Home / / जनकपुरी में दिल्ली हाट

जनकपुरी में दिल्ली हाट

June 9, 2017


Dilli-haatहमारे अपने ही शहर दिल्ली के शानदार सांस्कृतिक केंद्र “दिल्ली हाट” का बड़े पैमाने पर व्यापक विस्तार देखा गया, जब इसने शहर की पश्चिमी दिल्ली में अपनी तीसरी शाखा का अभिनंदन किया। प्रत्याशा के वर्षों के बाद, जनकपुरी में दिल्ली हाट का बहु-प्रतीक्षित उद्घाटन 29 मई को आयोजित किया गया। भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह ने इस अद्भुत जगह का उद्घाटन जनता के साथ मिलकर किया था। इस परियोजना के सफल समापन के बाद, पश्चिमी दिल्ली के निवासियों के चेहरों पर खुशी की लहर है, जो अपने क्षेत्र में इस मनोरंजन केंद्र के निर्माण के कारण बेहद खुश हैं।

दिल्ली पर्यटन मंडल द्वारा तैयार, जनकपुरी में दिल्ली हाट का खर्च 80 करोड़ रुपये आया है और यह तीनों शाखाओं में से सबसे बड़ी परियोजना मानी जाती है। इसका निर्माण लगभग 9 एकड़ के क्षेत्र में किया गया है, जिसमें 200 से अधिक स्टालों, दुकानों और रंगमंचों को बनाया जा सकता है। स्टालों के अलावा, इसमें प्रदर्शनी आयोजित करने के लिए एक प्रदर्शनी हॉल भी है, जिसमें बैठने के लिए 800 सीटों की एक वातानुकूलित सभागार और एक रंगभूमि है। यह अपने आगंतुकों के लिए एक बड़ा तहखाना और एक पार्किंग क्षेत्र प्रदान करता है। संपूर्ण जगह अभी पूरी तरह से तैयार नही है, इसलिए औपचारिक उद्घाटन केवल तब ही आयोजित किया जाएगा, जब रंगशाला, दोपहर का उत्कृष्ट भोजन, भोजनालय और फूड चेन फ्लोर तैयार हो जाएँगें।

जनकपुरी में दिल्ली हाट, जिसे पश्चिमी दिल्ली के निवासियों के लिए एक सांस्कृतिक केंद्र बनाने के कारण, 2002 में यह अवधारणा शुरु की गई थी, इसका पहले सप्ताह में ही एक शानदार उद्घाटन देखा गया। इस उद्घाटन में लोगों ने उत्साह और उत्तेजना के साथ बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया। हाट वर्तमान में हस्तकला की दुकानों के साथ-साथ खाद्य स्टालों को भी चलाता है। बाँस से ढके कंक्रीट टॉवर की सजावट के साथ यह बिल्कुल एक पर्यावरण – अनुकूल स्थान जैसा है। यहाँ की संगीत वाद्ययंत्रों की सभी आकृतियाँ पट्टियों के चारों तरख देखी जा सकती हैं। आने वाले सप्ताहों में, यहाँ कई समारोहों को देखा जाएगा, जिनका संयोजन विशेष रूप से भीड़ को आकर्षित करने के लिए किया जाएगा।

दिल्ली पर्यटन बोर्ड ने पश्चिमी दिल्ली की कार्यप्रणाली को बदलने में बहुत प्रयास और समय खर्च किया है। दिल्ली हाट वास्तव में एक शानदार परियोजना है और इस परियोजना की सफलता उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितना कि इस परियोजना को पूरा करना। सरकार ने अपना काम कर दिया है और अब जनता का काम इस परियोजना को एक बड़ी सफलता में बदलना है। जून के महीने में, गर्मी की वजह से शायद हाट में बहुत भीड़ इकट्ठा नहीं हो सकती है। हम केवल प्रतिक्रिया में बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं, क्योंकि मानसून के साथ मौसम भी बेहतर हो जाता है।

पता: लाल सेन मंदिर मार्ग, जनकपुरी, नई दिल्ली

निकटतम मेट्रो स्टेशन: तिलक नगर

निकटतम बस स्टॉप: हरि नगर बस डिपो

समय: सुबह 10 बजे से शाम 10 बजे तक

प्रवेश शुल्क: 10 रुपये प्रति व्यक्ति

 

जरूर पढ़े :

दिल्ली हाट या हम इसे ‘मिनी इंडिया’ कह सकते हैं

दिल्ली में, गयासुद्दीन तुगलक का रहस्यमयी मकबरा

दिल्ली का फन एन फूड विलेज

दिल्ली में आइकॉनिक गुड़िया संग्रहालय

द गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस, नई दिल्ली

लाल कोट: दिल्ली का ‘वास्तविक’ लाल किला