Home / / एलिफेंटा गुफाएं: मुंबई के पास शानदार रॉक-कट गुफाएं

एलिफेंटा गुफाएं: मुंबई के पास शानदार रॉक-कट गुफाएं

May 25, 2017


elephanta-caves-665x438

एलिफेंटा गुफाएं: रॉक कला की एक अभिव्यक्ति

स्थान: एलीफेंटा आइलैंड, मुंबई हार्बर, महाराष्ट्र

मुंबई के किनारे से लगभग 7 कि.मी. दूर एलीफेंटा आइलैंड है, जिसे लोकप्रिय तौर पर घारापुरी के नाम से जाना जाता है। यह ग्रीन द्वीप 6-8 वीं शताब्दी से अपनी अद्वितीय रॉक-कट गुफाओं के साथ आगंतुकों को आकर्षित करता है। एलिफेंटा गुफाएं- दो भागों में बँटी हुई हैं इनमें से पाँच गुफाओं का समूह भगवान शिव को समर्पित है तथा दूसरे समूह में स्तूप हिल नामक दो बौद्ध गुफायें स्थित हैं। एलिफेंटा गुफाओं को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल के रूप में भी घोषित किया है और भारत के पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग द्वारा इसका रखरखाव किया जाता है।

एलिफेंटा गुफाएं वास्तव में कला की अभिव्यक्ति की तरह हैं मुख्य गुफा या शिव गुफा में एक खंभेदार मंडप (हॉल), खुला बंदरगाह और एक गलियारा है। प्रत्येक दीवार देवता की नक्काशियों से सजायी गयी है और केंद्र में स्थित तीन मुख वाली मूर्ति या त्रिमूर्ति गुफा का एक प्रतिष्ठित आकर्षण है। तीन चेहरे शिव-भैरव या पूर्व की ओर विध्वंसक, वामदेव या पश्चिम की तरफ खुशी के निर्माता और तात पुरुष या केंद्र में सद्भाव के गुरु और संरक्षक हैं।

यहाँ एक मिनी ट्रेन भी है जो आपको बंदरगाह के पास से गुफाओं के प्रवेश द्वार तक 10 रुपये प्रति व्यक्ति के मामूली किराये पर ले जाती है, या फिर आपको वहां पहुंचने के लिए 120 टेढ़ी मेढ़ी सीढ़ियाँ पार करनी होंगी। चार या पाँच बड़ी गुफाओं के अलावा, दूसरी गुफाऐं सुरक्षित नहीं रह गईं हैं आप इनको नकार सकते हैं। यदि आपके पास पार्याप्त समय है और आप आराम से पैदल चल सकते हैं, तो आप उस कैनन हिल तक चढ़ सकते हैं जो एक पुरानी तोप की वजह से जाना जाता है।

गुफाओं तक पहुंचने की यात्रा अपने आप में एक आनन्द की सवारी की तरह है। गेटवे ऑफ इंडिया से नाव द्वारा एलीफेंटा द्वीप तक पहुँचने के लिए कई घंटे लग सकते है। यहाँ अरब सागर और ठंडा मौसम इस स्थान को रोमांचक बनाता है।

त्वरित सुझाव:

  • बंदरों से सावधान रहें और उन्हें कुछ भी खाने को न दें।
  • सैर के बारे में सर्वोत्तम जानकारी के लिए एक गाइड को किराये पर रखें।
  • आप अपने साथ पेय जल सुरक्षित रखें।
  • द्वीप में अधिक स्मृति चिन्हों को खरीदने से बचें,मुंबई में बेहतर सामान उपलब्ध है।
  • आरामदायक जूते पहनें क्योंकि एलिफेंटा द्वीप से गुफाओं तक पहुंचने के लिए आपको पैदल यात्रा करनी होगी।
  • यहाँ कुछ रेस्तरां भी हैं जहाँ आप भोजन कर सकते हैं।

समय : प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे (सोमवार को बंद)

प्रवेश शुल्क : भारतीय-10 रुपये, अन्य-250 रुपये,

15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए मुफ्त।

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives