Home / / कैसे बिताएं अपनी छुटटियाँ मुंबई के मध आइलैण्ड में?

कैसे बिताएं अपनी छुटटियाँ मुंबई के मध आइलैण्ड में?

May 29, 2017


madh-island-hindiमुंबई सपनों और संघर्षों का शहर, करोड़पति और बेघर का घर, एक ऐसी जगह जो नाटकीय और बहुमुखी भारतीय फिल्म उद्योग, फैशन की चमक-दमक, चमकदार रात का जीवन और देश के वित्तीय प्रभुत्व के साथ प्रसिद्ध है। चुनौतियाँ, अवसर, संघर्ष, इतिहास, सब कुछ है और ज्यादातर हम लोग इसे गर्व से बुलाते हैं- आम्ची मुंबई। इस शहर में स्थित एक द्वीप है जिसे मध आइलैण्ड कहा जाता है। हैरानी की बात यह है कि बहुत से लोग इसमें छिपे हुए खजाने से अनजान हैं लेकिन यह कई मछली पकड़ने वालों और खेती करने वालों लिए एक घर है।

मध आइलैण्ड पश्चिम के शानदार अरब सागर और पूर्व में मलाड खाड़ी से जुड़ा हुआ है यह कोलीस के  पूर्वी भारतीय रोमन कैथोलिक और मराठियों का निवास है। टेक्नो रेव पार्टियां करने वाले लोगों के लिए और जो लोग शहर की व्यवस्ता और हलचल से भागने की इच्छा रखते हैं उनके लिए मध आइलैण्ड सबसे बढ़िया स्थान हैं। क्या यह छुटटियाँ बिताने के लिए एक अच्छा विकल्प है? चलो हम लोग पता करते हैं!

स्थान: मुंबई, महाराष्ट्र

जाने का सबसे अच्छा समय: मौसम के अनुसार अक्टूबर से जून तक का समय काफी सुखद होता है अन्यथा वैसे भी इस जगह वर्ष भर भीड़ रहती है।

मध आइलैण्ड तक कैसे पहुँचे?

मध आइलैण्ड तक पहुँचना एक चुनौती से कम नहीं है यह मुंबई के मुख्य शहर के मध्य-मार्वे रोड से लगभग 30 किलोमीटर दूर है (यदि कहानियों को माना जाता है, तो यह सड़क एक दुल्हन की आत्मा से प्रेतबाधित है जिसकी वजह से इस सड़क पर गुजरने से डर लगता है?) आप वहाँ जाने के लिए एक ऑटो या टैक्सी किराए पर ले सकते हैं और इसमें लगभग 40 मिनट लगेंगे।

वैकल्पिक रूप से, आप जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड (41.9 किमी), बोरिवली (17.5किमी) और एनएच8 (33.3 किमी) के माध्यम से जा सकते हैं।

आप वर्सोवा से मालाड की ओर किसी भी स्थानीय परिवहन विकल्प के रूप में एक नौका की सवारी से जाने का विकल्प चुन सकते हैं।

आस-पास के बस स्टॉप: माध बस स्टॉप

नियमित बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) बसों को माधे बस स्टॉप पर चलाती है। आप मार्ग संख्या 271 से मालाड या 269 से बोरिवली द्वारा मध आइलैण्ड जा सकते हैं।

निकटतम रेलवे स्टेशन: मालाड रेलवे स्टेशन (पश्चिमी रेखा)

यदि आप मुंबई लोकल ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, तो मालाड स्टेशन पर उतर कर और वहाँ से कोई भी स्थानीय परिवहन से जा सकते हैं।

मध आइलैण्ड के प्रमुख आकर्षण:

यदि आप शहर के मैकेनिकल जीवन से परेशान हैं और शरीर को एक ब्रेक की जरूरत है, तो हम आपको सुझाव देते हैं कि आप मध आइलैण्ड में एक बंगला किराए पर लेकर आराम से यहाँ घूमें। इसके अलावा, यदि आप अपने दोस्तों के साथ जश्न मना कर तनाव को दूर करना चाहते हैं, तो यह एक ऐसी जगह है जहाँ आप जाने से बच नहीं सकते हैं, यदि आपने पहले से इस स्थान के बारे में सुना है। निश्चित रूप से मध आइलैण्ड पर मछली की बदबू आती रहती है फिर भी लोग कुछ समय बिताने के लिये यहाँ जाते हैं।

मध आइलैण्ड बीच – हालांकि यह एक पर्यटक को लुभाने के लिए सुन्दर है लेकिन स्वच्छ नहीं है समुद्र तट की गीली रेत पर टहलने और सूर्य अस्त होते देखने का एक अलग नशा है। यह मजबूत और विश्वासघाती समुद्री लहरों के कारण तैराकी के लिए सुरक्षित नहीं है।

समुद्र तट पर अच्छी तरह से सफाई नहीं है, जिससे स्वच्छता प्रेमी पूर्णतः निराश हो सकते हैं।

पृष्ठभूमि में, धूप सेंकती हुई मछलियाँ, मछुआरे उनकी नौकाओं में समुद्री मछलियाँ और किनारे को चुम्बन करने वाली लहरें दिखायी देती हैं जो आपको एकदम ताजगी से भर देंगी। यह स्थान आपको अपनी दुनिया के बारे में बिल्कुल भी सोचने नहीं देगा, और साथ ही अगर आप अकेले भी है तो आपके पास इतना कुछ देखने के लिए होगा कि आप अकेलापन बिल्कुल भी महसूस नहीं करेंगे। इसके अलावा यह फिल्मों की शूटिंग के लिए एक लोकप्रिय स्थान है, इसलिए आपको पता भी नहीं चलेगा और आप भाग्यशाली बन जाओगे और सुपरस्टार से मिल पाओगे।

माध किला – इसे वर्सोवा किला भी कहा जाता है, यह पुर्तगाली को आकर्षित करता था। ये माध गाँव के पास स्थित है। आपको किले को नजरअन्दाज करना होगा। क्योंकि यह भारतीय वायु सेना के नियंत्रण में है। किले के अंदर प्रवेश मना है। “लव के लिय कुछ भी करेगा”, “शूटआउट एट वडाला”, “खलनायक”, “शतरंज”, सहित कई अन्य बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग किले में की गई है।

इरंगल गाँव -यह मध आइलैण्ड में स्थित है और इरंगल शानदार समुद्र तट के लिए प्रसिद्ध है और 500 सौ साल का सेंट बॉनावेंचर चर्च, जो शानदार इरंगल समुद्र तट पर स्थित है और वास्तव में यह यात्रा करने का हकदार है।

आसपास के आकर्षण: अलीबाग, अक्सा बीच (समुद्र तट), दाना पानी बीच

त्वरित सुझाव:

  • समुद्र तट पर हमेशा सावधान रहें क्योंकि रेत डूबती रहती है और आप डूब सकते हैं।
  • रिसॉर्ट्स पर रहने से बचें, खासकर यदि आप परिवार के साथ हैं आरामदायक और निश्चिंत रहने के लिए एक बंगला किराए पर लें।
  • अगर आप घाट से मध आइलैण्ड तक पहुँचने के लिए यात्रा कर रहे हैं तो हम आपको कुछ समुद्री बीमारियों की चेतावनी देते हैं क्योंकि आपको मछली की गंध से सभी तरीके से लड़ना होगा।
  • ग्रामीणों के साथ समय व्यतीत करें क्योंकि वे सभी गर्म जोशी के साथ आतिथियों का स्वागत करते हैं।
  • मध आइलैण्ड का समुद्र तट बहुत साफ नहीं है और तैराकी के लिए भी सुरक्षित नहीं है।
  • रिट्रीट होटल और द रिज़ॉर्ट होटल दो पाँच सितारा होटल हैं जो बढ़िया आवास और भोजन विकल्प प्रदान करते हैं।

तो, क्या आप अब मुंबई की अपनी अगली यात्रा पर मध आइलैण्ड पर जाने के लिए तैयार हैं?