Home / / जैविक भोजन

जैविक भोजन

July 11, 2017


is-buying-organic-food-really-worth-it-hindiजैविक भोजन!! भोजन के क्षेत्र में एक नया सदस्य! हाल के वर्षों में जैविक भोजन की प्रवृत्ति तेजी से धनी और उच्च मध्यम वर्ग के बीच लोकप्रिय हो रही है। पिछले एक दशक के दौरान जैविक भोजन निर्माताओं की बिक्री में लगातार वृद्धि हुई है, हालांकि जैविक खाद्य की कीमत स्वाभाविक रूप से अधिक है। वास्तव में, जैविक उत्पादों के उपयोग के लिए एक परिवार को औसतन 1500-2000 रूपये के बीच कुछ अतिरिक्त लागत वाली वस्तुओं को कम करना पड़ता है।

जैविक भोजन क्या है?

जैविक खेती के माध्यम से उत्पादित भोजन पूर्णरूप से रासायनिक (हानिकारक) दवाओं और वृद्धि हार्मोंनो से मुक्त होता है जो पारिस्थितिक रूप से संतुलित दृष्टिकोण है। आमतौर पर इसकी निम्नलिखित विशेषताएं हैं:

  • जैविक खेती फसल-च्रक संसाधनों के प्रति प्रयासरत है, जो पारिस्थितिक संतुलन को बढ़ावा देती है और जैव विविधता को संरक्षित करती है।
  • स्वास्थ्य के लिए कीटनाशकों और उर्वरकों का उपयोग हानिकारक माना जाता है।
  • जैविक भोजन विकिरण में औद्योगिक विलायक या सिंथेटिक खाद्य योजक का उपयोग करना संसाधित नहीं है।

अति प्राचीन काल से, भोजन का उत्पादन जैविक रूप से किया जाता था, अर्थात प्राकृतिक रूप से उगाया जाता था। यह 1940 के दशक में कृषि के औद्योगिकीकरण के बाद कृत्रिम रसायनों और कीटनाशकों का प्रयोग कृषि में होने लगा था। जिसमें खाद्य पदार्थों के विभिन्न प्रकार के रसायनों को शामिल किया गया था जो कि फसल की रक्षा करने के साथ-साथ भोजन के उत्पादन में तेजी लाने में मदद करते थे, लेकिन लंबे समय से, इस तरह के भोजन का उपभोग करने वाले व्यक्ति के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड रहा है।

साधारण उत्पादकता के कारण कार्बनिक भोजन अधिक महँगा है; आपूर्ति माँग की तुलना में कम है क्योंकि इस प्रकार के खेती में तेजी से विकास नहीं किया जा सकता है। इसमें अन्य कारण भी शामिल हैं:

  • जैविक भोजन के उत्पादन के कार्यों के लिए अधिक श्रमिकों को काम पर रखा जाता है, जिन्हें मजबूत सिंथेटिक रसायनों के अभाव में खेती करने के कुछ अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता होती है।
  • जैविक खेती में हाँथ से किये जाने वाले कार्यों (गुड़ाई, निराई और खरपतवार की सफाई) की आवश्यकता होती है।
  • जैविक खेती में सिंचाई, खाद और फसल च्रक का उपयोग करके मिट्टी का पुर्नजन्म किया जाता है।
  • जैविक खेती में प्रदूषित पानी को नियमित रूप से साफ किया जाता है।
  • जैविक खेती में कई अन्य प्रक्रियाओं के साथ कीटनाशक संदूषण का उपचार किया जाता है।

क्या जैविक भोजन वास्तव में उपयोगी है

विशेष रूप से अधिकांश उपभोक्ताओं से जो जैविक भोजन का उपयोग करते है पूछा गया, तो वह यह कारण बताते है कि जैविक पदार्थों की खरीद कीटनाशक दवाओं से बचने के लिए हैं। हालांकि, संभावित उपभोक्ताओं के लिए जैविक खेती की अवधारणा को विस्तृत किया गया है। इस प्रकार की खेती में कीटनाशकों और फफूँदीनाशी का उपयोग किया जाता है।

जैविक खेती में सिंथेटिक कीटनाशकों का उपयोग नहीं होता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह आवश्यकता पड़ने पर कीटनाशकों का उपयोग नहीं किया जाता है जैविक खेती में प्राकृतिक कीटनाशकों का उपयोग किया जाता हैं।

