Home / Travel / मुंबई के कुलाबा कॉसवे में महंगी फुटपाथ बाजार

मुंबई के कुलाबा कॉसवे में महंगी फुटपाथ बाजार

May 31, 2017


accessory-shops-at-colaba-causeway-680x1024

कोलाबा कॉसवे में गौण दुकानों में मन भावक किस्म की पेशकश की जाती है

कुलाबा कॉसवे मुंबई की महंगी सड़क बाजारों में से एक है। यह गेटवे ऑफ इंडिया और ताज होटल जैसे प्रसिद्ध आकर्षक वाले पर्यटन स्थलों के पास में स्थित है। यह बाजार कलात्मक मूल्य वाले कई प्रकार के सामानों से भरी हुई है।

स्थानीय जनता के साथ-साथ उन पर्यटकों के लिए भी जो दक्षिण मुंबई क्षेत्र को उसकी स्थिति के कारण देखने के लिये आते हैं, वास्तव में एक बहुत प्रसिद्ध स्थान है। यदि आप दक्षिण की तरफ अधिक बढ़ते हैं तो वहाँ पर आपको कफ परेड (आवासीय क्षेत्रों में से एक स्थान) मिलता है। केवल भारतीय ही नहीं बल्कि कई विदेशियों ने भी इस बाजार पर जोर दिया है क्योंकि यह प्रसिद्ध ताज महल पैलेस होटल के करीब में स्थित है। जैसा कि वे कहते हैं, यहाँ पर किसी अनोखी वस्तु को ढूँढना बहुत कठिन नहीं है। यह केवल घुमक्कड़ो का स्वर्ग ही नहीं बल्कि कई पुराने कैफे जैसे मोनडेगर और लियोपोल्ड और रेस्तरां का घर भी है, जहाँ पर कोई भी जीवन की भाग दौड़ में रूककर थोड़ी आराम कर सकता है।

artificial-jewellery-shop-at-colaba-causeway-1024x680

कृत्रिम गहने बाजार का प्रमुख आकर्षण है

colaba-causeway-market-1024x576

कुलाबा कॉजवे: एक गूंजन बाजार

यहाँ क्या खरीदना है?

a-flute-vendor-at-colaba-causeway-623x1024

ग्राहकों की प्रतीक्षा करता एक बांसुरी विक्रेता

इस सवाल का जवाब बहुत सरल है। एक स्थानीय भाषा में कहा जाता है कि “यहाँ पर सब कुछ मिलता है” इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यहाँ पर कुछ भी खरीद सकते हैं। यहाँ पर कोई भी सहायक सामान जैसे चूड़ियाँ, कृत्रिम गहने तथा कई पुरानी वस्तुएं खरीद सकता है। सड़क की दुकानों पर आपको “एक दाम की दुकान” (फिक्स्ड रेट) का बोर्ड लगा हुआ मिल सकता है लेकिन यह आप पर निर्भर  करता है कि आप इनके दामों को कैसे कम करते हैं या कैसे खरीदारी करते हैं। यह एक सामान्य भारतीय सड़क बाजार की तरह है। यदि आप कुछ अधिक खोजते हैं तो यहाँ पर आपको कुछ ऐसी दुकानें मिलेंगी जो चावल के दाने या लॉकेट पर आपका नाम लिख सकते हैं। गेटवे के पास समुद्र की तरफ पीठ करके आप दिन भर स्मारिका या भारतीय कलाकृतियों की खरीदारी कर सकते हैं या भारत के हलचल वाले शहरी जीवन में अपना दिन बिता सकते हैं।

lockets-at-colaba-causeway-1024x576

आप लॉकेट पर अपना नाम उत्कीर्ण भी करवा सकते हैं

यहाँ कैसे आयें?

metro-house-with-cafe-mondegar-680x1024

ग्राउंड फ्लोर पर कैफे मोन्डेगर के साथ प्रसिद्ध मेट्रो हाउस

चर्चगेट और विक्टोरिया टर्मिनस स्टेशन पास में ही है वहाँ से आप टैक्सी ले सकते हैं। अन्यथा अगर तैयार हों, तो आप उन रास्ते से होकर पैदल भी जा सकते हैं जहाँ औपनिवेशिक वास्तुकला की प्रशंसा की जाती है।

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives