Home / / भारत और विदेशों में बलात्कार की सजा

भारत और विदेशों में बलात्कार की सजा

July 13, 2017


rape-punishment-hindiनिस्संदेह बलात्कार घोर अपराध है और भारत के लिए आज एक बड़ी चिंता का विषय भी है। कठोर दंड वाले नए कानून और फास्ट ट्रैक अदालतों की स्थापना के बावजूद भी इन अपराधों पर रोकथाम नहीं हो पा रही है। खबरों के माध्यम से काफी संख्या में बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं और कुछ सवाल हमेशा हमारे मन में आते रहते हैं –

क्या बलात्कार के लिए केवल दोषी व्यक्ति ही जिम्मेदार हैं या हमारी आपराधिक न्याय प्रणाली अयोग्य है? इसके बाद के सवाल भी अधिक सोच मे डालते हैं। क्या कानूनी कार्यवाही में देरी की वजह से ऐसा हो रहा है जिससे अपराधियों को लगता है कि उन्हें अपने जीवनकाल में दोषी नहीं ठहराया जाएगा?

भारत में बलात्कार विरोधी नए कानून

भारत के कानून में बलात्कारियों को दी जाने वाली सजा, अन्य देशों में दी जाने वाली सजा को देखते हुए, कमजोर है। वास्तव में वर्ष 2013 से पहले बलात्कार को एक बड़ा अपराध नहीं माना जाता था। उस समय बलात्कार करने वाले अपराधी को अधिक से अधिक सात साल के कारावास की सजा दी जा सकता थी। यह तब होता था जब अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाता था और वह दोषी साबित हो जाता था।

निर्भया की घटना के बाद, संसद ने बलात्कार विरोधी विधेयक पारित किया है, जिसमें अब एक बलात्कार की सजा आजीवन कारावास और एक से अधिक मामलों की सजा मौत है। नए कानून के मुताबिक न केवल बलात्कार, बल्कि यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, एसिड हमलों, पीछा करने और बुरी नजर से देखना जैसे अन्य अपराधों के लिए भी कठोर दंड का प्रावधान है। नए कानून में बलात्कार के मामले में कम से कम 20 साल सश्रम कारावास का प्रावधान है और सामूहिक बलात्कार के दोषी पाए गए लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा सकती है।

दिसंबर 2012 के कुख्यात निर्भया बलात्कार मामले में गिरफ्तार छह लोगों में से चार आरोपी युवकों को मार्च 2014 में मौत की सजा सुनाई गई थी। न्यायपालिका को यह फैसला देने के लिए लगभग ढाई साल का समय लग गया था।

विभिन्न देशों में बलात्कार की सजाएं

विभिन्न देशों में बलात्कार के अपराधियों को दी जाने वाली सजा को देखें –

  1. सऊदी अरब: एक इस्लामी देश होने के नाते, सऊदी अरब की कानून व्यवस्था शरिया-इस्लामी कानून पर आधारित है। यहाँ बलात्कार, हत्या के मामले में या नशीले पदार्थों की तस्करी, गुदामैथुन, डकैती और धर्मत्याग जैसे किसी भी अन्य अपराध में अपराधी का सिर सभी के सामने काट दिया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सिर को काटने के दौरान अपराधी को दर्द निवारक औषधि दी जाती है। यह सजा एक सार्वजनिक स्थान पर दी जाती है, इसमें अपराधी को मक्का (पवित्र काबा) की तरफ रूख करके घुटने पर बैठाया जाता है और अपराधी के सिर (गर्दन) को पुलिस के द्वारा एक ही प्रहार में काट दिया जाता है।
  2. चीन: चीन में भी बलात्कारियों को सख्त सजा दी जाती है। यहाँ बलात्कार एक कठोर अपराध माना जाता है और बलात्कारी को दोषी पाए जाने के बाद मौत की सजा सुनाई जाती है। इस सजा में – रीढ़ की हड्डी (गर्दन) पर एक गोली मारकर दोषी को मौत के घाट उतार दिया जाता है। चीन में बलात्कारियों के लिए एक और सजा थी जिसे खारिज कर दिया गया है। यहाँ अन्य घृणित अपराधों के लिए भी मौत की सजा दी जाती है। यह ध्यान देने योग्य है कि यहाँ की अदालत की कार्यवाही बहुत तीव्र है।
  3. उत्तर कोरिया: उत्तर कोरिया में, जब किसी बलात्कारी को दंडित करने की बात आती है, तो उस पर किसी भी प्रकार की दया नहीं की जाती है। अपराधी के सिर या किसी भी नाजुक अंग में गोली मार दी जाती है। यहाँ अपराधी अपेक्षाकृत जल्दी मार दिए जाते हैं और पीड़ित को शीघ्र न्याय प्रदान किया जाता है।
  4. अफगानिस्तान: अफगानिस्तान में बलात्कार के आरोपियों को दंडित करने के लिए इस्लामी कानून का पालन किया जाता है। बलात्कार करने वाले को फाँसी पर लटकाया जाता है या सिर में गोली मारकर सजा दी जाती है। यहाँ के अपराधी को सजा चार दिनों के भीतर दे दी जाती है।
  5. ईरान: इस्लामी कानून के अनुसार, बलात्कारी के लिए मौत की सजा आवश्यक है। ईरान में भी बलात्कारी को मौत की सजा दी जाती है। यहाँ अन्य अपराधों में भी मौत की सजा दी जाती है। कभी-कभी बलात्कार पीड़ित मुआवजे को लेकर मामले को सुलझा लेते हैं। ऐसे मामलो में बलात्कारी को 100 कोड़े मारे जाते हैं और कुछ दिन के लिए कारावास में जाना पड़ता है।
  6. फ्रांस: फ्रांस में बलात्कार के लिए कानून और सजा अधिक परिभाषित और कठोर है। अगर किसी व्यक्ति को बलात्कार की घटना में व्यक्तिगत दोषी पाया जाता है, तो वह 10 साल के कारावास का के लिए जिम्मेदार है। अगर बलात्कार पीड़ित मर जाता है, तो अपराधी की सजा 30 साल कर दी जाती है। यदि पीड़ित किसी प्रकार की यातनाओं से गुजरता है या बलात्कार के बाद भी वह बर्बर अवस्था के अधीन है, तो एक बलात्कारी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जाती है।
  7. अमेरीका: संयुक्त राज्य अमेरिका में विभिन्न प्रकार के यौन उत्पीड़न के आधार पर सजा सुनाई जाती है, जिसमें बलात्कार भी शामिल है। बलात्कार की सजा को 1, 2 और 3 डिग्री के रूप में वर्गीकृत किया गया है। बलात्कार के लिए अधिकतम सजा आजीवन कारावास है, जिसमें 30 साल की जेल भी हो सकती है।
  8. ग्रीस: ग्रीस में बलात्कारी को कैद करने के बाद सजा दी जाती है।
  9. रूस: रूस में एक बलात्कारी को लगाकर तीन साल से छह साल तक की कारावास की सजा दी जाती है। यदि पीड़ित की आयु 18 वर्ष से कम है या बलात्कार के बाद किसी भी स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित होती है, तो कारावास की अवधि चार से 10 साल तक कर दी जाती है। अगर पीड़ित बलात्कार के बाद मर जाती है, तो कारावास की सजा 8 साल से 15 साल तक की कर दी जाती है। 20 साल तक आरोपी को किसी भी व्यवसाय या नौकरी के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाता है। यदि पीड़ित की आयु 14 वर्ष से कम है और वह बलात्कार के बाद मर जाती है, तो बलात्कारी को 12 से 20 साल तक की कारावास की सजा मिलती है।
  10. इजराइल: इजराइल में एक बलात्कार के दोषी को कम से कम चार साल और अधिकतम 16 साल के कारावास की सजा सुनाई जाती है।
  11. संयुक्त अरब अमीरात: संयुक्त अरब अमीरात में बलात्कार करने वाले की सजा मौत है। बलात्कार करने वाले को फाँसी दी जाती है और अपराध के सात दिनों के भीतर इस सजा को पूरा किया जाता है।
  12. मिस्र: मिस्र में भी अपराधी को फाँसी की सजा सुनाई जाती है।
  13. नीदरलैंड: किसी भी प्रकार के यौन उत्पीड़न या जबरदस्ती यौनि-क्रिया, जिसमें एक फ्रेंच किस भी शामिल है, नीदरलैंड में यह एक बलात्कार के रूप में मानी जाती है। पीड़िता की उम्र के आधार पर बलात्कारी की सजा 4 साल से 15 साल तक के कारावास के रूप में दी जाती है। यहाँ तक ​​कि एक वेश्या या उसके साथ किए गए किसी भी उत्पीड़न या बलात्कार को भी नीदरलैंड्स में बहुत प्राथमिकता दी जाती है।

निष्कर्ष

हम उपरोक्त से क्या सीख ले सकते हैं कि हर देशों में कानूनी नीति सख्त है जहाँ अपराधियों को कठोर सजा दी जाती है। जबकि मुस्लिम-बहुल्य देशों में तत्काल मौत की सजा दी जाती है और अन्य देशों में कुछ वर्षों की जेल की सजा दी जाती है, यह मामले की अंतिम सीमा पर निर्भर करता है। यह अच्छा है कि भारत भी नए बलात्कार विरोधी कानून को लाया है। भारत में यह कानून किस हद तक सफल होगें, यह समय ही बताएगा।