Home / / दिल्ली का तिब्बती (मोनास्ट्री) बाजार

दिल्ली का तिब्बती (मोनास्ट्री) बाजार

June 9, 2017


tibetan-monastery-market-in-delhi

दिल्ली का तिब्बती बाजार

दिल्ली के आस-पास अभी भी बहुत सी ऐसी जगहें हैं जो आपको हर मिनट आश्चर्य प्रदान करेंगी, यदि आप इनके बारे में जानना चाहें तो। आप इस शहर को भली प्रकार जानने के बारे में कितने भी भरोसेमंद हों, ऐसी उम्मीद की जाती है कि यह जगह आपके ज्ञान को मात देने के लिये काफी है। सिविल लाइंस की सड़कों पर घूमते समय, मैंने एक गुप्त खजाने के बारे में जाना, इस खजाने के बारे में मुझे दिल्ली में रहने के बावजूद भी नहीं पता था। यह अद्भुत खजाना था दिल्ली का तिब्बती (मोनास्ट्री) बाजार।

मैं बाजार की उज्ज्वल आभा और अनोखे स्थान को देख कर दंग रह गई। आईएसबीटी शाहदरा लिंक फ्लाईओवर के नीचे एक अपरिहार्य फाटक आपको दिल्ली के इस छोटे से तिब्बती बाजार की ओर ले जाता है। इस बाजार में तिब्बतियों का एक बड़ा समूह मुस्कुराते चेहरों के साथ आपका स्वागत करता है। इस बाजार में ज्यादातर खरीदारों और विक्रेताओं की एक बड़ी भीड़ बनी रहती है।  दिल्ली विश्वविद्यालय के परिसर में रहने वाले छात्रों के लिए तिब्बती बाजार एक लोकप्रिय शॉपिंग केन्द्र है।

इतिहास

तिब्बती बाजार के आस-पास का पूरा क्षेत्र तिब्बती शरणार्थियों द्वारा बसा हुआ है। फेरी वालों के एक छोटे से इलाके से शुरू हुई यह बाजार अब दिल्ली का एक लोकप्रिय शॉपिंग स्थान है। समय के गुजरने के साथ बाजार का नाम व प्रसिद्धि बढ़ी और इसका नाम मोनास्ट्री बाजार हो गया।

यह क्या पेशकश करता है

तिब्बती बाजार सर्दियों के कपड़ों के एक बढ़िया संग्रह के लिए जाना जाता है। इस बाजार में विशेष रूप से घर के बने ऊनी कपड़े लाए जाते हैं और यहाँ अविश्वसनीय कीमतों पर बेचे जाते हैं। इसके अलावा, लोग सस्ती कीमतों पर उपलब्ध विशेष शॉल और स्टाइलिश जैकेट खरीदने के लिए भी यहाँ पर आते हैं। पर्यटक और अन्य दुकानदार विशेष रूप से तिब्बती कलाकृतियों जैसे चित्रकारी, मूर्तियों, प्राचीन वस्तुएं, लकड़ी के लैंप, सुगंधित वस्तुओं और आभूषणों को खरीदने के लिए इस बाजार में आते हैं। स्टाइलिश जूते और अन्य चमड़े के उत्पादों की एक अच्छी श्रृंखला भी इस बाजार में सही कीमतों पर मिल जाती है। विविध प्रकार की वस्तुओं, गहनों, ओम और कई अन्य दिलचस्प पीतल की वस्तुओं को इस छोटी तिब्बती दुनिया में खरीदा जा सकता है। जब आप खरीदारी करके थक जायें तो मोमोस, थुकपा और नूडल्स जैसे कुछ शानदार तिब्बती भोजन का मजा भी ले सकते हैं।

तिब्बती बाजार दिल्ली के सबसे लोकप्रिय बजट बाजारों में से एक है, इसलिए अधिकांश समय इस बाजार में भीड़ बनी रहती है। यहाँ पर्यटकों और विश्वविद्यालय के छात्रों को लगातार आते-जाते देखा जा सकता है। तिब्बतियों द्वारा बिक्री के लिए उपलब्ध कराये गये बहुत सारे सामान बहुत ही प्रभावशाली और खरीदने योग्य हैं। एक बार जब आप बाजार में प्रवेश करतें हैं, तो शायद आप इसको एक नई जगह के रूप में सोंच सकते हैं। तिब्बतियों के मुस्कुराते चेहरों को देखकर आप इतना व्यस्त रहेंगे कि आप इस बाजार में पूरा दिन बिताने का प्रयास करेंगे। तिब्बती बाजार या मोनास्ट्री बाजार बड़े दुकानदारों के लिए एक आवश्यक स्थान है।

स्थान: लद्दाख बौद्ध विहार, सिविल लाइंस, नई दिल्ले

निकटतम मेट्रो स्टेशन: कश्मीरी गेट

खुलने का समय: सुबह 11 बजे से शाम 8:30 बजे तक।

खासियत: शीतकालीन वस्त्र और शानदार तिब्बती कलाकृतियाँ।

यहाँ की लोकप्रियता: शॉल, पीतल की वस्तुएं, आभूषण, पत्थर के कीमती नग, पेंटिंग, सजावटी आइटम आदि।

सोमवार को बंद