Home / / आलू गोभी पराठा

आलू गोभी पराठा

August 16, 2017


Aaloo-Gobhi-Paratha-665x498

आलू गोभी पराठा

पराठा मेरा और मेरे बहुत सारे दोस्तों का हमेशा ही पसंदीदा व्यंजन रहा है। पराठे दो प्रकार से सादे या विभिन्न प्रकार की सब्जियों से भरकर बनाए जा सकते हैं। आज मैंने अपने भोजन में आलू गोभी पराठा बनाया। इन पराठों को मैंने आलू और फूलगोभी से भरकर बनाया है। इन दोनों सब्जियों का सम्मिश्रण पराठे के स्वाद को बहुत ही लजीज कर देता है। मैंने पराठों को लाल मिर्च के अचार और सादे दही के साथ परोसा और इस मनोरम भोजन का आनंद लिया। जब भी आप अपनी भूख मिटाने के लिए बेहतरीन ढंग से भरे हुए पराठे बनाते हैं, तो आप अपनी खाने वाली टोकरी में अच्छा बदलाव देख सकते हैं। तो इस भिन्नता को एक विकल्प बनाएं, आलू गोभी पराठा की विधि यहाँ प्रस्तुत है।

सामग्री

(4 लोगों के लिए)

आटे के लिए

  • गेहूँ का आटा – 1 और 1/2 कप
  • नमक – 1/4 चम्मच
  • तेल – 2 चम्मच

भरने के लिए

  • आलू – 1 कप (उबले और मसले हुए)
  • गोभी – 1 कप (बारीक कटी हुई)
  • नमक – 1 चम्मच
  • हरा धनिया – 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक – 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 1 चम्मच (बारीक कटी हुई)
  • चाट मसाला – 1 चम्मच
  • नींबू का रस – 1 चम्मच
  • तलने के लिए – घी या तेल

बनाने की विधि

तैयारी का समय: 15 मिनट

बनाने का समय: 20 मिनट

  • आटे की सभी सामग्रियों को मिलाएं और आवश्यकता अनुसार पानी का प्रयोग करके नरम आटा गूंथ लें।
  • आटे को ढककर लगभग 30 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।
  • कटोरे में सभी भरने वाली सामग्रियों को मिलाएं, समान भागों में विभाजित कर दें और एक तरफ रख दें।
  • आटे को बराबर भागों में विभाजित कर लें और नींबू के आकार की गोलियाँ (लोइयां) बना लें।
  • बेलन का प्रयोग करके लोइयों को थोड़ा सा फैला लें (बेल लें)।
  • फैली हुई लोइयों में सामग्री भर लें और फिर से लोईयों को गोल करने के लिए छोर आपस में मिला लें (पोटली के आकार में)।
  • इनमें कोई दरार न हो यह सुनिश्चित करने के बाद 7 से 8 मिमी मोटी डिस्क (रोटी) की तरह इन्हें फैला लें (बेल लें)।
  • तवा गर्म करें और पराठों के दोनों पक्षों पर घी या तेल लगाकर, इन्हें हल्का भूरा होने तक सेकें।
  • गर्मा-गर्म परोसें।
                            सारांश
रेसिपी का नाम

प्रकाशित

तैयारी का समय

बनाने का समय

कुल समय

औसत रेटिंग

आलू गोभी पराठा

28-04-2014

15 मिनट

20 मिनट

35 मिनट

***** 3 समीक्षाओं के आधार पर

 

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives