Home / / बिहार चुनाव: बिहार में चुनावी गरमाहट बढ़ते ही एफआईआर भी बढ़ी

बिहार चुनाव: बिहार में चुनावी गरमाहट बढ़ते ही एफआईआर भी बढ़ी

September 30, 2015


बिहार में वोटिंग का दिन करीब आ रहा है र वातावरण में इसका तनाव महसूस किया जा सकता है। चुनाव अभियान के दौरान किस बात की अनुमति है और किसकी नहीं, सभी पार्टियां यह लिफाफे आगे बढ़ा रही है या उसकी कोशिश कर रही है।

बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के प्रमुख उम्मीदवार सुशील कुमार मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग की ओर से लागू की गई आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज हुई है। एक चुनाव रैली के दौरान उन्होंने वोटरों को प्रलोभन देने वाली घोषणाएं की। वहां उन्होंने वादा किया कि यदि बीजेपी सत्ता में आई तो छात्रों को 50 हजार लैपटॉप्स, रंगीन टीवी, साड़ियां और धोती बांटी जाएंगी।।

बिहार के उपमुख्यमंत्री पद से लेकर मुख्यमंत्री पद के सबसे मजबूत प्रत्याशी तक पहुंचने के बाद भी इस तरह की घोषणा उनकी ओर से होना, आश्चर्यजनक है। खासकर, यह जानते हुए कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है। हालांकि, एसके मोदी ने अपने बयान का बचाव किया। यह कहते हुए कि चुनावों में पार्टियां सत्ता में आने के बाद लोगों को क्या फायदे पहुंचाने वाली है, वह तो बताती है। यह आम है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। भले ही उनकी बात तर्कसंगत लगती हो, बहस बहुत पुरानी है। चुनाव आयोग के दफ्तर में भी इस पर व्यापक चर्चा हो चुकी है। लेकिन हर बार राजनीतिक दल इसका उल्लंघन करते हैं।

चुनाव आयोग के दफ्तर ने इस पर स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए हैं। इन्हें लागू करना पार्टियों की जिम्मेदारी है या उन्हें कानूनन सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। सुशील मोदी के केस में यह बीजेपी के लिए शर्मिंदगी का ही विषय होगा। खासकर यदि बीजेपी सत्ता में आती है। वह मुख्यमंत्री के पद के तगड़े दावेदार जो हैं।

लालू प्रसाद यादव की अनदेखी नहीं की जा सकती। उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई है। उन्होंने राघोपुर की रैली में कहा था कि यह चुनाव पिछड़ी बनाम अगड़ी जातियों की है। उन्होंने इस दौरान यादव समुदाय को अन्य पिछड़ी जातियों के साथ एकजुट होकर अगड़ी जातियों को हराने की अपील की थी। भले ही, लालू प्रसाद यादव प्रतिबंध की वजह से चुनाव मैदान में नहीं हैं, यह एफआईआर उनके लिए आगे चलकर परेशानी का सबब बन सकती है।

सोनिया गांधी और राहुल की धुआंधार रैलियां 3 और 7 अक्टूबर से

कांग्रेस महागठबंधन को जिताने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रचार अभियान शुरू होगा।

3 अक्टूबर को सोनिया गांधी भागलपुर जिले के कहलगांव में पार्टी के प्रत्याशी सदानंद सिंह के समर्थन में रैली करेंगी। इस दौरान वह चार रैलियां कर सकती हैं। कहलगांव में 12 अक्टूबर को वोटिंग है। इसी दिन वह गया जिले के वजीरगंज में पार्टी के उम्मीदवार अवधेश कुमार सिंह के समर्थन में भी रैली करेंगी। वजीरगंज में 16 अक्टूबर को वोटिंग होनी है।

अमेरिका से लौटने के बाद, राहुल गांधी भी रैलियां करेंगे। रोहतास जिले के चेनारी के बाद शेखीपुरा जिले के बारबीघा में रैली करेंगे। दिन की आखिरी रैली बेगुसराय जिले में बछवाड़ा में होगी। 26 अक्टूबर को वे सीतामढ़ी, पूर्वी और पश्चिम चंपारन में रैलियां करेंगे।

उनकी अंतिम रैलियां सीमांचल क्षेत्र में होंगी। मुस्लिम बहुल इलाके में महागठबंधन को राहुल की रैलियों को बहुत फायदा होने की उम्मीद है। इस वजह से 30 अक्टूबर को राहुल गांधी सीमांचल के कटिहार और किशनगंज जिलों में रैलियों को संबोधित करेंगे। बिहार में कांग्रेस की राज्य इकाई के मुताबिक, पार्टी के उम्मीदवारों और सहयोगी दलों के अनुरोध पर रैलियों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

