Home / / एवोकैडो चीज ब्रेड

एवोकैडो चीज ब्रेड

August 12, 2017


Avocado-Cheese-Bread-665x442

एवोकैडो चीज ब्रेड

मैं पिछले कुछ सालों से पौष्टिक और लजीज स्वाद वाले एवोकैडो को बहुत पसंद करने लगी हूँ। इन फलों को आसानी से जाँचा जा सकता है कि ये पके हैं या नही, आप चाहें तो इन फलों को दबाकर देख सकते हैं। फिलहाल मैं एवोकैडो का चयन करने का सबसे उपयुक्त तरीका बताती हूँ, इन फलों को जाँचने के लिए मैं उनके ऊपरी भाग पर एक नुकीली लकड़ी चुभो कर देखती हूँ यदि यह आसानी से अन्दर जाती है तो यह फल पका हुआ है और उपयोग के लायक हैं। इस बार मैंने इन फलों का उपयोग करके एवोकैडो चीज ब्रेड बनाया और इसका उपयोग नाश्ते के लिए किया। उम्मीद के अनुसार यह नाश्ता बनकर काफी स्वादिष्ट तैयार हुआ था और इस एवोकैडो चीज ब्रेड को बनाने में समय भी नहीं लगा था। लेकिन कुछ श्रेय हमें सभी सुपर बाजारों में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होने वाले चीज स्प्रेड (पनीर और मक्खन का मिश्रण) को भी देना चाहिए, जिसका प्रयोग मैंने लजीज स्वाद पाने के लिए प्याज के साथ मिश्रित करके किया था। इस मोहक व्यंजन को सुबह के नाश्ते में बनाएं और आप इसमें सामान्य ब्रेड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, हालांकि मैंने इसके लिए घर पर बीच (मध्य) से काटे गए रोल ब्रेड (पाव) का उपयोग किया था, क्योंकि यह नाश्ते को आकर्षक बना देते हैं। तो आइए यहाँ एवोकैडो चीज ब्रेड को बनाने की विधि देखें। आनंद लें!

एवोकैडो चीज ब्रेड के लिए आवश्यक सामग्री

(4 लोगों के लिए)

  • ब्रेड रोल – 1 (लगभग एक फुट लम्बाई वाला)
  • एवोकैडो – 1
  • पनीर – 2 बड़े चम्मच (मैंने अमूल चीज स्प्रेड का इस्तेमाल किया था)
  • प्याज – 1/2 कप (छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • केचप सजावट करने के लिए।

एवोकैडो चीज ब्रेड कैसे बनाएं

तैयारी का समय: 10 मिनट

बनाने का समय: 5 मिनट

  • एवोकैडो को चाकू की सहायता से 2 हिस्सों में काट लें और एवोकैडो के छिलके को छीलकर गूदे को अलग कर लें और फिर छिले हुए एवोकैडो को छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें।
  • पनीर के साथ कटा हुआ प्याज मिला लें।
  • ब्रेड रोल को बीच से काट लें और मिले हुए प्याज, चीज स्प्रेड को ब्रेड रोल के बीच में समान रूप से फैला (लेप लगाना) दें।
  • कुछ एवोकैडो के टुकड़ों को ब्रेड रोल के बीच में रख दें।
  • ब्रेड रोल को ओवन में 180 सेल्सियस के तापमान पर लगभग 5 मिनट तक सेंकें।
  • केचप से सजावट करें।
  • गर्मा-गरम और ताजे परोसें।