Home / / फनसिटी: चंडीगढ़ के पास एक शानदार वीकेंड गेटवे

फनसिटी: चंडीगढ़ के पास एक शानदार वीकेंड गेटवे

June 6, 2018


funcity-hindi

फनसिटी अपने परिवार या दोस्तों के साथ सप्ताह भर के कामकाज के बाद की छुट्टियों में समय बिताने और अपने आप को फिर से जीवंत करने का एक शानदार स्थान है। चंडीगढ़ के नजदीक स्थित यह 43 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। फनसिटी देश भर से आने वाले पर्यटकों के लिए एक आकर्षक मनोरंजन पार्क है। फनसिटी पार्क में रिजॉर्ट, मनोरंजन पार्क और वॉटर पार्क इन तीनों का एक शानदार संयोजन है। यह पार्क पर्यटकों को कई आकर्षण प्रदान करता है, जो युवा और बूढ़े दोनों के बीच काफी लोकप्रिय है।

फनसिटी वाटर पार्क में आकर्षण

फनसिटी में स्थित मनोरंजन पार्क में आगंतुक बहुत सारा आनंद ले सकते हैं। अन्य लोकप्रिय आकर्षणों में वंडर वॉटर है, जो कि एक वॉटर पार्क है और इस क्षेत्र में यह सबसे बड़ा वॉटर पार्क है। वंडर वॉटर पार्क में एक एक्टिविटी पूल, एक वेव पूल और छह लैंडिंग पूल शामिल हैं। इसके अलावा अलग-अलग आकार की 17  वॉटर स्लाइडें भी हैं। इन सभी सवारियों के बीच कई छोटे आकार की सवारियाँ भी हैं जो छोटे बच्चों के द्वारा उपयोग की जा सकती हैं। वॉटर पार्क में पर्यटकों के लिए कई रोमांचक वॉटर सवारियाँ उपलब्ध हैं जिनमें रेड ड्रैगन स्लाइड, टायफून टनल, क्रेजी क्रूज, पेंडुलम और बाउल स्पीड स्लाइड आदि शामिल हैं। वॉटर पार्क में जाने का सबसे अच्छा समय गर्मी के मौसम में होता है क्योंकि यह सर्दियों के दौरान बंद रहता है।

मनोरंजन पार्क में 20 रोमांचित कर देने वाली हाइड्रोलिक सवारियाँ उपलब्ध हैं। इनमें से कुछ सवारियाँ जैसे ऑक्टोपस, क्रेजी कार्स, फन ऑन व्हील, फनी बोट, स्पेस वॉक, क्रेजी बुल तथा इसी प्रकार की कई अन्य सवारियाँ आपको मंत्रमुग्ध कर सकती हैं। यह सवारियाँ सभी आयु के लोगों के लिए पूरी सुरक्षा के साथ उपलब्ध हैं क्योंकि पार्क प्रबंधन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं।

आगंतुकों को अपने वाहनों को पार्किंग करने में किसी भी समस्या नहीं आती है क्योंकि फनसिटी अलग पार्किंग की सुविधा प्रदान करता है। पार्क में कुछ अन्य सुविधाओं में सम्मेलन हॉल / बैंक्वेट हॉल और एक रेस्तरां और बियर बार शामिल हैं।

फनसिटी में टिकट की कीमतें

  • मनोरंजन पार्क: 590 रूपये
  • वॉटर पार्क: 1070 रूपये
  • कॉम्बो (3 फीट से ऊपर): 1090 रूपये
  • 3 फीट से नीचे बच्चे: नि:शुल्क
  • 65 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिक: नि:शुल्क

सदस्यता मूल्य:

युगल: 5000 रूपये

परिवार: 9000 रूपये

सभी कीमतें कर सहित

फनसिटी वाटर पार्क का समय

सुबह 10:00 बजे से शाम 7: 00 बजे तक (सभी दिन)

फनसिटी वॉटर पार्क का स्थान

चंडीगढ़-नादा साहिब गुरुद्वारा बरवाला रोड, रामगढ़, पंजाब 140201

कैसे पहुँचे

आप या तो अपने निजी वाहन द्वारा या किराए की एक टैक्सी लेकर इस स्थान की यात्रा कर सकते हैं।

संपर्क संख्या

(+91) 172 2709539/4653442, (+91) 9914406505

सारांश
लेख का नाम-    फनसिटी: चंडीगढ़ के पास एक शानदार सप्ताहांत गेटवे

लेखक का नाम-  पी.बख्शी

विवरण-         फनसिटी पार्क में रिजॉर्ट, मनोरंजन पार्क और वॉटर पार्क इन तीनों का एक शानदार संयोजन है। यह पार्क पर्यटकों को कई आकर्षण प्रदान करता है, जो युवा और बूढ़े दोनों के बीच काफी लोकप्रिय है।