नवादा की रैली में नीतीश कुमार पड़े परेशानी में

नवादा जिले के वारिसालीगंज में रैली के दौरान नीतीश कुमार को परेशानी का सामना करना पड़ा। अचानक कुछ लोगों ने रैली में मोदीमोदी के नारे लगाना शुरू कर दिया। वे नीतीश कुमार की ओर चप्पलें दिखाने लगे। रैली में अचानक भ्रम की स्थिति बनने लगी। तब जेडी(यू) और आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने बदमाशों को पकड़ा। हालात और खराब हो सकते थे, लेकिन जल्द ही हालात काबू में आ गए। नीतीश कुमार ने कहा कि यदि लोग चाहते हैं कि वह अपना भाषण जारी रखें तो वे अपना हाथ उठाएं। लोगों के सकारात्मक जवाब देने पर ही वे अपना भाषण दोबारा शुरू कर सके। उन्होंने बिहार के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए उनकी सरकार की ओर से किए गए अच्छे कामों की जानकारी दी। उन्होंन यह भी कहा कि यदि दोबारा सत्ता में आए तो बहुत कुछ करेंगे।

बिहार में शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण विषय है। कई छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए राज्य के बाहर जाना पड़ता है। इस वजह से उन्होंने कहा कि पार्टी की योजना कमजोर तबके के छात्रों के लिए स्पेशल क्रेडिट कार्ड स्कीम लाने की है। इससे उन्हें 4 लाख रुपए तक का कर्ज मिल सकेगा। उन्होंने यह भी वादा किया कि राज्य में और इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। साथ ही वोकेशनल ट्रैनिंग की सुविधाएं बढ़ाने के लिए आईटीआई भी खोले जाएंगे।

नीतीश कुमार को पता है कि वे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर लोगों की पसंद है, लेकिन वह यह भी जानते हैं कि लोगों को महागठबंधन को वोट डालने के लिए राजी करना भी बहुत मुश्किल है। कई जनमत सर्वेक्षणों के नतीजों के मुताबिक एनडीए का पलड़ा धीरेधीरे झुकता जा रहा है। वह यह भी जानते हैं कि नरेंद्र मोदी के अमेरिका के सफल दौरे से लौटने के बाद, सिर्फ मोदी की आलोचना से काम नहीं चलेगा। उन्हें वोटरों की भावनाओं को अपने पक्ष में लाना होगा।

चर्चा में नेताः कौशलेंद्र कुमार, जेडी(यू), (जन्मः 13 जनवरी 1959)

कौशलेंद्र कुमार नालंदा से 16वीं लोक सभा में मौजूदा सांसद हैं। उनका जन्म नालंदा जिले के हैदरचक गांव में कामेश्वर गराई और सरस्वती देवी के यहां हुआ था। उन्होंने बिहार शरीफ में उदतपुरी के एसपीएम कॉलेज से बीए किया। फिर नालंदा जिले के सोहसराई के किसान कॉलेज से कृषि में डिग्री हासिल की।

उन्होंने एक कृषि जानकार और सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर काम किया और फिर राजनीति से जुड़े। 15वीं लोकसभा में भी नालंदा का प्रतिनिधित्व किया था। 2009 में यह लोकसभा क्षेत्र नीतीश कुमार ने ही खाली किया था। 2014 के लोकसभा चुनावों में कौशलेंद्र यह सीट अपने पास रखने में कामयाब रहे।

चर्चा में विधानसभा क्षेत्रः मधेपुरा

बिहार के पूर्वोत्तर हिस्से में स्थित है मधेपुरा जिला। 9 मई 1981 को सहरसा जिले से काटकर इसे अलग जिला बनाया गया था। मधेपुरा के उत्तर में सुपौल और अररिया जिले हैं, जबकि पूर्व में पुर्णिया जिला। सहरसा जिला पश्चिम में और खगड़िया व भागलपुर दक्षिण में।

मधेपुरा जिला 1,787 वर्ग किमी में फैला है। इससे होकर कोसी नदी बहती है। 2011 की जनगणना के मुताबिक कुल आबादी 20,01,762 है। इनमें 10,47,559 पुरुष और 9,54,203 महिलाएं शामिल हैं।

प्रशासनिक उद्देश्य से, जिले को दो उपसंभागों, 13 विकासखंडों और 13 वृत्तों में बांटा गया है।

2010 विधानसभा चुनाव परिणामः

  • 2010 के विधानसभा चुनावों में विजयी प्रत्याशीः चंद्रशेखर, आरजेडी
  • जीत का अंतरः 11,944 वोट्स; कुल वोट्स का 7.79%
  • निकटतम प्रतिद्वंद्वीः डॉ. रामेंद्र कुमार यादव रवि, जेडी(यू)
  • पुरुष वोटरः 78,748; महिला वोटरः 74,517; कुलः 1,53,274
  • मतदान प्रतिशतः 59.37%
  • पुरुष उम्मीदवारः 8; महिला उम्मीदवारः 1
  • मतदान केंद्रः 258

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives