Home / Travel / याजू पार्क, विरार – एक मनोरंजन केन्द्र

याजू पार्क, विरार – एक मनोरंजन केन्द्र

June 20, 2018


amusement-park-yazoo-park-in-virar-mumbai-hindi

गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और यह एक सही समय है जब परिवार के साथ वक्त बिताया जाए।  मुंबई का याजू पार्क, विरार – एक मनोरंजन केन्द्र है जहाँ पर एक अच्छा समय बिताया जा सकता है। एक हरे-भरे एवं शांत मुंबई उपनगर में स्थित याजू पार्क प्रत्येक आयु वर्ग के बच्चों के लिए उपयुक्त है। रोमांचक सवारी, स्वादिष्ट व्यंजन एवं अद्भुत मनोरंजन विकल्प याजू पार्क को एक उत्तम अवकाश स्थल बनाते हैं।

पता और संपर्क सूत्र :

याजू पार्क,

ग्लोबल सिटी – विरार,

नारंगी बाईपास रोड (विवा कॉलेज के पास)

विरार (पश्चिम), 401 303. भारत

ईमेल – info@yazoopark.com

फोन नंबर: +917738677387

याजू पार्क मुंबई शहर से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर विरार रेलवे स्टेशन के निकट स्थित है जहाँ कार द्वारा भी आसानी से पहुँचा जा सकता है।

 

याजू पार्क में झूले एवं खेल:

याजू पार्क मुंबई के अन्य पारम्परिक मनोरंजन केंद्रों से अलग विकसित है। यहाँ पर प्रत्येक आयु वर्ग के लोगों के लिए कुछ न कुछ उपलब्ध है। बहुत ही छोटे बच्चों के लिए एक अलग पार्क भी उपलब्ध है। नन्हे बच्चों के लिए बहुत छोटा आश्चर्य एवं ३ साल से अधिक आयु के बच्चों के लिए भी छोटे आश्चर्य उपलब्ध हैं।

हमेशा से लोकप्रिय मेरी गो राउंड टू फेरिस व्हील,  बम्पिंग कारों से ड्रैगन एक्सप्रेस तक और रोडियो बुल से नेट क्रिकेट तक – हर एक झूला बच्चों का पसंदीदा है। बच्चों के लिए वाटर रोलर,  बम्पिंग ओर्स और एक्वा पेडलर जैसी पानी की सवारियां भी उपलब्ध हैं।

बहुत ही साहसिक मनोरंजनार्थियों के लिए भी रैपेलिंग,  राइफल शूटिंग,  रॉक क्लाइम्बिंग आदि सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। समय की माँग को देखते हुए कई कम्प्यूटर ऐनिमेशन एवंगेम भी शुरू किए गए हैं।
 

याजू पार्क में मनोरंजन के अन्य विकल्प :

याजू पार्क सम्पूर्ण रूप से परिवार के साथ भ्रमण करने योग्य है। युवा वर्ग एवं जोड़े जो कि एड्रेनालाईन पंपिंग सवारी का आनंद नहीं ले पाते हैं उनके लिए भी विभिन्न प्रकार के अन्य मनोरंजन के श्रोत उपलब्ध हैं। यहाँ की रंगशाला में विभिन प्रकार के वाद्य संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यहाँ का म्यूजिकल डांसिंग फाउण्टेन आकर्षण का केंद्र है जिसका कार्यक्रम हर 15 मिनट में शुरू होता है।

अपने मित्रों एवं परिवारजनों के साथ इन विभिन्न स्थलों का भ्रमण करना न भूलें। फिश पेडीक्योर अपने आप को लाड़ प्यार करने का मज़ेदार तरीका है। याजू पार्क में अपने पैरों की आरामदायक मालिश कराना न भूलें।

 

याजू पार्क में आयोजित सामूहिक आयोजन -:

स्कूल पिकनिक :  मजेदार गतिविधियाँ, खेल और हरा-भरा परिवेश, स्कूल पिकनिक के लिए याजू को परिपूर्ण बनाते हैं।

कॉर्पोरेट आउटिंग और टीम-बिल्डिंग गतिविधियां: पूर्व सूचना के आधार पर ही याजू पार्क को कॉर्पोरेट रिट्रीट और टीम-बिल्डिंग इवेंट्स के लिए बुक किया जा सकता है।  वयस्कों के एक समूह के लिए तीरंदाजी, रैपलिंग, और रॉक क्लाइम्बिंग जैसी गतिविधियों की मांग करने पर व्यवस्था की जा सकती है।

ग्रुप इवेंट्स : याजू पार्क को बड़े सामूहिक आयोजनों के लिए निजी रूप से भी बुक किया जा सकता है (पूर्व पुष्टि की आवश्यकता होती है)। यह पार्क काफी बड़ा पार्क है, यह एक बार में 2000 लोगों को समायोजित कर सकता है।याजू पार्क बड़ी पारिवारिक गतिविधियों, सामाजिक क्लब आयोजनों एवं खेल आयोजनों के लिए भी बुक किया जा सकता है।

  • पार्क प्रवेश शुल्क (प्रति व्यक्ति) – 45 रुपये
  • याज़ू वाटर जोन -170 रुपये
  • याजू कार्निवल ऑफर (प्रति व्यक्ति प्रवेश + असीमित सवारियां) – 559 रुपये
  • याज़ू कॉम्बो पैकेज (प्रति व्यक्ति प्रवेश + असीमित सवारियां + वाटर जोन) – 669 रुपये

 

पार्क का समय

प्रवेश: दोपहर 12 बजे से शाम 8:30 बजे तक

वाटर जोन: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

राइड्स: दोपहर 12 बजे से शाम 8:45 बजेतक

 

भोजनालय एवं रेस्टोरेंट :

याजू पार्क में ३ प्रकार के भोजनलय मौजूद हैं जो विभिन्न प्रकार के व्यंजन एवं व्यंजन -सूची पेश करते हैं ।

याजू फूड जंक्शन : यह भोजनालय विविध प्रकार के शीघ्र व्यंजन (फास्ट फूड) प्रदान करता है। यह बच्चों एवं वयस्कों की पसंदीदा जगह है।

याजू फूड प्लाजा : यह भोजनलय रंगशाला के बगल में स्थित है जो कि एक साथ 2000 लोगों को समायोजित कर सकता है।दक्षिण भारतीय एवं चीनी व्यंजन मेनू पर उपलब्ध हैं।

याजू फ्लोटिंग रेस्टोरेंट: संपूर्ण दिन के मनोरंजन के बाद यह रेस्तरां आपके विश्राम के लिए सबसे अच्छी जगह साबित हो सकती है। यहाँ पर भारतीय एवं चीनी भोजन भी उपलब्ध हैं।

Summary
Article Name
 याजू पार्क, विरार – एक मनोरंजन केन्द्र
Description
याजू पार्क प्रत्येक आयु वर्ग के बच्चों के लिए उपयुक्त है। रोमांचक सवारी, स्वादिष्ट व्यंजन एवं अद्भुत मनोरंजन विकल्प याजू पार्क को एक उत्तम अवकाश स्थल बनाते हैं।
Author