जैविक या प्राकृतिक खेती में कीटनाशकों के रूप में अन्य जीवों द्वारा बनाई गई खाद या कीटनाशकों का प्रयोग किया जाता है। लेकिन यह प्राकृतिक रूप से सुरक्षित नहीं है, उदाहरण के लिए निकोटिन और रोटेनोन या डेरिस डस्ट (विवादास्पद कीटनाशक) प्राकृतिक कीटनाशक हैं लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं और सिंथेटिक कीटनाशकों की तुलना में अधिक विषैले हैं।

हालांकि ज्यादातर मामलों में जैविक कीटनाशक पारंपरिक कीटनाशकों के रूप में उतने खराब नहीं हैं।अधिकतर मामलों में वे सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल हैं इनमें से कुछ शामिल हैं:

  • नीम का तेल कीड़ों को मारने के लिए एक निरोधक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • कीटनाशक साबुन को नरम शरीर वाले जैसे एफाइड कीटों, मकड़ी के कण और स्केल क्रॉलर जैसे छोटे कीटों के विस्तृत विविधता के खिलाफ इस्तेमाल किया जाता सकता है।
  • स्पिरसैड कीटनाशक का प्रयोग कीट की एक विस्तृत श्रृंखला को मारने में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • बोरिक एसिड का प्रयोग दीमक, लकड़ी खाने वाली चींटियों और झींगुर को खत्म करने में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • विभिन्न अन्य पौधों पर आधारित तेलों का भी प्रयोग किया जा सकता है।

जैविक भोजन की सुरक्षा, स्वास्थ्य लाभ और पोषण के बारे में कोई दावा नहीं है और बहुत कम शोध हुआ है। हालांकि, सिंथेटिक कीटनाशकों की मदद से उत्पादित भोजन की तुलना में, जैविक खेती के माध्यम से विकसित जैविक खाद्य मिट्टी, वायुमंडल, भूजल के साथ-साथ झीलों और नदियों सहित सभी प्रकार के जलनिकायों के लिए बहुत कम खतरा पैदा करता है। इसके अलावा शोध से पता चलता है कि जिन बच्चों की प्रतिरक्षा तन्त्र अभी तक पूरी तरह से विकसित नहीं हुए हैं, उन बच्चों को सिंथेटिक कीटनाशकों की मदद से उगाए गए भोजन खिलाने से बीमारियों की अधिक संभावनाएं उत्पन्न होती हैं।

इसमें कोई संदेह नहीं है कि कोई जैविक भोजन खरीद सकता है। वर्तमान समय में, कृत्रिम कीटनाशक युक्त भोजन की वजह से कैंसर जैसी बीमारियां आक्रामक हो गई हैं, जैविक भोजन वास्तविक रूप से एक सुरक्षित विकल्प है। हालांकि, सवाल अभी बाकी है, निम्न आय वर्ग के लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा के बारे में क्या? निम्न आय वर्ग के लोग स्वयं की रक्षा कैसे कर सकते हैं क्योंकि वह लोग जैविक भोजन का खर्चा नहीं उठा सकते हैं।

यदि आप जैविक भोजन खरीद सकते हैं तो यहाँ कुछ चीजें हैं जिन्हें आपको जानना चाहिए:

  • “100% जैविक” नामक भोजन में सिंथेटिक घटक नहीं होते हैं।
  • “जैविक” लेबल वाले खाद्य पदार्थों में न्यूनतम 95% जैविक घटक होते हैं।
  • “जैविक अवयवों के साथ बनाया गया” भोजन में आमतौर पर कम से कम 70% जैविक अवयव होते हैं।
  • “जैविक” लेबल वाले माँस, अंडे, मुर्गी और डेयरी आमतौर पर ऐसे जानवरों से आते हैं जो कभी भी एंटीबायोटिक या वृद्धि हार्मोन के द्वारा बढ़ाये नहीं जाते हैं।

जैविक भोजन में आड़ू, सेब, शिमला मिर्च, सेलेरी, नेक्टैरिन, स्ट्रॉबेरी, चैरी, नाशपाती, अंगूर (आयातित), पालक, गोभी (पत्ता) और आलू आदि खाद्य वस्तुएं शामिल है।