Home / Travel / भारत में शीर्ष 10 ऐतिहासिक स्थल

भारत में शीर्ष 10 ऐतिहासिक स्थल

May 2, 2018
by


भारत में शीर्ष 10 ऐतिहासिक स्थल

भारत का ऐसा इतिहास है जैसा किसी और देश का नहीं है, जहां कई राजवंशों ने बहुत लम्बे समय तक शासन किया जिसकी वजह से यहां फैली हुई संस्कृतियां और परंपराएं एक अलग छटा बिखेर रही हैं। सौभाग्य से, भारत की सांस्कृतिक विरासत संरक्षित है इसका संरक्षण इस प्रकार किया गया है कि यह अभी भी बिल्कुल नया हो। इसलिए, भारत के सांस्कृतिक अतीत को फिर से देखने के लिए आपकी यात्रा की सूची में इन स्थलों का नाम होना चाहिए। नीचे, हमने यहां पर भारत के शीर्ष 10 ऐतिहासिक स्थलों का उल्लेख किया है।

ताज महल आगरा

दुनिया के सात आश्चर्यों में से एक, अपनी मोहब्बत के लिए एक सम्राट द्वारा बनवाया गया एक स्मारक जिसमें सफेद संगमरमर का व्यापक उपयोग किया गया है जो मुगल वास्तुकला की एक बेहतरीन इमारत है – ताजमहल, आगरा में मानवीकृत सुंदरता के लिए प्रतीक है। ताजमहल सार्वभौमिक रूप से मुस्लिम कारीगरों की कला द्वारा निर्मित है और इसकी काफी प्रशंसा की जाती है, वर्ष में किसी भी समय के दौरान, इस स्थान पर पर्यटकों का आना-जाना खत्म नहीं होता है। अविश्वसनीय रूप से परिष्कृत कारीगरी ने भारत के गौरव ताज को वैश्विक मानचित्र पर प्रभावी ढंग से बनाया है।

हम्पी, कर्नाटक

हम्पी उन लोगों के लिए एक ऐसा स्थान है जो आज को विलुप्त होने की कगार पर देखते हुए गौरवशाली अतीत की कल्पना करना पसंद करते हैं। हम्पी, विजयनगर साम्राज्य का एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक और व्यापारिक केंद्र था, जो अब सिर्फ खंडहर में परिवर्तित है। फिर भी, इसका गौरवशाली अतीत अवशेषों के माध्यम से दिखाई देता है। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में सूचीबद्ध, हम्पी निश्चित रूप से सांस्कृतिक यात्रा के लिए एक आकर्षक स्थान बन गया है। कर्नाटक के हम्पी में यात्रा करने के लिए बहुत से अन्य स्थान भी हैं।

अजंता और एलोरा गुफाएं, औरंगाबाद, महाराष्ट्र

ऐसा माना जाता है कि अजंता और एलोरा की गुफाएं 2000 साल से अधिक पुरानी हैं। हालांकि, ये किसी ऐतिहासिक कारणों के बजाए कई और कारणों से महत्वपूर्ण हैं। इन गुफाओं को भारत में बौद्ध धर्म के प्रसार का साक्षी माना जाता है। अजंता एलोरा की गुफाओं की दीवारें भिक्षुओं द्वारा सुंदर मूर्तियों के साथ नक्काशीदार बनाई गई हैं, जो एक प्रकार से बौद्ध धर्म की कहानी को बयां करती हैं।

खजुराहो मंदिर, मध्य प्रदेश

इस खजुराहो मंदिर में कई मूर्तियां हैं जो देश भर से रूढ़िवादी वास्तुकला से प्रबल रूप से पाई जाती हैं। शृंगारिक मूर्तियां भारत के अतीत के पहलुओं को दर्शाती हैं। इनमें से कुछ मूर्तियां कला की एक उत्कृष्ट रचना हैं और कुछ बहुत अच्छा अनुभव प्रदान करती हैं। खजुराहो मंदिर यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल में भी सूचीबद्ध है।

सांची स्तूप, मध्य प्रदेश

बौद्ध वास्तुकला और कला की विशेषता के लिए सांची स्तूप अपने समकालीन लोगों के बीच आज भी विद्यमान है। सांची स्तूप मोनोलिथिक (अखंड) अशोक स्तंभ, मठ, स्तूप और मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है। पहाड़ियों वाले इस स्थान से मंत्रमुग्ध होकर, सम्राट अशोक ने बुद्ध के नश्वर अवशेषों के साथ इसे एक धार्मिक केंद्र बना दिया था।

गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई

भारत के ताजमहल के ठीक बाद, चलिए (गेटवे ऑफ इंडिया) के बारे में कुछ जानते हैं क्योंकि इसे लोकप्रिय रूप से मुंबई का ताजमहल कहा जाता है। मूल रूप से शाही यात्राओं का जश्न मनाने का लिए बनाया गया गेटवे ऑफ इंडिया, (मुंबई) धीरे-धीरे शहर और देश दोनों के लिए एक ऐतिहासिक प्रतीक बन गया है। इस्लामी और गुजराती वास्तुकला का मिश्रण दुनिया भर से आए पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। औपनिवेशक काल में बेसाल्ट से बना यह स्मारक भारत के विरासतीय स्थलों की सूची में अपना स्थान बरकरार रखे हुए है।

स्वर्ण मंदिर, अमृतसर, पंजाब

सोने से मढ़ा हुआ यह सिक्ख गुरुद्वारा देश में सिक्खों के सबसे पवित्र और प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है। गुरुद्वारे की भारत-इस्लामी वास्तुकला शैली इसे देश की एक प्रमुख सांस्कृतिक धरोहर बनाती है। खूबसूरत स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेम्पेल) विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया जाता है। मंदिर के नजदीक, एक तालाब है ऐसा माना जाता है कि उस तालाब में लोगों की बीमारियां समाप्त करने की शक्तियां हैं।

हवा महल, जयपुर

यह महल उस समय से है जब देश में पर्दा प्रथा प्रचलित थी। महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने इस महल का निर्माण करवाया ताकि महिलाएं बाहर जाए बिना ही बाहर के दृश्यों का आनंद ले सकें। हवा महल में 15 मीटर की ऊंची ऊंचाई पर खड़े होकर देखने पर,  शहर के चारों ओर एक मनोरम दृश्य दिखाई देता है। जयपुर (पिंक सिटी) का यह (हवा महल) 5 मंजिला ऐतिहासिक स्थल सबसे अधिक हवादार प्रणाली के लिए उल्लेखनीय है, जिसके कारण इसे पैलेस ऑफ विंड्स या हवा महल कहा जाता है।

विक्टोरिया मेमोरियल, कोलकाता

किसी संदेह के बिना आप कह सकते हैं कि, विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता की सबसे प्रसिद्ध इमारत है। पूर्व में यह रानी विक्टोरिया की यादगार में बनवाया गया था, अब यह विलियम डेनियल, थॉमस डेनियल और अन्य विभिन्न प्रसिद्ध कलाकारों से पूर्ण संग्रहालय आवास संग्रह में विकसित हुआ है।

कुतुब मीनार, दिल्ली

यह ऐतिहासिक मीनार देश में मुगल शासन की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए बनवाया गया था। कुतुबमीनार अपने आप में एक अद्भुत वास्तुशिल्प को संजोए हुए, 73 मीटर ऊँची इस मीनार का  निर्माण कुतुब-उद-दीन ऐबक द्वारा करवाया गया था। यह अपने साथ में एक भीतरी तथा एक बाहरी आँगन और चारों ओर से स्तंभों को शामिल किए हुए है। इस पाँच मंजिला मीनार में घुमावदार 379 सीढ़ियाँ हैं। ऐसा माना जाता है कि इसका डिजाइन पश्चिमी अफगानिस्तान में स्थित जाम के मीनार पर आधारित है।

सारांश
लेख का नाम-        भारत में शीर्ष 10 ऐतिहासिक स्थल    

लेखिका का नाम–     हर्षिता शर्मा

विवरण-             भारत संस्कृति और परंपराओं को संजोकर रखने वाला देश है। यह दुनिया भर में व्याप्त सांस्कृतिक रूप से समृद्ध स्मारकों के माध्यम से परिलक्षित होता है। इस लेख में दुनिया के शीर्ष 10 विरासत समृद्ध बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया है।