Home / / 2002 के बलात्कार के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम दोषी करार

2002 के बलात्कार के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम दोषी करार

August 26, 2017


RAM-RAHIM CONVICTED IN RAPE CASE

भारत में आमतौर पर स्व-घोषित भगवान के विवादस्पद आंकड़े रहे हैं, जो भोले-भाले लोगों को धोखा देने और नापाक (जघन्य) गतिविधियों में शामिल होने के रूप में जाने जाते हैं। जिनमें स्वामी प्रेमानंद, आसाराम बापू और चंद्रस्वामी जैसे कुछ ऐसे ही स्व-घोषित भगवान हैं, जिन्होंने धोखाधड़ी, हत्याएं करके जमीन हड़पने से लेकर बलात्कारों तक के कार्यों के लिए बदनामता अर्जित की है। अब गुरमीत राम रहीम सिंह उन्हीं स्व-घोषित भगवान में शामिल हो गए हैं। 2002 में, एक बलात्कार के मामले में सीबीआई की अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया है। देश में राम रहीम के हजारों अनुयायी हैं, उग्र राम रहीम के अनुयायियों के द्वारा किसी भी संभावित हिंसा को विफल करने के लिए हरियाणा सरकार और पंजाब सरकार ने कई सुरक्षा उपाय किए है, क्योंकि मुकदमे का फैसला पंचकुला में होना था, जो पंजाब और हरियाणा दोनों राज्य की सीमा पर स्थित है।

आइए देखें कि राम रहीम कौन हैं, उनके खिलाफ क्या आरोप लगाये गये हैं और दोनों राज्य क्यों तनावग्रस्त हैं।

राम रहीम कौन है

15 अगस्त 1967 को राम रहीम का जन्म राजस्थान के गंगानगर जिले के गाँव श्री गुरुसर मोदिया में हुआ था। 1990 में, राम रहीम डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बन गए, डेरा सच्चा सौदा कई कल्याणकारी कार्यक्रम करती हैं, जिसमें वृक्षारोपण, यौनकर्मियों का पुनर्वास, आपदा राहत, रक्त अभियान और स्वच्छता अभियान जैसे केवल कुछ नाम हैं। विवाहित राम रहीम की तीन बेटी और एक बेटा है इसके अलावा एक बेटी को गोद लिया हुआ है, राम रहीम कई प्रकार की टोपी पहनते हैं और यह उनका प्रभावशाली संक्षिप्त विवरण है। वह एक सामाजिक सुधारक, आध्यात्मिक नेता, गायक, अभिनेता और निर्देशक सभी गुणों से सम्मलित हैं। उन्होंने तीन फिल्मों का निर्देशन  उत्पादन और उनमें अभिनय किया है। वह काफी तड़क-भड़क वाली शख्सियत है, जो शक्तिशाली बाइकों की सवारी करना और उनका संचय करना पसंद करते है, उनको जेड-लेवल की सुरक्षा प्राप्त है और विभिन्न श्रेणियों में 53 विश्व रिकॉर्ड है। हालांकि,  उनके खिलाफ लगे आरोपों से इनका प्रभावशाली संक्षिप्त विवरण फिर से संज्ञान में आ गया है। 2002 में, इन पर दो साध्वी के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा हैं और 2002 में, एक संप्रदाय प्रबंधक रंजीत सिंह और पत्रकार राम चंदर छतरपती की कथित हत्या का भी आरोप लगा है।

राम रहीम ने 2007 में सिख समुदाय को भी नाराज किया था जिसके कारण यह था एक विज्ञापन में उन्होंने सिक्ख गुरू, गुरु गोबिंद सिंह की नकल करते हुए उनकी जैसी पोशाक, पगड़ी और कल्गी धारण की थी, जिससे सिक्खों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँची थी।

राम रहीम के खिलाफ मामले

यद्यपि राम रहीम कई विवादों में फसे हुए हैं लेकिन सीबीआई के वर्तमान फैसले और सजा 2002 के कथित बलात्कार मामले से संबंधित है। 2002 में, राम रहीम के ऊपर दो साध्वी का यौन उत्पीड़न आरोप लगाया गया, इस घटना की खबर भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तक एक गुमनाम चिठ्ठी द्वारा पहुँचाई गई थी। जिसके बाद 2002 में, आध्यात्मिक गुरु राम रहीम के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया था। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया था कि उन्हें राम रहीम ने अपने राजनीतिक प्रभावों को बताते हुए इस घटना के बारे में किसी को भी न बताने के लिए धमकाया था। हालांकि, आखिर में, उनको न्याय मिल गया और आध्यात्मिक बाबा को दोषी घोषित ठहराया गया है। लेकिन इस मामले में अब सोमवार को सजा का एलान किया जाएगा। इस बीच, हरियाणा पुलिस ने डीएसएस (डेरा सच्चा सौदा) के प्रमुख को हिरासत में ले लिया है। यह बताया गया है कि उन्हें हेलीकॉप्टर से रोहतक जेल में ले जाया जाएगा।

पंजाब और हरियाणा में हाई सिक्योरिटी अलर्ट
भारत में राम रहीम के हजारों अनुयायी हैं और बड़े पैमाने पर हिंसा होने की आशंका थी, जिसके कारण दोनों राज्य पंजाब और हरियाणा ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। संभावित हिंसक विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए, पंचकुला में सेना द्वारा फ्लैग मार्च आयोजित किया। बुधवार से ही अन्य कई उपाय किए जा चुके थे, जिसमें स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया और बस सेवा एवं ट्रेनें रद्द कर दी गई थी। पंजाब और हरियाणा के उच्च न्यायालय ने हरियाणा सरकार को निर्देश दिया है कि यदि राम रहीम के अनुयायी उत्तेजक बयान या उपद्रव करने का प्रयास करते हैं, तो वह आवश्यकता पड़ने पर सेना का इस्तेमाल कर सकते हैं। दोनों राज्य पंजाब, हरियाणा और संघ शासित प्रदेश चंडीगढ़ में मोबाइल इंटरनेट, डाटा और बिजली सेवाएं भी रोक दी गई हैं।

इस बीच, यह देखाना दिलचस्प होगा कि स्व-घोषित भगवान को क्या सजा दी जाएगी। राम रहीम की सजा का एलान सोमवार (28 अगस्त, 2017) को किया जाएगा।