Home / / हुसैन सागर: भगवान बुद्ध का एक दिव्य अवलोकन

हुसैन सागर: भगवान बुद्ध का एक दिव्य अवलोकन

June 8, 2017


Hussain-Sagar-665x442

हुसैन सागर: भगवान बुद्ध का एक दिव्य अवलोकन

स्थान: हैदराबाद, आंध्र प्रदेश

एक शांत झील के दिव्य दृश्य के मध्य में भगवान बुद्ध की एक मंगल मूर्ति खड़ी है! यह सिर्फ एक कल्पना नहीं है बल्कि एक वास्तविक स्थान है। यह शानदार स्थान हैदराबाद में हुसैन सागर झील है। वर्ष 1562 में हुसैन शाह वाही द्वारा निर्मित यह झील, भारत की कुछ मानव निर्मित झीलों में से एक है। यह झील, हैदराबाद और सिकंदराबाद के बीच में एक कड़ी के रूप में कार्य करती है। शहर के लिए पर्याप्त पानी की आपूर्ति करने के लिए इस झील का निर्माण मूसी नदी की सहायक नदी से कराया गया था। आज यह झील हैदराबाद में सबसे अधिक देखे जाने वाले शानदार पर्यटन स्थलों में से एक है।

एक संगीतमय फव्वारा लुम्बिनी पार्क की सुंदरता को और बढ़ा देता है, जो झील को एक तरफ से घेरे हुए है। झील के दूसरी तरफ एक विशालकाय बिरला मन्दिर है, जिसमें एक नक्काशीदार मूर्ति है। इसमें प्रवेश के लिए एक सफेद मेहराब  चिह्नित किया गया है, जहाँ खंभों के पास हर तरफ दो शेर खड़े हैं, जो पारंपरिक हिंदू मंदिर डिजाइन को दर्शाते हैं। भगवान बुद्ध की अखंड प्रतिमा ग्रेनाइट से बनी है। यह प्रतिमा 16 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। रात के समय झील की रूपरेखा की रोशनी की शानदार पंक्ति “हीरे से गढ़े हुए हार” की तरह दिखाई देती है। आप टैंक बंड सड़क से इस सुंदर सुखी दृश्य को देख सकते हैं, जहाँ अच्छी तरह से फुट-पाथ बने है और बेंच रखी हैं।

टैंक बंड रोड के निकट एक अन्य मुख्य मार्ग है, जो नेकलस रोड के रूप में लोकप्रिय है। इस सड़क के दोनों तरफ सुंदर उद्यान होने से शाम के समय में अक्सर आगंतुकों की बहुत भीड़ देखी जाती है। हुसैन सागर झील आगंतुकों के मनोरंजन के लिए कई गतिविधियों का केंद्र भी है। यहाँ के प्रमुख आकर्षणों में लुम्बिनी पार्क में बुद्ध की प्रतिमा, जहाज पर भोजन की सुविधा, स्पीड बोट पर परिभ्रमण और निवास सांस्कृतिक विभागों द्वारा उपयोग की जाने वाली सांस्कृतिक गतिविधियाँ शामिल हैं।

पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण स्थल होने के कारण इस झील की बिगड़ती हालत निश्चित रूप से ध्यान देने के योग्य है। फिलहाल, इस स्थान का माहौल दिखने में अति मनमोहक और शीतलता प्रदान करने वाला है।

पता: हैदराबाद केंद्र से 2 किमी की दूरी पर, हैदराबाद, तेलंगाना, भारत

जाने के लिए: नावों के माध्यम से बुद्ध प्रतिमा और लुम्बिनी पार्क में पहुँचा जा सकता है।

प्रवेश शुल्क: वयस्कों के लिए नौकाविहार शुल्क: 30 रुपये और बच्चों के लिए नौकाविहार शुल्क: 20 रुपये।

स्पीड बोट: चार व्यक्तियों के लिए 160 रुपये

वॉटर स्कूटर: 60 रुपये प्रति यात्रा

अच्छा: प्रकृति प्रेमी फोटो फैनेटिक्स के लिए

समय: सप्ताह के सभी दिन 8:00 बजे पूर्वाह्न से लेकर 10:00 बजे अपराह्न तक

त्वरित सुझाव:

  • झील पर जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च महीने का है।
  • एक गिलास नींबू पानी सिर्फ 10 रूपये में लेकर झील के चारों ओर शांतिपूर्वक टहला जा सकता है।
  • एक रोमांचक अनुभव के लिए मोटर बोट की सवारी करें।
  • कुछ खाने-पीने का सामान अपने साथ जरूर ले जाएं क्योंकि वहाँ भोजन की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
  • पार्क में सवारी और लेजर शो का आनंद भी लिया जा सकता है।