Home / Travel / लखनऊ के आस-पास 5 शीर्ष सप्ताहांत गंतव्य

लखनऊ के आस-पास 5 शीर्ष सप्ताहांत गंतव्य

April 13, 2018
by


लखनऊ के आस-पास 5 शीर्ष सप्ताहांत गंतव्य

लखनऊ शहर को, कला की विकसित रुचि, एक परिष्कृत भाव ‘तहजीब’ और यात्रा करने योग्य कुछ अविश्वसनीय स्थानों के लिए काफी सराहा जाता है। हालांकि, इस सप्ताह के अंत में आप शहर की सीमा से हटकर कुछ अन्य बेहतर स्थानों पर जाने का विकल्प चुन सकते हैं। लखनऊ के आस-पास सप्ताहांत का आनंद लेने योग्य बहुत सारे खूबसूरत स्थान हैं। यदि आप घर से दूर एक आरामदायक सप्ताहांत मनाने का इंतजार कर रहे हैं या मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्राकृतिक सौंदर्य को देखने के लिए उत्सुक हो रहे हैं, तो आप लखनऊ के आस-पास के कुछ स्थानों का एक बेहतर सप्ताहांत व्यतीत करने के लिए दौरा कर सकते है, जो नीचे दिए गए हैं। यह जानने के लिए नीचे प्रस्तुत स्थानों के बारे में पढ़ें कि आप कैसे अपने गर्मियों के सप्ताहांत को खास बना सकते हैं।

आगरा

यह कहने की कोई आवश्यकता नहीं है कि आगरा का ताजमहल, इस शहर का मुख्य आकर्षण है। एक निर्बाध प्रेम की कहानी के साथ-साथ इस स्थान की शांत सुंदरता किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकती है। हालांकि, हमारा सुझाव है कि आप अपनी यात्रा को ताजमहल तक ही सीमित न करें, क्योंकि आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा, जामा मस्जिद और मेहताब बाग जैसे यहाँ कई अन्य ऐतिहासिक स्थान हैं, जो पूरी तरह से आपके यात्रा करने योग्य हैं। और हाँ, इस शहर के स्वादिष्ट भोजन और रंगीन दुकानें आपको इरादे से अधिक समय तक यहाँ रहने के लिए मजबूर कर देंगी। तो उसी प्रकार से योजना बनाएं।

आगरा

कैसे पहुँचे

लखनऊ से यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए आगरा सिर्फ 4 घंटे में पहुँचा जा सकता है, जिसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे को धन्यवाद। रेल और हवाई मार्ग दोनों शहरों में उपलब्ध हैं।

अयोध्या

अयोध्या

यह शहर राजनीतिक और धार्मिक दोनों कारणों की वजह से पिछले 20 सालों से बहुत अधिक सुर्खियों में रहा है, जिसके कारण इस शहर की प्रसिद्धता भी भंग हुई है। लेकिन इसके अलावा, यह शहर सभी हिंदू भक्तों का एक पवित्र स्थान है और इसे भगवान राम का जन्मस्थान माना जाता है। आपको यहाँ पर त्रेता के ठाकुर, राम जन्मभूमि मंदिर, कनक भवन और हनुमान गढ़ी जैसे कई प्रसिद्ध मंदिर देखने को मिलेंगे। इसके अलावा, आप यहाँ पर पौराणिक दृष्टिकोण वाले कई महत्वपूर्ण भव्य किलों का भी अवलोकन कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में आगंतुकों को आकर्षित करने वाला यहाँ का नागेश्वर नाथ मंदिर, भगवान राम के पुत्र कुश द्वारा बनवाया गया था। यहाँ के अन्य महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थलों में दशरथ महल, रामकथा संग्रहालय और हनुमान गढ़ी आदि शामिल हैं। हालांकि, यह शहर केवल हिंदू तीर्थयात्रियों के लिए ही सीमित नहीं है, बल्कि यहाँ कई बौद्ध मंदिर, जैन मंदिर और संग्रहालय भी बने हुए हैं।

कैसे पहुँचे

सड़क मार्ग से, आप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 के माध्यम से वहाँ जा सकते हैं और लखनऊ से लगभग 3 घंटे में अयोध्या पहुँचा जा सकता है। अयोध्या जाने के लिए रेल मार्ग की सुविधा भी उपलब्ध है।

