Home / Travel / मुंबई में प्रेतवाधित स्थान – संभवतः आपके जीवन का सबसे बड़ा रोमांच

मुंबई में प्रेतवाधित स्थान – संभवतः आपके जीवन का सबसे बड़ा रोमांच

December 26, 2018


भूतों के डेरा में प्रवेश करें (अपने खुद के रिस्क पर)

क्या आप भूतों में विश्वास करते हैं? क्या आपको लगता है कि पुनर्जन्म होता है? मरने के बाद हम एक अलग दुनिया में चले जाते हैं, अभी तक हम जिस भौतिक दुनिया में रहते हैं उसे समझा या पहचाना नहीं जा सका है? खैर, एक ऐसा स्थान जहां निश्चित रूप से आपको यह सब देखने को मिलता है। हम बात कर रहे हैं मुंबई के प्रेतवाधित स्थानों की। क्या आप  इन सब के बारे में जानने के लिए तैयार हैं।

अक्सर सुनसान और उजड़े हुए स्थान भुतहा स्थानों से जुड़े होते हैं। लेकिन, मुंबई के कुछ स्थान हैं जहां भूत सबसे भीड़-भाड़ वाले चॉल्स और दिन के उजाले में भी साहसपूर्वक घूमते हैं। शायद, यह शहर का साहसी और महात्वाकांक्षी वातावरण है या शायद 21वीं सदी। आजकल ये भूत आपको निर्भीक बना रहे हैं और इनसे आपको डरना नहीं चाहिंए। क्या आप उनसे मिलने के लिए पूर्णतः निडर हैं? यदि हाँ, तो अपने जीवन की सबसे साहसी यात्राओं में से इस स्थान पर जाने की योजना बनाने के लिए पढ़ें।

1.संजय गांधी नेशनल पार्क

ठीक है, इस पार्क में ’नूरी’ का वास्तविक जीवन संस्करण है। याद रखें कि इस स्थान पर सफेद कपड़ों में औरत की आत्मा को रात में अकेले भटकते हुए देखा जाता है। खैर, उसका अधिक नाटकीय संस्करण यहाँ है। यह आत्मा आमतौर पर इस इलाके के आसपास गाड़ी चलाने वाले लोगों को रोकती है, अगर वो नहीं रुकते हैं तो उनके पीछे तेज गति से भागती है और, हम नहीं जानते कि उन लोगों के साथ क्या होता होगा जो रात में अकेले उस महिला भूत पर दया दिखाकर उसकी मदद करते हैं और उसे सवारी देने के लिए सहमत हो जाते हैं। शायद वे कहानी बताने के लिए जीवित नहीं बचते हैं। हालाँकि, अभी भी कुछ लोग हैं, जो इन सब के बावजूद पार्क के अन्दर बनी झोपड़ियों में रहते हैं और वे सूरज ढलने के बाद बाहर नहीं निकलते हैं। वहां के गार्ड और लोग आपको महिला भूत से आमना-सामना होने के बारे में बताएंगे। वे पार्क के कम घने भागों में भी चले जाते हैं। जो कुछ भी है, आसपास घूमने वाले तेंदुए या दूसरे जंगली जानवर के मुकाबले इस महिला भूत का डर ज्यादा रहता है।

  1. टॉवर ऑफ साइलेंस

यह नाम अपने आप में ही काफी भयभीत कर देने वाला है। यह कोई प्रेतवाधित स्थान नहीं है। यह सिर्फ पारसियों के लिए एक कब्रिस्तान है। शव के साथ-साथ उनके अनुष्ठान को खुले स्थानों पर छोड़ दिया जाता है क्योंकि उनका मानना है कि शव भूमि और यहां तक कि आग को भी प्रदूषित करते हैं। मरने के बाद लोगों के शरीर को छत पर गिद्धों के खाने के लिए छोड़ दिया जाता था। पंक्तिबद्ध तरीके से पड़े सड़ रहे मृत शरीर की दुर्गंध के बीच यह एक घातक चुप्पी है। आप इस तरह के टॉवर के आस-पास घूमने की कल्पना कर सकते हैं। राहगीर अक्सर वहाँ की कुछ अलौकिक उपस्थिति की भी जानकारी देते हैं। हमें जानकर हैरानी हुई, और आपको?

  1. डी’ सूजा चॉल

यह, मुंबई के अन्य चॉलों की तरह, स्थान तब तक साधारण और सामान्य था जब तक कि यहां एक बूढ़ी औरत की मृत्यु नहीं हुई। चॉल में रहने वाले लोग एक महिला की दुखद मौत के बारे में बताते हैं जो कुछ दशकों पहले दुर्घटनावश अंदर कुएं में गिर गई थी और तब से यहां पर नियमित रूप से सामान्य दिनचर्या में अलौकिक मामलो में दखल देती है, लेकिन केवल रात में। दिन के दौरान यहां कभी भी भयभीत कर देने वाली घटनाएं नहीं हुई हैं और वहां रहने वाले लोग अपने सांसारिक गतिविधियों की शुरुआत ऐसे करते हैं मानों कि वहां कुछ भी न हो। इस महिला का भूत लोगों को काफी डराता नहीं है। बावजूद उसके न चाहते हुए भी दूसरी दुनिया में जाने से, वह उन लोगों को नहीं डराती जो जीवित हैं और अच्छे भले हैं। क्षेत्र में किसी के भी घायल होने या उन पर हमले की कोई रिपोर्ट कभी सामने नहीं आई है। वास्तव में, यहां महिला-पुरुष का जो भी भूत है वह काफी शिष्ट है।

  1. पवन हंस क्वार्टर

इस क्वार्टर का यह स्थान काफी डरावना है। खैर, यह मुख्य रूप से यहाँ की प्रचलित किंवदंती के कारण है। जाहिर है, 1989 में एक 20 वर्ष की लड़की ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। अगर चश्मदीद लोगों पर विश्वास किया जाए तो, उसने स्थानीय लोगों के सामने अपनी दुखद मौत का सिलसिला बनाए रखा है। ऐसी ही कई और कहानियां हैं, जो लोग यहां रहते हैं उनके मुताबिक उन्होंने एक लड़की देखी है जिसके हाथ में आग की लपटे होती है वो चिल्लाती हुई भागती है और एक पीपल के पेड़ में जाकर गायब हो जाती है। यहां रहने वाले लोगों के बीच फैले डर के कारण पेड़ के नजदीक ही हनुमान मंदिर बनाया गया है। हालाँकि, किसी को भी इस घटना से किसी प्रकार की चोट नहीं पहुंची। हो सकता है, वह केवल यह संदेश देना चाहती हो कि यह वास्तव में मरने का बहुत ही दर्दनाक तरीका है। शायद, भूतों के इरादे अच्छे भी हो सकते हैं।

  1. ग्रैंड पैराडी टावर्स

पॉश और अभिजात वर्ग को आकर्षित करने के लिए इस 3-टॉवर्ड आवासीय परिसर का निर्माण किया गया। हालांकि, पूरे शहर की प्रतिष्ठा शीघ्र ही कम हो गई, जब कुछ गंभीर अटकलों ने यह जताना शुरू कर दिया कि यह स्थान प्रेतवाधित है। अब तक लगभग 20 आत्महत्याएं हुई हैं, जिनमें से 5 एक ही परिवार की हैं। ये सभी मौतें इमारत से कूदने से हुई थीं और ज्यादातर 8 वीं मंजिल से थीं। कुछ लोगों का मानना है कि यह एक अद्रश्य शक्ति है जो लोगों को पैरापेट की ओर खींचती है और आखिरकार उन्हें उनके अंतिम छलांग (आत्महत्या करने) तक पहुंचा देती है। ऐसी संभावना जतायी जाती है कि इस परिसर में भूत है। 70 के दशक में निर्मित, अधिकांश फ्लैट अभी भी खाली पड़े हैं और, जो लोग निवास कर रहे हैं वे लगातार पूजा का आयोजन करते हैं, लेकिन यह स्थान अब प्रेतवाधित है। और, वहाँ आपकी मदद करने के लिए कोई नहीं है।

  1. सेंट जॉन बैपटिस्ट चर्च

जब हम इस चर्च में होने वाली प्रार्थनाओं में मग्न होते हैं, तो क्या हम अपने आस-पास किसी की मौजूदगी महसूस करते हैं? नहीं वास्तव में नहीं। चर्च 1840 से एक लंबे समय से खंडहर में परिवर्तित हो गया है। और, जगह अब भी प्रेतवाधित नहीं है (यदि स्थानीय लोगों का विश्वास किया जाए!)। लेकिन यहां की एक दिलचस्प किवदंती है जो यहां के बारे में बताती है। आज भी यह स्थान यात्रा के योग्य है। कुछ समय बाद यह स्थान एक दुल्हन के एक भूत द्वारा प्रेतवाधित हो गया। क्षेत्र के लोगों ने वहां घटित होने वाली घटनाओं और अजीब सा महसूस होने की सूचना दी। यह स्थान लोगों को झाड़-फूंक और अंधेरी दुनिया से बाहर निकालने का प्रयास कर रहा है। और, अब दिलचस्प स्थान है। इसी प्रक्रिया के दौरान, यहां पर मौजूद लोगों ने चिल्लाने और हंसने की आवाजें सुनी हैं। और यह सब चर्च के एक तालाब में एक बड़ी छपछपाहट के साथ समाप्त हो गया, उसमें मौजूद सभी मछलियां उसी की वजह से मर गईं। क्या यह डरावना नहीं हैं? लेकिन, तब से, किसी भी असाधारण गतिविधियों की कोई सूचना नहीं मिली है। हमें लगता है कि वह भूत हमेशा के लिए चला गया है। पर कहाँ? शायद किसी दूसरे स्थान को प्रेतवाधित बनाने। हम आपको इसकी जानकारी देते रहेंगे।

  1. सांता क्रूज़ पश्चिम

सांता क्रूज़ पश्चिम मुंबई के सबसे अधिक आबादी वाले इलाकों में से एक है, लेकिन फिर भी यह दूसरी दुनिया के जीवों द्वारा लोगों को पीड़ा देने में चूकते नहीं है। इस जगह पर एक और हत्या का मामला है। जहाँ तक इस जगह की कहानी यह है कि इमारत की दूसरी मंजिल पर एक महिला थी जिसका अपने पति के साथ एक बड़ा झगड़ा होने के बाद उसके पति ने उसकी जान ले ली थी। महिला के इस दुनिया से जाने के बाद, उस गलियारे की फर्श पर एक काला कुत्ता दिखाई दिया जो तब से वही रह रहा है। और, मामला यही पर समाप्त नहीं होता है। कुत्ता कभी-कभार भौंकता है और वहाँ के निवासियों का मानना है कि ऐसा तभी होता है जब उस महिला की आत्मा आसपास होती है। वास्तव में, वहाँ के लोग इतने डरे हुए हैं कि वे उसका नाम भी नहीं बताते हैं। डरावने अनुभवों की सभी अफवाहों में उस आत्मा को ‘दूसरी मंजिल की भाभीजी’ के रूप में संदर्भित किया जाता है! यहाँ पर निश्चित रूप से कोई भाभीजी हैं जो कभी नहीं चाहती हैं कि लोग उसके घर पर रहें!

  1. 8. मार्वे और माध आइसलैंड रोड

खौफनाक और सुरम्य- ये दो शब्द हैं इस सड़क का वर्णन करने के लिए जो मार्वे और माध आइसलैंड को संयोजित करते है। यहां, हमारे पास नूरी फिल्म का एक और संस्करण है, लेकिन यह संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में हमारे द्वारा उल्लिखित डरावने स्थान से कहीं ज्यादा डरावना है। शायद इसलिए कि उस आत्मा की हत्या के साथ और भी क्रूर ब्यौरा शामिल हैं। वहाँ पर भूत इतना नहीं डरता जितना कि वहाँ पर प्रचलित कहानी डराती है, भूत की क्रूरता के द्वारा मौत के घाट उतराना, अधिक उत्तेजित हैं? खैर, कुछ दशक पहले एक दुल्हन थी जिसे उसकी शादी के दिन ही मार दिया गया था और उसके शव को मार्वे रोड के पास के गढ्ढे में फेंक दिया गया था। और, तब से, उसकी आत्मा दुल्हन की पोशाक में लोगों को दिन के उजाले में भी डरा रही है। कई लोग कहते हैं कि किसी भी हादसे से बचने के लिए, बस उस भूत की आँखों में मत देखो। यदि आप कभी भी उन रास्तों से गुजरते हैं, तो आपको यह आसान सुझाव याद रहेगा।

यहाँ तक कि एक डरावनी फिल्म के लिए ये स्थान अच्छे है जो व्यक्ति को डरा सकते हैं। तो, भूतों के साथ एक व्यक्तिगत मुकाबला करने पर कैसा महसूस होगा? नहीं जानते? फिर, अपने निडरता को सामने लाने और अदृश्य आत्माओं को देखने की हिम्मत रहेगी। इन स्थानों का भ्रमण करते समया अपने साथ कैमरा अपने साथ ले जाना न भूलें। हो सकता है, आप कुछ बेहतरीन डरावने दृश्यों को शूट कर लें।

आप हमारे साथ आप अपने अलौकिक अनुभव को साझा भी कर सकते हैं। दिलचस्प डरावनी कहानी के लिए हमारे पास हमेशा एक श्रुति रहती है।

Summary
Article Name
मुंबई में प्रेतवाधित स्थान - संभवतः आपके जीवन का सबसे बड़ा रोमांच
Description
हम बात कर रहे हैं मुंबई के प्रेतवाधित स्थानों की। क्या आप इस तरह के स्थानों पर जाने के लिए तैयार हैं? यहां कुछ स्थान हैं जहां भूतों ने सबसे अधिक भीड़ वाले चॉलों पर कब्जा किया है।
Author

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives