Home / / राजधानी शहर के दिल में राष्ट्रीय रेल संग्रहालय

राजधानी शहर के दिल में राष्ट्रीय रेल संग्रहालय

May 16, 2017


Rate this post
राष्ट्रीय रेल संग्रहालय, नई दिल्ली में एक लघु प्रदर्शनी

राष्ट्रीय रेल संग्रहालय, नई दिल्ली में एक लघु प्रदर्शनी

स्थान: चाणक्यपुरी, नई दिल्ली।

दिल्ली में राष्ट्रीय रेल संग्रहालय का उद्घाटन, वर्ष 1977 की पिछली तिथि में हुआ था। विशाल पार्क के बीच में यह ऐतिहासिक संग्रहालय चाणक्यपुरी के दूतावास क्षेत्र में 10 एकड़ जमीन पर स्थित है। राष्ट्रीय रेल संग्रहालय भारत की रेलवे विरासत को एक श्रद्धांजलि है। इस अनोखे संग्रहालय में भारतीय रेलवे के 100 से अधिक वास्तविक आकार और एक विदेशी और व्यापक संग्रह का प्रदर्शन दिखाया गया है।

रेल संग्रहालय में दुर्लभ भाप के इंजनों, ऐतिहासिक चित्रों और रेलवे कलाकृतियों का एक संयोजन है, जो भारत में विभिन्न प्रकार की ट्रेनों के कुछ गतिहीन और व्यावहकरिक मॉडल के रूप में दिखाई देतें हैं। प्रत्येक प्रदर्शनी के पास में एक सूचनात्मक बोर्ड लगाया गया है, जो यात्रा करने के समय जानकारी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संग्रहालय परिसर में एक नजदीकी इमारत, कुछ पुराने चित्रों के साथ-साथ रेलवे के लघु प्रदर्शन को दर्शाती है। यहाँ पर चित्र लेना वर्जित है।

रेल संग्रहालय की सबसे आश्चर्यजनक विशेषता यह है, कि यहाँ पर टॉय ट्रेन बच्चों और ट्रेन के प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करती है, जो सभी को एक हर्षजनक सवारी प्रदान करती है। कभी-कभी, पुराने भाप वाले मोनोरेल को भी संग्रहालय के आधार पर चलाया जाता है। एक ट्रेन की रोमांचक सवारी के अलावा, यहाँ नौका विहार का आनंद भी लिया जा सकता है। इस जगह के बारे में सबसे अच्छी बात यह है, कि गतिहीन ट्रेनों पर छूने या चढ़ने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। बिना किसी नाप के प्राचीन गाड़ियों की बारीकियों की जाँच की जा सकती है। चूँकि यह जगह पर्यटन स्थल के रूप में अभी ज्यादा लोकप्रिय नहीं है, इसलिए यहाँ अधिक भीड़ या चहल-पहल के अभाव के कारण यह एक बहुत शांतिपूर्ण व्यवहार को दर्शाता है। भारतीय यादगार वस्तुओं की दुकानों से ट्रेन मॉडल की स्मारिका को वापस लेना न भूले!

राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली की एक अत्यधिक ज्ञानवर्धक जगह है, जो हमें भारतीय रेलवे के इतिहास के बारे में जानकारी देता है। विशेष रूप से सभी दिल्लीवासियों के लिए यह एक विशेष स्थान है! इसलिये बच्चों और परिवार के साथ इस जगह पर आनंद लेने या मौज मस्ती करने के लिये इस जगह पर जाएं।

जाने का समय: 9.30 बजे से 5.30 बजे तक।

सोमवार और राष्ट्रीय छुट्टियों पर बंद रहेगा।

प्रवेश टिकट: 20 रुपये।

खिलौना ट्रेन की सवारी: 20 रुपये।

Comments

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives