Home / Travel / एडलैब्स इमैजिका: मुंबई के पास स्थित एक बेहतरीन थीम पार्क

एडलैब्स इमैजिका: मुंबई के पास स्थित एक बेहतरीन थीम पार्क

July 1, 2018


एडलैब्स इमैजिका: मुंबई के पास स्थित एक बेहतरीन थीम पार्क

एडलैब्स इमैजिका, मुंबई के बारे में

एडलैब्स इमैजिका, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे के पास मुंबई, महाराष्ट्र में खोपोली शहर के पास स्थित एक मनोरंजन पार्क है। यह पार्क मस्ती, मनोरंजन, खरीददारी, भोजन, और कई अन्य गतिविधियों को एक स्थान पर प्रदान करने वाला भारत का पहला और एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय मानक थीम पार्क है। यह पार्क एडलैब्स इंटरटेनमेंट लिमिटेड (एईएल) के निर्माता मनमोहन शेट्टी द्वारा निर्मित किया गया है जो लगभग 300 एकड़ क्षेत्र में फैले 1,650 करोड़ के थीम पार्क के संचालनकर्ता और मालिक हैं। एडलैब्स अप्रैल 2013 में खोला गया था और यह लगभग 20,000 आगंतुकों को समायोजित कर सकता है। पार्क को एक अंतर्राष्ट्रीय रूप देने के लिए, विश्व स्तर के अंतर्राष्ट्रीय डिजाइनर और सर्वश्रेष्ठ वास्तुशिल्प के तत्वों से सजाया गया है।

इमैजिका वाटरपार्क में आकर्षण

पार्क के प्रत्येक क्षेत्र में एक नयी और अलग थीम है। डिजाइन, थीम्ड डाइनिंग,  एरिया डिज़ाइन मर्चेंडाइज़ और इंटरेक्टिव इंस्टॉलेशन दुनिया भर के अन्य थीम पार्कों के समान लगाए गये हैं। इमैजिका एक ऐसी जगह है जो एक परिवार के साथ मजेदार दिन बिताने के लिए प्राकृतिक रोमांच, अद्भुत सवारी और अन्य आकर्षण प्रदान करता है। इस पार्क में अलग-अलग वर्ग हैं जिसमें कई चीजें शामिल हैं:

इमैजिका- दि थीम पार्क

इमैजिका में परिवार के मनोरंजन के लिये कई प्रकार की सवारियाँ जैसे फैमिली राइड, बंप इट बोट्स, सेव द पाइरेट और स्पलैश एहोय आदि तथा बच्चों के लिये हैप्पी व्हीलस, टयूबी टेक्स ऑफ एंड हंपटी फॉल्स जैसी सवारियाँ भी उपलब्ध हैं। इमैजिका में कुल मिलाकर 21 सवारियाँ और आकर्षण हैं, कई थीम वाले आकर्षण पार्क हैं जहाँ आप आनंद ले सकते हैं, मज़ेदार अनुभव का रोमांच प्राप्त कर सकते हैं। इस तरह के कुछ आकर्षण हैं जैसे अलीबाबा और चालीस चोर, मोशन बॉक्स थिएटर, मिस्टर इंडिया, सलीमगढ़, वर्थ ऑफ गॉड आदि।

रेस्तरां

इमैजिका में पांच रेस्तरां भी हैं जहां आप भोजन कर सकते हैं। ये रेस्तरां हैं दि इमेजिका कैपिटल, रेड बोनेट अमेरिकन डिनर, रॉबर्ट फूड कोर्ट, अर्मदा और ज़िजी बार + ग्रिल हैं।

कैरेक्टर्स

आप इमैजिका के कुछ दिलचस्प निवासियों से मिल सकते हैं, जो बच्चों के साथ मिलना और मस्ती करना पसंद करते हैं। इनमें टयूबी, द फ्लाइंग ऐलीफेंट, रॉबर्टो, द स्टार शेफ और द लॉस्ट एस्ट्रोनेट आदि शामिल हैं।

घटनाएं और प्रदर्शन

इमेजिका में आप पूरे दिन जादुई आनंद प्राप्त कर सकते हैं। बी बोयर्स, हिप हॉप डांसर और बीएमएक्स बाईकर्स और स्केटरों द्वारा कुछ बादल प्रदर्शन और घटनाओं को देखने के लिए निरंतर घोषणाओं पर ध्यान देते रहें।