रायबरेली

रायबरेली

यह प्रसिद्ध शहर अपनी पुरानी और आधुनिक वास्तुकला के लिए जाना जाता है। यहाँ यात्रा करने योग्य बहुत सारे खूबसूरत स्थान जैसे बॉटेनिकल गार्डन, बेहटा पुल और समसपुर पक्षी अभयारण्य हैं। यह शहर एक उष्णकटिबंधीय स्थान होने के कारण सर्दियों में अत्यधिक ठंडा और गर्मियों में अत्यधिक गर्म रहता है। इसलिए, यहाँ की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय सितंबर-अक्टूबर की अवधि के दौरान का माना जाता है।

कैसे पहुँचे

यह शहर लखनऊ से सिर्फ 82 कि.मी. की दूरी पर स्थित है और रायबरेली, हमेशा उपलब्ध बस सेवाओं के माध्यम से आसानी से पहुँचा जा सकता है।

गोरखपुर

गोरखपुर

गोरखपुर एक ऐसा शहर है, जिसकी अपने सांस्कृतिक रूप से समृद्ध अतीत के साथ-साथ आधुनिक जीवन को खूबसूरती से सम्मिलित करने के लिए प्रशंसा की जाती है। कटोरे के आकार का यह शहर अपने लुम्बिनी, कपिलवस्तु, कुशीनगर, चौरी चौरा और अन्य भ्रमण स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। संगीत, कला और नृत्य (डांस) शो गोरखपुर की अघोषित विशेषताएं हैं। इसलिए जब भी आप वहाँ जाएं, तो रेलवे संग्रहालय, गीता वाटिका और गोरखनाथ मंदिर को देखना न भूलें। हिंदुओं के अलावा, यह शहर सिखों, बौद्धों और मुसलमानों के लिए भी काफी धार्मिक महत्व रखता है।

कैसे पहुँचे

यह शहर लखनऊ से लगभग 250 किमी की दूरी पर है और आपको लखनऊ से इस शहर को जाने में लगभग 4 घंटे लग सकते हैं।

इलाहाबाद

इलाहाबाद

इलाहाबाद उन लोगों के लिए छुट्टी बिताने का एक बेहतर स्थान है, जो आध्यात्मिकता के पहलू का स्पर्श करना चाहते हैं। यह शहर देश के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है और प्रत्येक वर्ष खासकर महाकुंभ के दौरान काफी संख्या में पर्यटक इस स्थान का दौरा करते हैं। यह शहर अपनी हिंदू संस्कृति की तीन पवित्र नदियों, गंगा, यमुना और पौराणिक नदी सरस्वती के संगम के लिए, देश के भारी संख्या में भक्तों को आकर्षित करता है। यह ‘संगम’ दुनिया भर से बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों के कारण काफी प्रसिद्ध है।

कैसे पहुँचे

इलाहाबाद लखनऊ से 200 कि.मी. की दूरी पर स्थित है और यह शहर हवाई मार्ग, सड़क मार्ग और रेल मार्गों के माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

इसलिए एक असामान्य अवकाश व्यतीत करने के लिए ‘नवाबों के शहर’ से विराम लें और बिना किसी हिचकिचाहट, अपनी अगली साहसिक यात्रा की योजना बनाने की तैयारी करें।

सारांश
लेख का नाम- लखनऊ के आस-पास 5 शीर्ष सप्ताहांत गंतव्य

लेखिका का नाम- हर्षिता शर्मा

विवरण- इस लेख में लखनऊ-वासियों के लिए सप्ताहांत व्यतीत योग्य शीर्ष स्थानों के बारे में बताया गया है। लखनऊ को, कला की अपनी विकसित रुचि, एक परिष्कृत भाव ‘तहजीब’ और यात्रा करने योग्य कुछ अविश्वसनीय स्थानों के लिए काफी सराहा जाता है।

संबन्धित लेख-
कोलकाता-वासियों के लिए छुट्टियाँ बिताने के स्थान
बेंगलुरु के पास 5 शीर्ष सप्ताहांत गंतव्य