Home / India / इन आवश्यक खाद्य पदार्थों से करें लीन मांसपेशियों का निर्माण

इन आवश्यक खाद्य पदार्थों से करें लीन मांसपेशियों का निर्माण

August 10, 2018
by


इन आवश्यक खाद्य पदार्थों से करे लीन मांसपेशियों का निर्माण

Build Lean Muscles With These Essential Foods

सुगठित शरीरपर इतराना हम में से अधिकांश के लिए एक सपना है। टोन और लीन बॉडी पाने के उद्देश्य से लोग अतिरिक्त वजन को कम करने के लिएजिम जाते हैं। लेकिन क्या जिम मदद करता है?वास्तव में नहीं। एक व्यक्ति को अपने सपनों जैसा शरीर पाने के लिए कठिन आहार तालिका के अलावा शारीरिक गतिविधियों के कठिन प्रशिक्षणों से गुजरना पड़ता है। जिस प्रकार मशीनों को चलाने के लिए ईंधन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार हमारे शरीर को स्वस्थ और फिट बनाने के लिए आहार में पोषक तत्वों की उचित मात्रा की भी आवश्यकता होती है। हमारी प्रकृति निम्नलिखित आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ प्रदान करती है जो लीन माँसपेशियों को प्राप्त करने में सहायता करते हैं।

1.अंडे

अंडे

अंडे लीन माँसपेशियों के निर्माण में रुचि रखने वाले किसी भी व्यक्ति के आहार का एक आदर्श हिस्सा बन सकते हैं। इसमें प्रोटीन, विटामिन बी और कोलीन का समृद्ध भंडार हैं तथा यह स्वाभाविक रूप से स्वस्थ वसा के साथ प्रभावित करते हैं। अंडे में पाए जाने वाले प्रोटीन में बड़ी मात्रा में एमिनो एसिड होता है जो मांसपेशियों के निर्माण के लिए बेहद फायदे मंद है।

2. क्विनोआ

क्विनोआ

क्विनोआ, एक ऐसा अनाज है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह निश्चित रूप से लीन मांसपेशियों के निर्माण के लिए प्रोटीन से भरपूर प्रकृति का सबसे अच्छा उपहार है। यह प्रोटीन समृद्ध भोजन एक धीमी-पाचन कार्ब है जो एक वसा रहित शरीर रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण तत्व है। यह आपकी आहार तालिका में जोड़ने लायक है।

3. पालक

पालक

यह हरी सब्जी एमीनो एसिड से परिपूर्ण होती है जो लीन मांसपेशियों को प्राप्त करने का एक स्वस्थ साधन है। पालक को कई लाभों की वजह से अक्सर एक सुपरफूड के रूप में जाना जाता है जो माँसपेशियों के विकास में सहायता करता है। जिम में व्यायाम करने पर आपकी मदद करने के लिए यह सुपरफूड आपकी सहन शक्ति में भी बढ़ावा देता है।

4. ब्राउन राइस

ब्राउन राइस

किसी अन्य सम्पूर्ण अनाज की तरह, ब्राउन राइस भी लीन मांसपेशियों को प्राप्त करने के लिए एक अविश्वसनीय भोजन है। यह मानव शरीर को प्रोटीन की भरपूर मात्रा प्रदान करता है। इसे पचाना भी आसान है और यह सभी संतृप्त वसा से मुक्त है। जिम प्रशिक्षण कर रहे लोगों को उनके आहार में ब्राउन राइस शामिल करने का सुझाव दिया जाता है।

5. चुकंदर

चुकंदर

चुकंदर एक लोकप्रिय सुपरफूड है जो खनिज और विटामिन से परिपूर्णहोने के कारण लीन मांसपेशियों के निर्माण में बेहद फायदेमंद होते हैं। चुकंदर में पाई जाने वाली बीटेन सामग्री शरीर में मांसपेशी की वृद्धि और ऊर्जा को बढ़ावा देने में मदद करती है।

6. सेब

सेब

सेब न केवल डॉक्टर को दूर रखने में मदद करता है बल्कि हमारी माँसपेशियों को मजबूत और स्वस्थ बनाने में भी मदद करता है। विटामिन सी और फाइबर से समृद्ध, यह अद्भुत फल शरीर में वसा कम करने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है। यह शरीर की सहनशक्ति को बढ़ावा देता है और लीन माँसपेशियों को प्राप्त करने में भी सहायक है।

7. ग्रीक योगर्ट

ग्रीक योगर्ट

ग्रीक योगर्ट बलवान और जिम ज्वाइन करने वालों का एक साथी बन गया है क्योंकि यह उच्च प्रोटीन और कैल्शियम सामग्री से परिपूर्ण होता है। पोषक तत्व मजबूत शरीर और दृढ़ माँसपेशियों दोनों के लिए बहुत जरूरी है। इस दही में भी विटामिन बी 12 की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर में मांसपेशियों के कार्य के लिए महत्वपूर्ण है। वसा रहित लीन माँसपेशियों के निर्माण के लिए ग्रीक योगर्ट का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