सड़कें

इमेजिका में टहलते समय, मनोरंजन के लिए पेश किए जाने वाले लाइव मनोरंजन शो को देखना न भूलें। मनोरंजक साधनों में जादूगर, स्टिल वॉकर, बाजीगर, जोकर, एक पहिया वाला साइकिल चालक, गुब्बारे वाले आदमी और लिविंग स्टेचू शामिल हैं।

पार्क का समय: सुबह 10:30 से – रात 8:00 बजे तक

सवारी का समय: सुबह 11 बजे से – शाम 7:00 बजे तक

कृपया पार्क में प्रवेश करने के साथ सवारियों के संचालन के समय की जानकारी प्राप्त कर लें क्योंकि इन सवारियों के चलाने का समय बदलता रहता है।

एडलैब्स इमैजिका टिकट मूल्य:

                   थीम पार्क का टिकट मूल्य

सप्ताहांत                                         साप्ताहिक

(शनिवार,रविवार) मूल्य (सोमवार,बुधवार,शुक्रवार) मूल्य
वयस्क 1499 वयस्क 1299
बच्चे 1299 बच्चे 1099
वरिष्ठ नागरिक 899 वरिष्ठ नागरिक 699
कालेज के छात्र 1349 कालेज के छात्र 1149
 नियमित टिकट में सभी सवारियां और पार्क के सभी आकर्षण शामिल हैं।
  • साथ ही टैक्स भी लागू है।
  • प्रत्येक नियमित टिकट से आप 45 मिनट ही आनन्द ले सकते हैं। एक सेशन के दौरान, असीमित स्नो प्ले गेम खेल सकते हैं।

स्नो पार्क

एडलैब्स इमेजिका का स्नो पार्क भारत का सबसे बड़ा इनडोर स्नो पार्क है जो 15,000 वर्ग फुट से अधिक जगह में फैला हुआ है। आप इस स्नो पार्क में 100% शुद्ध और ठंडी बर्फ के साथ एक अद्वितीय अनुभव का आनंद ले सकते हैं। इस स्नो पार्क के प्रमुख आकर्षणों में स्नो गेम्स एंड एक्सपीरियंस प्योर, एडिबल एंड रियल स्नो, स्लेज, टोबोगन और राफ्ट हैं।

इमैजिका का समय:

स्नो पार्क पार्क का समय सवारियों का समय
सुबह 9:45 से शाम 7:45 तक सुबह 10:00 से शाम 7:  बजे तक

इमैजिका टिकट मूल्य:

श्रेणी साप्ताहिक मंगलवार/बुधवार सप्ताहांत
हर दिन टिकट की कीमत 499 रूपये/- 499 रूपये/- 499 रूपये/-
थीम पार्क ऐड-ऑन  के रूप में 399 रूपये/- 249/- रूपये (मंगलवार) 399 रूपये/-
वाटर पार्क ऐड-ऑन के रूप में 399 रूपये/- 199/- रूपये (बुधवार) 399 रूपये/-

 एक्वामैजिका – वाटर पार्क

वाटर राइड्स- एक्वामैजिका एडलैब्स इमेजिका में एक वाटर पार्क है जहां आप पानी की कई सवारियों (वाटर राइड्स) का आनंद ले सकते हैं। एक्वामैजिका में सवारी और आकर्षण ज़िप जैप ज़ूम, लूपी वूपी, येल-ओ, स्पलैश, राफ्टास्टिक, स्व्रिल-व्रहलि, स्वोकेर्ज, दि पाइरट बे, फ्लोटसा, बुमरंगो, ट्विस्टी टर्वी और वैकी वेव हैं।

रेस्तरां- एक्वामैजिका के परिसर में रेड बोनट एक्सप्रेस, सनबीट्ज बार, एएमएमओएस- द फूड कोर्ट और ब्लू स्टोन कैफे जैसे कई अच्छे रेस्तरां हैं।

समयः

वाटर पार्क पार्क का समय सुबह 10:30 से शाम 7:  बजे
सवारियों का समय सुबह 11:बजे से शाम 6: बजे

प्रवेश टिकटः

श्रेणी सप्ताहांत(शनिवार, रविवार) साप्ताहिक (सोम-मंगल,ब्रहस्पति,शुक्र)
वयस्क 999 रूपये/- 899 रूपये/-
बच्चे 799 रूपये/- 799 रूपये/-
वरिष्ठ नागरिक 599 रूपये/- 599 रूपये/-
कालेज छात्र/छात्रा 899 रूपये/- 799 रूपये/-
  • नियमित टिकट में सभी सवारियाँ और पार्क के सभी आकर्षण शामिल हैं।
  • इसके साथ ही कर भी लागू है।

एक्वामैजिका में क्या करें और क्या न करें

  • उचित स्विमवियर पहनें, स्ट्रीट क्लॉथ की अनुमति नहीं है।
  • निर्देशों और संकेतों का ध्यान रखें, स्टाफ और लाईफगार्डों के निर्देश का पालन करें।
  • कोई भी सवारी करते समय सनग्लास या लेंस के चश्में न पहनें।
  • अपने कीमती सामान को पार्क में ऐसे ही न छोड़ें, पार्क परिसर में किराये के लॉकर की सुविधा उपलब्ध है।
  • डुबकी लगाना और दौड़ना मना है।
  • अपने साथ पालतू जानवर ले जाने की अनुमति नहीं है।
  • पार्क में बाहरी भोजन ले जाना मना है।
  • पार्क में शराब पीना मना है, हालांकि, केवल कुछ क्षेत्रों में धूम्रपान की अनुमति है।

नोवेटल इमैजिका + कर लागू है।

नोवेटल इमैजिका परियों की कहानियों जैसी छुट्टियों के साथ-साथ विश्वस्तरीय आवास और सेवाएं प्रदान करता है। नोवेटल इमैजिका स्टाइलिश कमरे, दिन का भोजन, स्विमिंग पूल तथा जिम के साथ में दोनों पार्कों का मजा लेने के लिये सम्पूर्ण पैकेज प्रदान करता है।

पैकेज कीमत

फैमिली पैकेज प्रति रात्रि 14,220 रूपये से शुरू होते हैं। पैकेज में निम्न शामिल हैं:-

  • इमैजिका और के एक्वामैजिका टिकट
  • मुक्त वाई फाई
  • पूल और जिम
  • बच्चों का खेल क्षेत्र
  • दो रेस्तरां और बार
  • मुफ्त नाश्ता

महत्वपूर्ण बिंदु

  • एडलैब्स इमेजिकाओर नोवेटल इमेजिका शादियों और पार्टियां आदि के लिए भी स्थान प्रदान करता है। यहां, थीम शादियों को एक भव्य चक्र पर किया जा सकता है।
  • इमेजिका, महाराष्ट्र के कई स्थानों तक जाने के लिए एयर कंडीशन युक्त बसों और कारों की सुविधा प्रदान करता है।
  • मुंबई से खोपोली तक ट्रेनें भी चलती हैं (जहां एडलैब्स स्थित है)।
  • रेलवे स्टेशन से एडलैब्स तक आने-जाने के लिए पूरे दिन नि: शुल्क सेवाएं उपलब्ध हैं।
  • एडलैब्स अपने विविध मनोरंजन क्षेत्र में समय-समय पर कई थीम पार्टियां भी आयोजित करता है।
  • एडलैब्स टिकट पर छूट के लिए हर महीने अलग-अलग पेशकश प्रदान करता है।
  • कॉर्पोरेट, स्कूल या समूह के लिए पैकेज उपलब्ध हैं।

पता

30/31, संगदीवाड़ी, पाली-खोपोली रोड, ताल-खालापुर,

ऑफ मुंबई-पुणे एक्सप्रेस मार्ग,

रायगढ़, खोपोली,

महाराष्ट्र 410206

संपर्क संख्या: 022-42130405/ 62552930

 

Summary
Article Name
एडलैब्स इमैजिका: मुंबई के आसपास एक अद्भुत थीम पार्क
Description
यह भारत का पहला और एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय मानक थीम पार्क है जो मजेदार, मनोरंजन, खरीदारी, भोजन, कार्य और कई अन्य गतिविधियों को एक ही स्थान पर प्रदान करता है। यह पार्क एडलैब्स इंटरटेनमेंट लिमिटेड (एईएल) के निर्माता मनमोहन शेट्टी द्वारा निर्मित किया गया है जो लगभग 300 एकड़ क्षेत्र में फैले 1,650 करोड़ के थीम पार्क के संचालनकर्ता और मालिक हैं।
Author

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives