Home / Voices / 2018 के सर्वश्रेष्ठ गायक – किसकी आवाज पर हम सबसे ज्यादा झूमे?

2018 के सर्वश्रेष्ठ गायक – किसकी आवाज पर हम सबसे ज्यादा झूमे?

December 28, 2018


Rate this post

2018 के सर्वश्रेष्ठ गायक – किसकी आवाज पर हम सबसे ज्यादा झूमे?

क्या कोई भी बॉलीवुड के गानों की जगह ले सकता है? इसका सीधा जवाब न होगा। फिर चाहे कोई ओकेसनल पार्टी हो, किसी क्लब के लिए तेज म्यूजिक थीम हो या आपके रोज के मनोरंजन के लिए हो, बॉलीवुड के पास हर मूड के लिए कुछ न कुछ जरूर है। पुराने गानों से लेकर फ्लैशबैक तक, सैड मेलोडी से लगाकर रैप तक, आइटम नंबर्स की एक लंबी श्रृंखला, यह सब मिलाकर इंडस्ट्री ने हमें सभी प्रकार के गीतों की एक गीतमाला प्रदान की है। और इस सब में जिन्होंने जान फूँकी? बेशक, वे गीतकार ही हैं। तो वह ऐसे सर्वश्रेष्ठ गीतकार कौन हैं जिन्होंने आसमान छुआ, जिनके गीतों से हम झूम उठे और जिन्होंने 2018 में हमें अपने गीतों से आश्चर्यचकित कर दिया। तो आइए हम आपको रूबरू करवाते हैं कुछ ऐसे गीतकारों से जो आपके पसंदीदा हो सकते हैं।

1.अरिजीत सिंह

अरिजीत बॉलीवुड के लोकप्रिय ‘गायक’ हैं। और इस तथ्य पर बहस करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि आने वाला हर दूसरा गाना अरिजीत द्वारा ही गाया हुआ होता है। बॉलीवुड के इस लोकप्रिय गायक ने अपने गायन करियर की शुरुआत से ही सफलता का स्वाद चखा और उनकी सफलता का सिलसिला आज तक जारी है। वैसे, ज्यादातर लोग उन्हें एक गायक के रूप में ही जानते हैं, लेकिन सिंह की प्रतिभा एक संगीत निर्माता, संगीतकार और संगीत प्रोग्रामर तक फैली हुई है। उन्होंने विभिन्न विज्ञापनों के लिए भी संगीत बनाए हैं।

उन्हें ‘फिर ले आया दिल’ (बर्फी) और ‘दुआ’ (शंघाई) के गानों के लिए 2013 में अपकमिंग मेल वोकलिस्ट ऑफ द ईयर के लिए मिर्ची म्यूजिक अवार्ड्स के लिए नामांकन मिला। इसमें कोई बड़े आश्चर्य की बात नहीं है कि बाद में उन्होंने पुरस्कार अपने नाम किया। उनकी उत्साही गायन शैली और भारी तथा भावपूर्ण आवाज के साथ एक गहरा एहसास हमारे दिल को छू जाता है। 2013 में, उन्होंने सारे रिकार्ड तोड़ते हुए ‘फिर मोहब्बत’ (मर्डर 2); दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड, कबीरा, इलाही (ये जवानी है दीवानी); और लाल इश्क (गोलियों की रासलीला: राम-लीला) जैसे कई सुपर हिट गाने दिए। एक तरफ, जहां उनके गीत हमको थिरकने पर मजबूर कर देते हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनके गीत हमारी आंखों को नम कर देते हैं। और उन्हें हर प्रकार के गीतों को गाने की कुशलता प्राप्त किए हैं। इंडस्ट्री में उनकी बहुत ही अच्छी प्रतिष्ठा है और वह इंडस्ट्री में बहुत अहम भूमिका रखते हैं। मस्त मगन (2 स्टेट्स), समझावां (हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया), सजदे (किल दिल), रोके न रुके नैना (बद्रीनाथ की दुल्हनिया), ऐ दिल है मुश्किल (फिल्म का टाइटल सॉन्ग) जैसे दिल को छू जाने वाले गीतों को उन्होंने गाया है जिससे यह पता चलता है कि वे जानते हैं कि लोगों के दिलों पर कैसे राज किया जाता है। उनके पार्टी सॉन्ग्स काफी पेप्पी हैं जो किसी भी दुखी व्यक्ति को थिरकने पर मजबूर कर देंगे।