8. दूध

 दूध

प्रत्येक व्यक्ति दूध के लाभों को व्यापक रूप से जानता है। दूध पीना न केवल हड्डियों को मजबूत करने के लिए अच्छा है बल्कि यह मजबूत और लीन मांसपेशियों के निर्माण में भी मदद करता है। दूध में कैसीन, मट्ठा प्रोटीन और एमिनो एसिड की अच्छी सामग्री है जो मांसपेशी वृद्धि को प्रेरित करती है।

9. कॉटेज पनीर

कॉटेज पनीर

कॉटेज पनीर शरीर की मांसपेशियों के लिए सबसे स्वस्थ भोजन है क्योंकि इसमें विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन और केसिन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। चूँकि इस डेयरी उत्पाद में कम वसा वाली सामग्री होती है, इसलिए आप अधिक वजन बढ़ने के डर के बिना इसे अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा इस पनीर में मौजूद कैसिन प्रोटीन शरीर में ऊर्जा को बढ़ाता है जिससे माँसपेशी को लाभ पहुँचता है।

10. संतरे

संतरे

यह साइट्रस फल विटामिन सी के लाभों से परिपूर्ण न केवल पुरानी बीमारियों को दूर रखता है बल्कि अच्छे व्यायाम के लिए शरीर को आवश्यक ऊर्जा भी प्रदान करता है। यह एक धीमी गति से पचने वाला फल है जो लंबे समय तक शरीर में ऊर्जा को बरकरार रखता है। संतरे में नाइट्रिक ऑक्साइड लीन मांसपेशियों के निर्माण और वसा कम करने की प्रक्रिया में वृद्धि के लिए काम करता है।

11. चिकन

चिकन

जब मजबूत और स्वस्थ शरीर बनाने की बात आती है तो चिकन निश्चित रूप से सबसे अच्छा विकल्प है। यह पोल्ट्री भोजन प्रोटीन से भरपूर है और वसा में अपेक्षाकृत कम है। यह तेज और गहन व्यायाम सत्र में पोषण बनाए रखने के लिए आपको आवश्यक प्रोटीन की सही मात्रा उपलब्ध कराता है। लेकिन याद रखें, खाल निकालने के बाद ही चिकन का सेवन करें।

12. खरबूजा

खरबूजा

यह स्वादिष्ट ग्रीष्मकालीन फल उन सभी आवश्यक पोषक तत्वों का भंडार है जो आपकी सम्पूर्ण शरीर में विस्मय परिवर्तन करने में सक्षम है। इसमें कम मात्रा में फल शर्करा सामग्री निहित है जो इस फल को पचाने में आसान बनाती है। खरबूजा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जो मांसपेशियों के दर्द को कम करती है।

13. छाछ

छाछ

छाछ दुनिया भर में बलवान और जिम-ज्वाइन करने वालों के बीच एक जाना-माना लोकप्रिय मुख्य खाद्य पदार्थ है। यह मांसपेशियां को मजबूत और लीन बनाने में उपयोगी उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन का एक अविश्वसनीय स्रोत है। आजकल बाजार में उपलब्ध बलवानखाद्य पदार्थों और उत्पादों में मट्ठा एक महत्वपूर्ण घटक बन गया है।

14. दलिया

दलिया

एक नाश्ते के भोजन के अलावा, दलिया आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए एक आदर्श भोजन है। दलिया कार्बोहाइड्रेट, आहार फाइबर, विटामिन (ए, बी 6और सी), जिंक, मैग्नीशियम और आयरन से भरपूर है। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और संतृप्ति की इच्छा को कम करता है। मट्ठा और कि नोआ के साथ दलिया का मिश्रण मांसपेशी प्राप्त करने को बढ़ावा देने के लिए एक अच्छा विकल्प है।

15. सीड्स और नट्स

सीड्स और नट्स

सीड्स और नट्स आश्चर्यजनक रूप से स्वस्थ और पौष्टिक होते हैं यह वजन कम करने और लीन मांसपेशियों के लिए आर्दश भोजन हैं। एक स्वस्थ खाद्यपदार्थ होने के बावजूद, सीड्स और नट्स की पोषक सामग्री को लेकर असमंजस्य बना हुआ है, जो कहते है कि ये “बहुत वसायुक्त” हैं। लेकिन इनमें मौजूद वसा शरीर के लिए अच्छी वसा होती है जो शरीर में वसा जलने की प्रक्रिया को बढ़ावा देती है। इनमें मजबूत और लीन मांसपेशियों के निर्माण के लिए एक अच्छी प्रोटीन सामग्री है।

सारांश
लेख का नाम इन आवश्यक खाद्य पदार्थों से करे लीन मांसपेशियों का निर्माण

लेखिका साक्षी एकावड़े

विवरण इन मांसपेशियों के निर्माण वाले खाद्य पदार्थों को दुबला और वसा मुक्त शरीर बनाने के लिए अपने आहार में जोड़ें।

 

Summary
Article Name
इन आवश्यक खाद्य पदार्थों से करे लीन मांसपेशियों का निर्माण
Description
इन मांसपेशियों के निर्माण वाले खाद्य पदार्थों को दुबला और वसा मुक्त शरीर बनाने के लिए अपने आहार में जोड़ें।
Author