Home / Imo / 2018 में सबसे ज्यादा क्यों सर्च किए गए शॉकर्स?

2018 में सबसे ज्यादा क्यों सर्च किए गए शॉकर्स?

December 28, 2018


2018 में सबसे ज्यादा क्यों सर्च किए गए शॉकर्स?

एक इंसान होने के नाते हम लोग हमेशा यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि दूसरों की जिंदगी में क्या चल रहा है, वे क्या कर रहे हैं, उनके साथ आगे क्या हो रहा है और भी इसी तरह की दूसरी कई बातें। हम लोग सोशल मीडिया प्रेमी हैं, हम लोग कुछ लोगों के बारे में गूगल से जानने के लिए उत्सुक रहते हैं, यह एक अलग बात है। इस साल, नतीजे अजीब हैं, कम से कम कहने के लिए ही। क्या आपको पता है कि साल 2018 में सबसे ज्यादा किसको सर्च किया गया है? और अगर आप जानते हैं तो फिर आप थोड़ा सा चौंकने वाले हैं।

शुरुआत के लिए, सन्नी लियोन इस लिस्ट (शॉकर) में नहीं हैं। आपको बताते चलें, साल 2017 में वह इस लिस्ट में सबसे ऊपर थीं। लेकिन इस बार वह शीर्ष 10 में तक नहीं हैं। दरअसल, इस साल इंटरनेट पर जिसको सबसे ज्यादा सर्च किया गया है वह न तो आपका रोजमर्रा का सेलीब्रिटी है न इसने कोई बड़ा बखेड़ा खड़ा किया है। यह न तो कोई गायक है न ही कोई अमीर हस्ती। यह हैं प्रिया प्रकाश, जिनके आँख मारने ने शायद पूरे बॉलीवुड और ग्लैमर की दुनिया में तहलका मचा दिया। तो क्या दुनिया में अब सोने सोने पटोले नहीं चल रहा है? क्या हम लोग नई कामोत्तेजक वस्तुओं या व्यक्तियों (फीटिश) को विकसित कर रहे हैं? हो सकता है!

हर साल कुछ चौंकाने वाले लोग होते हैं, हालाँकि, इस साल केवल इन्होंने ही गूगल के सर्च आँकड़ों (स्टैट्स) को बेतहाशा बदल डाला। साल 2017 भी उतना ही सामान्य था जितना ट्रंप, लियोन, माल्या, कुछ नेताओं का झुंड और कुछ विवादित लोग इस सूची में शामिल हो सके। अमेरिका के लिए साल 2018 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वालों के लिए यह सूची पूरी तरह से पूर्व अनुमानित थी –  एरियाना ग्रांडे और कार्डी बी जैसे सिंगरों आदि के लिए। कार्दशियनस तो सबसे ऊपर ही छाई रहीं। हालाँकि, भारत में साल 2018 एक पूरी तरह से अलग कहानी है। इसमें सपना चौधरी, बोनी कपूर, आनंद आहूजा और दूसरे भी कई हैं। आइये सबसे पहले चौंकाने वाले मामलों को देखते हैं। जी बिलकुल, वही आँख मारने वाली लड़की।

प्रिया प्रकाश वारियार

ठीक है, प्रिया प्रकाश बहुत ज्यादा आकर्षक नहीं हैं लेकिन सिर्फ दो दिनों के लिए उन्होंने पूरे इंटरनेट को पागल कर दिया था। एक नौजवान और हसीन लड़की का आँख मारना, भौंहे चलाना, मुस्कराना और दृढ़ आत्मविश्वास, यह सब किसी का मन बहलाने के लिए काफी था। देखने के लिए सहमत होना, आपस में गप्पे लड़ाने के लिए सही है। लेकिन क्या वास्तव में ऐसा कुछ था जो इंटरनेट पर तूफान ला सकता था, वह भी संख्याओं को डगमगाकर?

क्या कुछ लोगों ने इसे अपने दोस्तों को दिखाना पसंद किया था फिर उन्होंने इसे और आगे अपने दोस्तों को दिखाया फिर यह फैलता ही गया और इसके बाद पूरे इंटरनेट पर इसकी धूम मच गई? हम लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप्प के समय में हैं और अच्छी तरह से जानते हैं कि किसी चीज को सोशल मीडिया पर शेयर करने से वह आग की तरह फैल सकता है, लेकिन अगर सही तरीके से किया जाए तो। तो फिर कुछ ऐसा ही हुआ या कुछ और? हम अब कभी नहीं जान पाएंगे। अनसुलझे रहस्यों की फेहरिस्त में इसे बरमूडा ट्रायएंगल के बिलकुल नीचे रखना ही ठीक है।

चलिए आगे बढ़ते हैं, सूची में दूसरे लोग भी ऐसे ही हैं जिनकी कल्पना तक नहीं की जा सकती है, हाँ भले ही वह कम ही हैं। सपना चौधरी, जी हाँ हरियाणा की रहने वाली सपना चौधरी कुछ साल पहले रोजगार की तलाश में दिल्ली आईं थी। और, वह ऐसा कैसे करती हैं? वह डांस करती हैं। लेकिन यूट्यूब पर उनके वीडियो देखने के बाद तो आप ऐसा चौंक जाएंगे कि आपकी बिल्कुल बोलती ही बंद हो जाएगी। ऐसा नहीं है कि वह एक असाधारण डांसर हैं लेकिन उनकी लोकप्रियता ने ही उनको इस मुकाम तक पहुँचाया है कि कोई भी सोचने पर मजबूर हो जाए।

दुपट्टे के साथ सलवार कमीज पहने हुए सपना चौधरी काफी साधारण डाँस करती हैं। आपको अपने अंदर से आने वाली इस आवाज को लगातार शांत करना ही होगा कि ‘ये तो मैं भी कर सकता हूँ।’ लेकिन हकीकत तो यह है कि आप ऐसा नहीं कर सकते। क्या आप  बहुत ही साधारण डाँस करके 1 से 2 करोड़ व्यू हासिल कर सकते हैं। बहुत ज्यादा तो परिवार या दोस्तो की थोड़ी सी तारीफ बस, हाँ लेकिन इससे ज्यादा नहीं। लोगों के बीच में आप धूम नहीं मचा सकते और न ही साल भर में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए लोगों की लिस्ट में अपना स्थान बना सकते हैं। तो फिर उनकी तारीफ करने के लिए आप अपने सिर को न ही खुजलाएं और जरूरी बात तो यह है कि उनको जज को बिल्कुल ही न करें। लड़कियों ने हर एक डाँस मूव के लिए काफी मेहनत की है। उन्होंने पूरी तरह से पारंपरिक भारतीय कपड़े पहनकर कमर भी खूब थिरकायी है और सीना भी। क्या यह कुछ भी नहीं है! दूर-दूर से उनको देखने आए लोगों को वह केवल टेंट और स्टेज से ही मंत्रमुग्ध कर देती हैं। इतना तो पक्का है कि यह बॉलीवुड की चमक-धमक वाले और बेहतरीन तरीके से कोरियोग्राफ किए गए गानों से बहुत दूर है। लेकिन, फिर भी, लोग उसे ही तो चाहते हैं जिसे वे पसंद करते हैं। दिल और दिमाग हमेशा एक साथ नहीं होते हैं। यहाँ पर भी यही मामला है। क्या हमने इसका जिक्र किया है कि वह साल 2017 के अंत में शुरू होने वाले बिग बॉस 11 में भी थीं। और आपको बता दें कि साल 2017 में भी वह सबसे ज्यादा सर्च की जाने सेलिब्रिटी थीं! वास्तव में वह कुछ तो हैं। मानते हो न।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

दि हसबैंड सिंड्रोम…

अब आप थोड़ा चौंकना कम कीजिए और अपने पुराने बॉलीवुड सेलिब्रिटियों पर वापस आइये जिन्होंने इस फेहरिस्त में अपनी जगह बनाई। लेकिन यहाँ भी एक ट्विस्ट है। इस साल बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियाँ बंधन में बंधी। लेकिन जरा विचार कीजिए क्या इन शर्मीली दुल्हनों को सबसे ज्यादा सर्च नहीं किया गया (प्रियंका चोपड़ा के अपवाद के साथ), उनके पतियों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया! निक जोनस ने इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटियों में जगह बनाई। जोनस ब्रदर्स डे के दिन भी वह ऐसा नहीं कर पाए थे। बिल्कुल ऐसा ही सोनम के पति आनंद आहूजा के साथ हुआ। लेकिन बात यह है कि सोनम इस लिस्ट में नहीं हैं! जाहिर है कि हम कम लोकप्रिय लड़कों में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं जिनसे फिल्म जगत (टिनसेल टाउन) की लड़कियाँ शादी कर रही हैं। बॉलीवुड अभिनेत्रियों की मृत्यु के बाद भी उनके पतियों के जलवे बरकरार हैं। श्रीदेवी की मृत्यु पर मीडिया ने जिस अपरिहार्य तरीके से कवरेज किया वह भी उनको सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वालों की लिस्ट में न रख सका। उनके पति बोनी कपूर के बारे में जानने के लिए लोग ज्यादा उत्सुक थे। शायद, हम दुखी लोगों के प्रति काफी शोकाकुल महसूस करते हैं और जानना चाहते हैं कि नव विधुर अपने आप को कैसे संभालते हैं। क्या वह ठीक हैं? क्या वह कभी फिर से खुश होगें? हमारे भारतीय दर्शक कितने दयालु हैं न!

मेघन मार्कल

अगर परियों की कहानी सच हो जाए तो इसको कौन रोक सकता है?

