Home / / हजार दरवाजे वाला एक महल – हजारद्वारी पैलेस

हजार दरवाजे वाला एक महल – हजारद्वारी पैलेस

May 27, 2017


a-palace-with-thousand-doors-hazarduari-palace

हजारद्वारी पैलेस

हजारद्वारी पैलेस

नाजिम हुमायूं जेह (बंगाल, बिहार और उड़ीसा के नवाब) के शासनकाल के दौरान निर्मित, हजारद्वारी पैलेस या बारा कोठी मुर्शिदाबाद के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। हजारद्वारी पैलेस का अर्थ है ‘एक हजार दरवाजे वाला महल’। दिलचस्प बात यह है कि इन 1000 दरवाजों में से 900 दरवाजे झूठे (भ्रमित करने वाले) हैं। ये दरवाजे शिकारियों को भ्रमित करने और सिपाहियों को आसानी से उन्हें फंसाने में मदद करने के इरादे से बनाये गये थे।

स्थान: मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल

समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 5 बजे तक

संग्रहालय के लिए प्रवेश शुल्क:

भारतीय- 5 रूपये

विदेशी- 100 रूपये

शुक्रवार को बंद

आकर्षण:

महल के इंडो-यूरोपीय वास्तुकला और शाही सीढ़ी महल की भव्यता को बढ़ाते हैं। महल के किनारे भगीरथी नदी बहती है जिसमें शाम को महल की सुंदर परछांई मनोरम दिखती है। निजामात इमामबाड़ा, मुर्शिदाबाद क्लॉक टॉवर, मदीना मस्जिद, चाक मस्जिद, जरूद मस्जिद सहित अन्य संरचनाओं के साथ मुख्य महल, किला निजामात में ही स्थित हैं। हजारद्वारी पैलेस में टहलने के लिये कुछ प्रमुख भाग निम्नलिखित हैं:

निजामत इमामबाड़ा– यह भारत का सबसे बड़ा इमामबाड़ा है इसका निर्माण सिराजुद्दौला द्वारा करवाया गया था।

मदीना मस्जिद – यह मस्जिद केवल मुहर्रम महोत्सव के दौरान खोली जाती है

बाकावली तोप – यह किला निजामात में रखी एक विशाल तोप है।

हजारद्वारी पैलेस संग्रहालय – मुख्य महल जिसे एक बार नवाब ने आधिकारिक तौर पर अंग्रेजों और अधिकारियों के लिए निवास के रूप में और बैठकें आयोजित करने के लिए उपयोग किया था, वह अब एक संग्रहालय है। यहाँ उस समय से जुड़ी प्राचीन वस्तुएं, कलाकृतियाँ और कीमती सामानों को संरक्षित किया गया है। यहाँ का झूमर बहुत ही सुन्दर दिखता है इसमें संगमरमर की मूर्तियाँ, हथियार, प्लास्टर की कलाकृतियाँ, नक्शे, पांडुलिपियाँ और अलग-अलग तरह की दिलचस्प कला के बहुत सारे टुकड़े हैं।

लाइब्रेरी: आपको पुस्तकालय में जाने के लिए विशेष अनुमति की आवश्यकता होगी। जिसमें पांडुलिपियों और पुस्तकों के दुर्लभ संग्रह हैं।

महल में सभी के लिए बहुत कुछ न कुछ है। संग्रहालय में अपना कुछ खास समय व्यतीत करें। नवाबी इतिहास की दिलचस्प कहानियों और लोकप्रचलित कथाओं के साथ महल की गहरी जाँच पड़ताल करने के लिए गाइड भी उपलब्ध हैं।