यह साल उनके लिए ज्यादा कुछ नहीं लेकर आया। सबसे पहले, उन्होंने मेगा हिट पैडमैन में ‘आज से तेरी’ और फिर सोनू के टीटू की स्वीटी से ट्रेडमार्क ‘तेरा यार हूं मैं’ गाया। 2018 102 नॉट आउट, वीरे दी वेडिंग, करवां, और बाजार जैसी फिल्मों के उल्लेखनीय गीतों से धीरे-धीरे गूंजता रहा है। लेकिन यह तय है कि आने वाले वर्षों में हमें और अधिक गाने सुनने को मिलेंगे। आखिरकार हम बॉलीवुड संगीत के बादशाह से कम से कम इतनी तो उम्मीद कर ही सकते हैं।

2. मोहित चौहान

आज जिस स्थान पर अरिजीत हैं, वहाँ कुछ साल पहले मोहित हुआ करते थे। हालांकि, उनका आकर्षण सभी जानी मानी हस्तियों की तरह, अक्षम्य (कभी न फीका पड़ने वाला) रहा है। वह अभी भी हमारे दिलों पर छाए हुए हैं और प्लेलिस्ट में एक अपूरणीय स्थान रखते हैं। खूबसूरत नीली आंखों वाले मोहित चौहान एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनकी आवाज सभी के मन को मोह लेने वाली है। उनका हर गाना ताजगी से भरा है। 2005 में आया उनका गीत गुंचा बहुत ही मधुर था। हालांकि, उनके करियर का ग्राफ उस समय बढ़ गया जब 2006 में रंग दे बसंती फिल्म सामने आई और उसमें उनका गाना खून चला रिलीज हुआ। फिल्म जगत में वे ‘तुम से ही ’(जब वी मेट) गाने के साथ और अधिक लोकप्रिय हो गए। वह उनका ऊचाईयों का छूने का समय था। निश्चित रूप से, उन्हें फिल्म जगत के शीर्ष कम्पोजर्स द्वारा एक मौका दिया गया ताकि वे उनकी अंतहीन क्षमता को देख सके और उसके बाद, उनके जीवन की एक शानदार शुरुआत हुई और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को लगातार हिट पर हिट गाने दिए। सिर्फ इतना ही नहीं है कि लोग उनसे केवल प्यार ही करते हैं, देखा जाए तो उनके आलोचकों की भी कमी नहीं है। रॉकस्टार फिल्म के 9 गानों के मुख्य गायक होने के साथ – साथ, जिनमें से प्रत्येक हिट रहा, उन्होंने एक पार्श्व गायक के रुप में भी अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। उनके सम्मान और पुरस्कार की सूची (1 आईफा अवार्ड, 2 फिल्मफेयर अवार्ड, 1 स्क्रीन अवार्ड, और 3 जी सिने अवार्ड्स) इस बात की पुष्टि करती है कि उन्हें उनके आलोचक कितना प्यार करते हैं।

इज दिस लव (किस्मत कनेक्शन), तुझको जो पाया (क्रुक), तुझे भुला दिया (अंजाना अंजानी) इन सभी दिल को छू जाने वाले गानों के साथ, वे एक ऐसे गायक हैं जो अपनी संगीत की कला से आसमा से लेकर जमी तक की भावनाओं को प्रकट करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने हमेशा मसकली (दिल्ली -6), मन लफंगा (लफंगे परिंदे), पी लूँ (वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई) जैसी आत्मा- उत्तेजना से परिपूर्ण धुनों से लोगों का दिल जीता है। 2018 में, उन्होंने पैडमैन, 3 स्टोरीज, दिल जंगली और अन्य कई फिल्मों में अपना संगीत दिया है।

तो हमारा फैसला यह है? कि संगीत की दुनिया के बादशाह के रूप में उनकी बादशाहत एक लम्बें समय तक बरकरार रहेगी।

3. मीका सिंह

एक कहावत है कि मीका के गानों के बिना कोई भी पार्टी पूरी नहीं होती। आप उन्हें एक गायक के रुप में देख सकते हैं जिनकी भांगड़ा के रूप में अपनी एक प्रमुख शैली है! एक गायक होने के अलावा, उनके पास एक स्टार प्रतिष्ठा भी है, अगर आप जानते हैं कि मेरे कहने का क्या मतलब है। मीका सिंह ने काफी बार मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है और कई रियलिटी शो में अभिनय भी किया है। वह एक जीवंत कलाकार रहे हैं, जिनकी संगीत की कला लोगों को अपनी ओर खींचती है। और, अन्य गायकों के विपरीत, वे पूरी तरह बॉलीवुड फिल्म ऑफर पर निर्भर नहीं है। वह अक्सर अपने खुद के एल्बम जारी करते रहते हैं, जिनके साथ उनका काफी सफल रिकॉर्ड रहा है। और, यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है, अगर आपने उन्हें सुना है। उन्होंने अपने लगभग सभी गानों में एक शरारती धुन को गुनगुनाया है, जो ऐसा जादू करती है जिसे सुनने के बाद कोई भी स्वंय को उनकी तरफ खीचने से रोक नहीं सकता है, बस खींचा चला जाता है। जब भी उनका गाना बजता है, तो पार्टी जरुर होती है और इसके विपरीत भी। फिल्म जगत में अपने 20 साल के करियर के साथ ही, वह अभी भी सहज रूप से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। हो सकता है कि उन्हें फिल्म जगत में आए वर्षों हो गए हो, लेकिन उनका ओहदा आज भी वही है – एक युवा, चंचल, ऊर्जा से भरपूर व्यक्तित्व वाला।

हम जानते हैं कि हमारे पास 1998 से ही एक हिटमेकर हैं, जिन्होंने सावन में लग गई आग गाने से अपनी शुरुआत कि थी, जो कि एक बहुत बड़ा हिट रहा था। उन्होंने दिल में बजी गिटार (अपना सपना मनी मनी), गणपत (शूटआउट एट लोखंडवाला), मौजा ही मौजा (जब वी मेट), और सिंह इज किंज (शीर्षक फिल्म) में कुछ बेहतरीन डांस नंबर दिए हैं। उन्होंने हमें ओए लक्की! लक्की ओए!, ढिंका चिका, धन्नो, सारी दुनिया मेरे इसपे, सज धज के और 440 वोल्ट जैसे कुछ पेपी नंबरों का उपहार दिया है! ऐसा लगता है कि जब कम्पोजर गीत के शीर्षक को देखते हैं तब वे यह जान जाते हैं कि यह गीत बस मीका के लिए बना है।

2018 में, उन्होंने पार्टी चले ऑन (रेस 3), भूत आया (नानू की जानू) और कुछ और हिट गानों के साथ धमाल मचा दिया। उनके पार्टी सॉग्स का नशा आज भी हवा में है! और ’19, ’20 और हमेशा के लिए ऐसे ही रहेगा। उनका संगीत जीवंत है।

4. अरमान मलिक

यह विलक्षणता ही होगी? कि कोई व्यक्ति जिसकी उम्र सिर्फ 23 साल है, उसकी गिनती फिल्म जगत के जाने माने गायक मोहित चौहान और अरिजीत सिंह के बीच की जाए और कहा जाए कि वे उनमें से एक हैं। इस युवा के रग-रग में संगीत समाया हुआ है क्योंकि उनकी तीन पारिवारिक पीढ़ियां संगीत से जुड़ी रही हैं। उनके पिता डब्बू मलिक हैं, जो एक सामयिक गायक और संगीत निर्देशक हैं। उनके चाचा अनु मलिक हैं। सचमुच, एक नौसिखिया को एक संगीतमयी पृष्ठभूमि मिलना अपने आप में बहुत बड़ी बात है, जिनके पास पहले से ही सफलता की कहानियाँ लिखी हुई हैं। फिल्म 2.0 में आया उनका गीत मैकेनिकल सुंदरी और अक्टूबर में आया ‘ठहर जा’ 2018 के सबसे ज्यादा यादगार गाने रहें है। इन गानों से पहले भी उन्होंने फिल्म जगत को कई हिट गाने  दिए हैं- जिनमें से कुछ प्रसिद्ध गाने, सौ आसमान, (बार बार देखो), तुम्हें अपना बनाने का (हेट स्टोरी 3), मैं हूं हीरो तेरा (हीरो), नैना (खूबसूरत) और इसी तरह के कई सारे अन्य। फिल्म जगत में इस तरह के एक बड़े रिकॉर्ड बनाने के साथ, हमें पूरा यकीन है कि उनकी जीत की पूरी दास्तां अभी तक लिखी जानी बाकी है और अभी तक उनकी बहतरीन धुनों को सुनना भी बाकी है, और उनके बेस्ट डांस नंबर अभी तक रिलीज नहीं हुए हैं। हम सभी बड़ी उत्सुकता के साथ धैर्यपूर्वक एक बार फिर से उनकी खुबसुरत और सुनहरी आवाज सुनने का इंतजार कर रहे हैं।

5. अंकित तिवारी

सुन रहा है (आशिकी-2) गीत के आने के बाद से हमें पता था कि अंकित भविष्य में एक होनहार गायक बनेंगे। वास्तव में उन्होंने एक बहुत अच्छी शुरूआत की। आप में से बहुत से लोग यह नहीं जानते होंगे कि अंकित एक म्यूजिक कंपोजर भी हैं। अंकित के अंदर प्रतिभा कूट कूट कर भरी हुई है। ठीक ऐसी ही कहानी ‘गलियां’ (फिल्म का टाइटल सॉन्ग) गीत की है, दोनों गीत अंकित ने ही गाए और कंपोज किए हैं। इसके लिए, उन्हें फिल्मफेयर से बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर अवार्ड मिला। तू है की नहीं (रॉय) जैसे सैड सॉन्ग और दिल चीज तुझे देदी (एयरलिफ्ट) जैसे दिलकश गीतों के साथ वह सफलता की सीढ़ी लगातार चढ़ते चले गए। उनकी आवाज़ में दिल को छू जाने वाला दर्द है, जो दिल पर एक बहुत ही गहरा प्रभाव डालता है। बहुत कम कलाकार हैं जिनके अगले गीत के लिए हम उत्सुकता से प्रतीक्षा करते हैं, क्योंकि हम जानते हैं कि उनके अगले गीत में हमें एक नया एहसास अनुभव करने को मिलेगा। और अंकित उनमें से एक हैं।

Summary
Article Name
2018 के सर्वश्रेष्ठ गायक – किसकी आवाज पर हम सबसे ज्यादा झूमे?
Description
पुराने गानों से लेकर फ्लैशबैक तक, सैड मेलोडी से लगाकर रैप तक और आइटम नंबर की भी एक लंबी श्रंखला, यह सब मिलाकर इंडस्ट्री ने हमें सभी प्रकार के गीतों की एक गीतमाला प्रदान की है। और इस सब में जिन्होंने जान फूँकी? बेशक, गीतकारों ने ही। तो वह ऐसे सर्वश्रेष्ठ गीतकार कौन हैं जिन्होंने आसमान छुआ, जिनके गीतों से हम झूम उठे और जिन्होंने 2018 में हमें अपने गीतों से आश्चर्यचकित कर दिया।
Author

Comments

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives