Home / / केसर रसमलाई रेसिपी

केसर रसमलाई रेसिपी

July 15, 2017


Kesar-Ras-Malai-665x650

केसर रसमलाई

कुछ मिठाइयों को नजरअन्दाज करना मुश्किल होता है और उनमें से एक रसमलाई है। आमतौर पर रसमलाई दूध में चपटी गोल आकार की या गोल रूप में बनाई जाती है, भारत के कुछ शहरों या कसबों में गोल आकार की इस तरह की मिठाई को झिलमिल या छेना के नाम से भी जाना जाता है। आज मैंने केसर (केसर के रेशे) मिलाकर रसमलाई बनाई है। केसर की तरह की कुछ सामग्रियां अच्छा स्वाद और रंग दोनो प्रदान करती हैं, इसलिए मेरा व्यंजन लाल रंग और अनूठे स्वाद के साथ तैयार हुआ। मेरी तरह परिवार का कोई भी सदस्य इस अद्भुत मिठाई का विरोध नहीं कर सकता। मुझे यकीन है आप और आपके परिवार के लोगों को यह रसमलाई पसंद आएगी, तो केसर रसमलाई बनाने का आनंद लें।

आपको निम्नलिखित वस्तुओं की आवश्यकता होगी। (6-8 व्यक्तियों के लिए)

छेना की गोलियों के लिए-

छेना – 200 ग्राम

मैदा – 1 चम्मच

इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच

चाशनी के लिए-

चीनी – 1 और 1/2 कप

पानी- 2 और 1/2 कप

दूध – 1/2 कप

केसर वाले दूध के लिए-

क्रीम युक्त दूध – 1 लीटर

इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच

चीनी – 1/2 कप

केसर – 15-20 रेशे (1 चम्मच दूध में भीगे हुए)

सजाने के लिए-

पिस्ता और बादाम के टुकड़े

विधि

तैयारी समय: 10 मिनट।

बनाने का समय: 45 मिनट।

छेना की गोलियां-

छेना, मैदा और इलायची पाउडर मिलाएं और हथेली पर उंगलियों से धीरे-धीरे गूंथ लें।

समान रूप से विभाजित करके छोटी-छोटी गोलियां बनाएं, यह सुनिश्चित करें कि सतह पर कोई दरार न रहे।

एक प्लेट पर थोड़ा मैदा छिड़कर गेंदों को रखें।

चाशनी के लिए-

दूध में पानी और चीनी डाल कर कम आँच पर उबालें। जब उबाल आने लगे तो आँच को बढ़ा दें और चीनी गल जाने दें।

ऊपर से गंदगी को निकाल दें।

छेने की गोलियों को डाल दें और लगभग 15 मिनट के लिए या तैयार होने तक कम आँच पर पकाते रहें।

छेनो को लगभग 2-3 घंटों तक ठन्डा होने दें।

केसर वाले दूध के लिए-

दूध को गाढ़ा होने तक उबालते रहें।

केसर वाले दूध की अन्य सभी सामग्री को मिला दें और इसे लगभग 2-3 मिनट तक उबाल कर ठन्डा कर लें।

केसर रसमलाई-

छेने की गोलियों को निचोड़ लें और उन्हें केसर वाले दूध में डालकर 2-3 घंटे तक ठण्डा होने के लिए फ्रिज में रख दें।

ठण्डा होने पर बादाम और पिस्ता के साथ सजाएं और परोसें।

                              सारांश
     रेसिपी का नाम  केसर रसमलाई
     प्रकाशित 2014-03-02
     तैयारी का समय 10 मिनट
     बनाने का समय 45 मिनट
     कुल समय 55 मिनट
     औसत रेटिंग  5 समीक्षाओं के आधार पर ****

 

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives