Home / / भारत में अधिकतम सड़क दुर्घटनाओं वाले शहर

भारत में अधिकतम सड़क दुर्घटनाओं वाले शहर

September 11, 2017


भारत में अधिकतम सड़क दुर्घटनाओं वाले शहर

 

पिछले कुछ सालों से, भारत में तेजी से बढ़ता हुआ शहरीकरण और आधुनिकीकरण देखा गया है। जिसके परिणामस्वरूप देश में वाहनों के ट्रैफिक में बहुत वृद्धि हुई है। देश में सड़कों का विस्तार हो रहा है और शहरी संघों में असाधारण वृद्धि हो रही है। इन्हीं कारणों से सड़क दुर्घटनाएँ उत्पन्न हो रही हैं।

इन्हीं कारणों से प्रतिदिन भारतीय सड़कों पर, औसतन 1317 दुर्घटनाएँ होती हैं, जिनमें से 413 मौतें हो जाती हैं अथवा आप ये कह सकते हैं कि हर घंटें 55 दुर्घटनाएँ होती हैं, जिनमें से 17 मौतें हो जाती हैं। यह एक खतरनाक आँकड़े है। हालाँकि 2015 में, सड़क दुर्घटनाओं में मरने वाले व्यक्तियों की संख्या में 3.2 प्रतिशत की बढ़त हुई थी, लेकिन 2015 की तुलना में, आजकल सड़क दुर्घटना में 4.1 प्रतिशत की गिरावट आई है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी की गई रिपोर्ट, जो भारत में 2016 में हुई सड़क दुर्घटनाओं पर आधारित है, जिसमें 50 मिलियन से अधिक आबादी वाले शहरों में सड़क दुर्घटनाओं के आँकड़े दर्ज किए गए हैं। 2016 के दौरान देश में होने वाली कुल सड़क दुर्घटनाओं की 18.7 प्रतिशत की भागीदारी इन्हीं शहरों की थी।

चेन्नई में अधिकतम कुल 7486 दुर्घटनाएँ रिकार्ड की गईं हैं और इसके बाद दिल्ली और बेंगलुरू का स्थान है। अधिकतम मृत्यु दिल्ली में दर्ज की गई है, उसके बाद चेन्नई का स्थान है।

क्र. सं. शहर का नाम दुर्घटनाओं की संख्या मृतकों की संख्या
1 चेन्नई 7486 1183
2 दिल्ली 7375 1591
3 बेंगलुरु 5323 835
4 इंदौर 5143 431
5 कोलकाता 4104 407
6 भोपाल 3571 248
7 मुंबई 3379 562
8 जबलपुर 3256 352
9 जयपुर 3004 890
10 हैदराबाद 2945 448
11 मल्लपुरम 2738 402
12 कोच्चि 2573 169
13 तिरुवंतपुरम 2453 180
14 रायपुर 2240 415
15 ग्वालियर 1993 244
16 अहमदाबाद 1783 428
17 कोल्लम 1677 207
18 विजयवाड़ा शहर 1640 379
19 लखनऊ 1639 631
20 कोझिकोड़ 1542 145
21 विशाखापट्नम 1538 327
22 कानपुर 1451 684
23 पुणे 1376 410
24 नागपुर 1373 307
25 त्रिशूर 1357 128
26 कोयंबटूर 1354 288
27 इलाहाबाद 1100 488
28 आगरा 1062 522
29 वड़ोदरा 1046 214
30 नासिक 1031 213
31 मेरठ 977 421
32 मदुरई 946 222
33 पटना 923 484
34 गाजियाबाद 887 421
35 सूरत 790 283
36 राजकोट 719 154
37 औरंगाबाद 666 143
38 तिरूचिरापल्ली 657 144
39 फरीदाबाद 624 212
40 कोटा 590 102
41 लुधियाना 549 384
42 कन्नूर 504 52
43 वाराणसी 456 226
44 चंडीगढ़ 428 151
45 आसनसोल -दुर्गापुर 416 243
46 श्रीनगर 324 51
47  जोधपुर 270 100
48 अमृतसर 217 97
49 जमशेदपुर 188 77
50 धनबाद 152 102
कुल 89835 17797