हमारे देश में लड़की की शादी किसी अमीर लड़के से करने का एक चलन रहा है। और जिसने इस काल्पनिक कहानी को हकीकत में बदल दिया वह कोई और नहीं बल्कि मेघन मार्कल ही हैं। उन्होंने केवल एक अमीर लड़के से शादी ही नहीं की बल्कि उन्होंने एक राजकुमार से शादी की। जो कि एक समृद्ध शाही परिवार से हैं और ब्रिटिश सिंहासन के लिए कतार में हैं। *बस एक पल के लिए उसे राजा तो बनने दीजिए* और हम यहाँ पर ईमानदार रहें, हम लोग साधारण या ऐसी कहानियाँ सुनते आए हैं जिसमें कोई अमीर लड़का किसी गरीब लड़की से शादी कर लेता है। इसी वजह से एक अरबपति के एक बेसहारा स्त्री के प्यार में पड़ने पर आधारित उपन्यास से मिल और बून इतना ज्यादा पैसा कमा लेते हैं, जिसमें एक बिजनेस टैकून एक चाकरानी (वेट्रेस) से शादी कर लेता है, और भी इसी तरह की कई। यहाँ तक कि इस तरह की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाई करती हैं। मेरे हिसाब से हम सब ऐसे ही रोमांटिक हैं। दुनिया भर में लोगों की इस प्रवृत्ति ने जोर पकड़ा है। मेघन को इस साल केवल भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। वह अपनी शादी में क्या पहनेगी, उसकी लंबाई कितनी है और अपने ड्रामा सीरीज के सूट में वह कैसी दिखती थी – पूरी दुनिया एक कम लोकप्रिय अभिनेत्री को एक राजकुमारी बनते देखने के लिए बेकरार थी। सारी लड़कियाँ तो सपनों में ही अपने राजकुमार का इंतजार करती हैं लेकिन मेघन को तो 21 सदी में असली राजकुमार मिल गया! इस तरह की एक अच्छे अंत वाली कल्पनाएं बहुत ही मुश्किल से सच होती हैं लेकिन जब वे सच होती लोग उनके बारे में जानने के लिए गूगल पर बिल्कुल पागल हो जाते हैं! और कोई भी उनको दोष नहीं दे सकता।

सलमान खान

इनसे पार पाना तो मुश्किल है…

अब अगर बात करें इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने दूसरे लोगों की तो इस साल सलमान खान को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। मुझे व्यक्तिगत रूप से कभी भी उनकी अपील नहीं मिली। वह अक्सर 100 करोड़ क्लब हिट करते हैं, सही कहा न। महिला और पुरूष दोनों ही उनको चाहते हैं और प्यार करते हैं (और करें भी क्यों न!), इस साल फोर्ब्स द्वारा जारी की गई भारत की सबसे अमीर सेलिब्रिटियों की लिस्ट में वह सबसे ऊपर रहे। अमीर और लोकप्रिय होना न तो कोई नई बात है और न ही कोई चौंकाने वाली बात। लेकिन, 50 साल की उम्र में मुरझाए हुए लुक के साथ भी कोई इंसान गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वालों की लिस्ट में कैसे आ गया? मेरा मतलब दूसरे भी लोग हैं जो अमीर हैं, अच्छे दिखते हैं और जवान भी हैं लेकिन वे तो इस लिस्ट में नहीं आ पाए। कुछ साल पहले जब उनकी उम्र 40 साल के अंत में थी तब उनको सबसे योग्य कुँवारे के रूप में लेबल किया गया था। एक वृद्ध इंसान के एक महिला-चिपकू होने के बारे में बात करें! लेकिन हकीकत में अगर हम सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वालों की लिस्ट दोबारा देखें तो वह ऐसे ही हैं। क्या यह एक तरह की शर्त है जिसकी वजह से हम कम अमीर उम्रदराज लोगों से प्यार करने लगते हैं?

2018 की सूची वास्तव में काफी अजीब है। जिनकी आप ज्यादा उम्मीद भी नहीं करेंगे असल  में उन्हीं की सबसे ज्यादा चर्चा की गई है। अतुल्य भारत, वे सही कहते हैं। हमने कुछ लोगों के विस्तार की बात की और अब हमारे पास इंटरनेट पर केवल कुछ असाधारण यादगार पल ही हैं। वैसे इस साल आपकी ब्राउजर हिस्ट्री में कौन सबसे ज्यादा छाया रहा? ऊपर जिन नामों का जिक्र किया गया है क्या इनमें से कोई था? हम जज नहीं करेंगे, चलो अब बता भी दो।

Summary
Article Name
2018 में सबसे ज्यादा क्यों सर्च किए गए शॉकर्स?
Description
क्या आपको पता है कि साल 2018 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हस्ती कौन है? और अगर आप जानते हैं तो फिर यहाँ पर कुछ आपको चौंकाने वाला है।
Author

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives