सिंबल ए से जेड तक उन सभी चीजों को कवर करता है, जो एक फोन में होनी चाहिए। इसमें लगाए गए आपके पैसे की पूरी कीमत जरूर वसूल होगी।

5. फिटबिट चार्ज 3

यह एक अनुभवसिद्ध नियम है कि आप जितने बेहतर तरीके से खुद को जानते हैं, उतने ही बेहतर रूप में आप खुद को आकार दे सकते हैं या खुद को संवार सकते हैं। फिटबिट चार्ज 3 के लिए यह बात बिल्कुल सही है। यह आपके स्वास्थ्य लक्ष्य की दिशा में बढ़ाए गए कदम में आपकी सेहत पर नज़र रखती है। आप अपने जीवन में आने वाली समस्याओं के बारे में कैसे पता लगा पाएंगे, जब तक आप समस्या को देखेगें नही तब तक आप उसके लिए कुछ कैसे करेंगे?

हृदय के स्वास्थ्य से शुरू होकर, डिवाइस आपके हृदय के बारे में 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिनों की जानकारी देता है और इसके शीर्ष पर, यह डेटा का विश्लेषण भी करता है तथा आपको उसी पर सार्थक जानकारी देता है। जब आप व्यायाम कर रहे हों तो जानकारी के लिए डिवाइस को भी पर्याप्त स्मार्ट बनाया गया है। यह उन क्रियाकलापों की जानकारी भी दे सकता है जिस कार्य को आप वर्तमान में कर रहें हों, जैसे दौड़ना, तैरना आदि। इसके अलावा, आप बाइकिंग, सर्किट प्रशिक्षण, योग आदि जैसे कार्यों पर वास्तविक समय के आँकड़े प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही आप यह जान सकते है कि आपने वास्तव में कितनी कैलोरी खपत की है। इस सब की जानकारी देने के लिए इसे बनाया गया है। आपको यह जानने के लिए किसी बाहरी संदेहपूर्ण डिवाइस पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। इसमें आपकी पल्स मॉनिटर की जानकारी भी मिल सकती है! यदि आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत हैं, तो आपको पहले से ही सभी चीजों की जानकारी मिल सकती है। पर यहां इससे भी अधिक है। यदि आप इसे अपने फोन के जीपीएस से जोड़ते हैं, तो आप सभी वाहन और चलने के लिए दूरी और गति देख सकते हैं।

फिटबिट चार्ज 3 ने चीजों को अपने पूर्ववर्ती की तुलना में एक पायदान अधिक लिया है। यह अब वाटरप्रूफ है, जिसके लिए हम आप से इतना कह सकते है कि आप इसे पूरे दिन पहन सकते हैं। यहां तक कि पूरे एक हफ्ते भी पहन सकते है। डिवाइस पूरे 7 दिनों तक बिना चार्ज किए हुए चल सकता है! आप कैलेंडर सूचनाएं और मौसम अपडेट भी प्राप्त कर सकते हैं – सभी चीजें सिर्फ एक कदम दूर हैं। यह वास्तव में पहनने में स्मार्ट लगती है और साथ ही देखने में भी स्मार्ट लगती है! यह वास्तव में बहुत ही स्टाइलिश लगती है।

6. ओकुलस गो स्टैंडअलोन वीआर हेडसेट

कई तकनीक विशेषज्ञों का मानना है कि इस डिवाइस के साथ यथार्थवादी वास्तविकताओं के लिए नई सुबह होगी। अच्छी बात यह है, कि यह एक आसान सेटअप के साथ आता है। फोन या पीसी को कनेक्ट करने की कोई जरूरत नहीं है। इस लिहाज से इसने अपने पूर्ववर्ती ऑक्यूल्ट रिफ्ट को पीछे छोड़ दिया है। कैज़ुअल गेमर्स या कोई भी जो इन वीआर डिवाइसों को स्थापित करने में लगने वाले समय को कम कर देता है, उसे करने से ज्यादा खुशी होगी। हेडसेट को चलाने के लिए आवश्यक सभी चीजें हेडसेट में ही है। न कुछ ज्यादा, न कुछ कम। यथार्थवादी दुनिया में गहरी तल्लीनता के साथ, आपके गेमिंग अनुभव के लिए कहने की ज़रूरत नहीं है कि यह अद्भुत होगा। बस इस स्टैंडअलोन हेडसेट को लें और सामने की पंक्ति के दृश्य के साथ एक संगीत कार्यक्रम देखें, फिल्में देखें, दोस्तों के साथ घूमें या बस एक गेम खेलें। कौन कहता है कि असली दुनिया से बाहर निकलना  अनुपयुक्त है!

तो, आपको कौन सा तकनीकी डिवाइस सबसे अच्छा लगा? कमेंट बॉक्स में कमेंट कर अपनी राय हमसे साझा करें।

Summary
Article Name
2019 में आपके लिए तकनीकी गैजेट्स
Description
बहुत से तकनीक गैजेट्स आ रहे हैं। 2019 आपको इन गैजेट्स के साथ वास्तव में एक ऐसा एहसास देने वाला है जो आपने कभी न महसूस किया हो। यह ब्लॉग 2019 में आने वाले टॉप तकनीक गैजेट्स की चर्चा करता है।
Author