Home / admin

इस बार बेहतर प्रदर्शन करेंगे एथलीट्स ब्राजील के खूबसूरत शहर रियो में ओलिंपिक खत्म होने के बाद अब बारी आती है पैरालिंपिक की। पैरालिंपिक 7 सितंबर से शुरू हो चुका है और 18 सितंबर को खत्म होंगे। उम्मीद है कि इस पैरालिंपिक में भारत के 19 एथलीट्स बेहतर प्रदर्शन करेंगे। ये 19 एथलीट्स 10 खेलों में भाग लेंगे। भारतीय खेल मंत्रालय इस पैरालिंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए पहले ही इनामी राशि की [...]

ताइवान के शहर ताओयुआन में 1 से 5 सिंतबर के बीच 9वी एशियाई वूशू चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। इस चैम्पियनशिप में भारतीय टीम ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए 9 मेडल जीते। भारत ने चार रजत और पांच कांस्य पदक जीते। इसे भारत की बदकिस्मती ही कहा जाएगा कि बेहतरीन खेल दिखाने के बावजूद कोई भी भारतीय खिलाड़ी कोई स्वर्ण पदक नहीं जीत पाया। एल. बुधाचंद्र सिंह पहले भारतीय थे, जिन्होंने पहला पदक जीता। 56 [...]

ओलिम्पिक में भारत के लिए इकलौता व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले अभिनव बिंद्रा ने पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर निशानेबाजी से संन्यास ले लिया है। एक अधिकृत बयान में उन्होंने कहा कि अब आगे बढ़ने का वक्त आ गया है। ताकि अगली पीढ़ी को नेतृत्व सौंपा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि यह दिन उनके लिए बेहद भावुक है। उन्हें जो करना सबसे ज्यादा पसंद है, वे अब नहीं करेंगे। वैश्विक स्तर पर देश [...]

क्या आप दो लाख रुपए से कम की मोटरसाइकिल देख रहे हैं? मार्केट में इस समय कई विकल्प हैं और वह भ्रमित भी करते हैं। ऐसे में हम यहां उन विकल्पों को घटाकर पांच तक ला रहे हैं, ताकि आपके लिए चुनाव आसान हो सके। महिंद्रा मोजो श्रेणी– खेल एक्स-शोरूम कीमत – 1.6 लाख रुपए (नई दिल्ली) स्टार्टिंग– सेल्फ स्टार्ट डिसप्लेसमेंट – 295 सीसी फ्यूल टैंक कैपेसिटी – 21 लीटर कर्ब वेट– 165 किलोग्राम सूखा [...]

हर साल खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। इन सभी पुरस्कारों में राजीव गांधीखेल रत्न को भारत गणराज्य में खेलों का सर्वोच्च अलंकरण माना जाता है। यह पिछले चार साल में खेलों के क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है। इस साल, यह पुरस्कार समारोह महिला शक्ति को समर्पित था। पहली बार एक ही साल में तीन महिलाओं – पीवी सिंधु, साक्षी [...]

4 / 5 ( 1 vote ) बारबोरा स्ट्रायकोवा के साथ नई भागीदारी भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के लिए अच्छी खबर लाई है। हाल ही में खत्म हुए रियो डि जेनेरो के ग्रीष्मकालीन ओलिम्पिक खेलों में निराशाजनक नतीजों के बाद सानिया ने 21 अगस्त को सिनसिनाटी ओपन जीत लिया। इसके साथ ही वह वुमंस टेनिस एसोसिएशन (डब्ल्यूटीए) की डबल्स रैंकिंग में टॉप पर आ गई हैं। फाइनल मुकाबले में सानिया और स्ट्रायकोवा ने मार्तिना [...]

रियो ओलिम्पिक्स 2016 में भारत का प्रदर्शन कभी खुशी कभी गम का रहा। आप कुछ जीते और कुछ हार गए। यहां बात दुनिया के सर्वश्रेष्ठ के मुकाबले अपने प्रदर्शन को बेहतर करने का अवसर भी था। ओलिम्पिक के स्तर पर प्रतिस्पर्धा में भाग लेने का मौका इस वजह से नहीं मिलता कि वह खिलाड़ी अपने देश में शीर्षस्थ है, बल्कि उसे न्यूनतम ओलिम्पिक मापदंडों पर आयोजित क्वालिफिकेशन ट्रायल्स के दौरान अपनी श्रेष्ठता साबित करनी होती [...]

पीवी सिंधु के तौर पर भारत को एक महिला चैम्पियन मिल गई है। ऐसी चैम्पियन जो बैडमिंटन में आने वाले वक्त का सितारा हैं। उन्होंने रियो 2016 ओलिम्पिक्स में रजत पदक जीता। इससे भी बढ़कर स्वर्ण पदक जीतने वाली मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन कैरोलिना मरीन के खिलाफ फाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन किया। एक पल के लिए भी नहीं लगा कि मुकाबला एकतरफा हो गया है। अंत तक सिंधु ने जीवटता दिखाई। फाइनल मैच के बाद उन्होंने [...]

दीपा कर्माकर ने रियो ओलिम्पिक्स 2016 में आर्टिस्टिक जिमनास्टिक के व्यक्तिगत वॉल्ट इवेंट के फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया। भले ही उन्हें उनके जादुई ‘प्रोडुनोवा’ वॉल्ट के दम पर पदक न मिला हो और चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा हो, उनकी उपलब्धि किसी भी मायने में कम नहीं है। उन्हें जो भी तारीफ और सम्मान मिल रहा है, वह उसकी सच्ची हकदार है। एक ऐसे देश में, जो ओलिम्पिक पदक पाने के [...]

ओडिशा में भुवनेश्वर की सरदार शाही बस्ती में रहने वाले 11 साल के फुटबॉल खिलाड़ी चंदन नायक को जर्मनी में बैयर्न म्युनिख में प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। म्युनिख में आयोजित जूनियर फुटबॉल कैम्प का सारा खर्च प्रशिक्षण देने वाली संस्था ही उठाएगी। नायक यूरोप के दूसरे सबसे लोकप्रिय फुटबॉल क्लब में एक एकेडमी प्लेयर के तौर पर खेलेंगे। क्या यह सपने के पूरे होने जैसा नहीं है? निश्चित तौर पर है! आपमें से [...]