Home / / मिक्स वेज रायता रेसिपी

मिक्स वेज रायता रेसिपी

July 21, 2017


Mix-Veg-Raita-665x470

मिक्स वेज रायता

भारत की भूमि पर कई प्रकार की सब्जियों का उत्पादन किया जाता है। यहाँ बाजार में इतनी सारी सब्जियाँ उपलब्ध होती हैं कि आपके लिए अपनी पसंदीदा सब्जी का चुनाव करना मुश्किल हो जाता है। हमारी माँ हमें बचपन से ही भोजन में नियमित रूप से हरी सब्जियों को खाने पर जोर देती हैं, लेकिन पश्चिमी संस्कृति हमारी संस्कृति से बिल्कुल विपरीत है, यहाँ की माँ अपने बच्चो को बचपन से भोजन में मांस का प्रयोग करने पर जोर देती हैं। भारतीय संस्कृति की इस विशिष्टता के कारण ही एक बड़ी शाकाहारी जनसंख्या उत्पन्न हुई है, जिससे भारत का शाकाहारी में संभवतः किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे उच्चतम अनुपात है। यह भी कहा जाता है कि भोजन के लिए ही सब्जियों को पकाया और तैयार किया जाता है। हम सब्जियों को सलाद, सूप, मुख्य भोजन, सह भोजन और मीठे व्यंजन के रूप में उपयोग करने के लिए तैयार करतें हैं। इतना ही नहीं सब्जियों का पापड़, अचार और रायता के रूप में भी उपयोग किया जाता है। भारतीय भोजन संस्कृति की इस विशिष्ट प्रकृति का पालन करते हुए, यहाँ मिक्स वेज  रायता रेसिपी को तैयार किया गया है। मिक्स वेज  रायता रेसिपी को विभिन्न प्रकार की सब्जियों के साथ-साथ भारतीयों के पसंदीदा दही का उपयोग करके तैयार किया जाता है। रायता का किसी भी प्रकार के चावल जैसे पुलाव या बिरयानी या सिर्फ सादे उबले हुए चावल के साथ आनंद लिया जा सकता है। रायता को नियमित रूप से करी भोजन के साथ अच्छी तरह से उपयोग में लाया जाता है। रायता कई प्रकार की सब्जियों के रंगों की उपस्थित में भी सबसे अलग दिखाई देता है और यह आपके बच्चों और परिवार को भी स्वस्थ रखता है। अपने आज के भोजन में इस मिक्स वेज रायता रेसिपी को बनाएं।

मिक्स वेज रायता के लिए आवश्यक सामग्री

दही – 1 कप

नमक स्वाद अनुसार

भुने हुए जीरे का पाउडर – 1/2 चम्मच

लाल मिर्च का चूरा या पाउडर – 1/2 चम्मच

प्याज – 1/4 कप (कटा हुआ)

टमाटर – 1/4 कप (कटा हुआ)

ककड़ी – 1/4 कप (कटी हुई)

हरी मिर्च – 1 (कटी हुई)

हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच

मिक्स वेज रायता कैसे बनाएं

दही को चिकना होने तक फेटें।

सभी सामग्रियों को दही में डाल दें।

अच्छी तरह से मिलाएं।

ताजे धनिया से सजावट करें।

ठंडा-ठंडा परोसें।