Home / / भारतीय कैलेंडर की महत्वपूर्ण तारीखें

भारतीय कैलेंडर की महत्वपूर्ण तारीखें

August 3, 2016


Important dates in Indian calendar

भारतीय कैलेंडर की महत्वपूर्ण तारीखें

भारत के सामाजिक जीवन में राष्ट्रीय पर्व, स्मरणोत्सव और समारोहों का अपना महत्वपूर्ण योगदान है। हम यहां भारतीय कैलेंडर की महत्वपूर्ण तारीखें  दे रहे हैं और साथ ही उनका महत्व भी बता रहे हैं।

जनवरी

12 जनवरीः राष्ट्रीय युवा दिवस- शिकागो में विश्व धर्म संसद को संबोधित कर भारत को वैश्विक मानचित्र पर रखने वाले महान भारतीय संत और फिलोसॉफर स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

15 जनवरीः भारतीय सेना दिवस- भारतीय सेना दुनिया में तीसरे नंबर की सबसे बड़ी सेना है। 15 जनवरी को सेना दिवस फील्ड मार्शल केएम करियप्पा के ब्रिटिश जनरल सर फ्रांसिस बुचर से देश के पहले कमांडर-इन-चीफ का पदग्रहण करने की याद में मनाया जाता है।

23 जनवरीः नेताजी जयंती- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं में से एक नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था।

26 जनवरीः गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 1935 में भारत सरकार अधिनियम की जगह भारत के संविधान ने ली थी। यह भारत की धरती का सर्वोच्च कानून है। यह दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है।

30 जनवरीः शहीद दिवस- महात्मा गांधी की 1948 में इसी दिन हत्या हुई थी। उसी की याद में 30 जनवरी को सर्वोदय दिवस या शहीद दिवस के तौर पर पूरे भारत में मनाया जाता है। इस दौरान भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होकर अपनी जान का बलिदान देने वाले सेनानियों को याद किया जाता है।

मार्च

16 मार्चः राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस- 2014 में, डब्ल्यूएचओ ने भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया। 1995 से 16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाता है। इसी दिन पहली बार ओरल पोलियो वैक्सीन दी गई थी। इसी टीकाकरण अभियान को आक्रामक तरीके से चलाने का नतीजा है कि आज भारत पोलियो से मुक्त हो पाया है।

अप्रैल

14 अप्रैलः अंबेडकर जयंती- 14 अप्रैल को भारतीय संविधान के निर्माता बीआर अंबेडकर का जन्मदिन आता है। अंबेडकर भारतीय संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति के अध्यक्ष थे। वह एक प्रमुख वकील थे, जो देश में छुआछूत को दूर करने के लिए संघर्षरत थे।

मई

1 मईः मई दिवस- अंतरराष्ट्रीय कामगार दिवस या मई दिवस अंतरराष्ट्रीय परिपाठी पर चलते हुए पूरे भारत में मनाया जाता है। इस दिवस पर श्रमिक वर्ग के प्रयासों को याद किया जाता है। जिसने भारत की आर्थिक तरक्की और विकास की नींव रखी।

7 मईः रबींद्र जयंती- 7 मई को प्रख्यात कवि, विद्वान और नोबल पुरस्कार विजेता रबींद्र नाथ ठाकुर का जन्मदिन आता है। इसी दिन रबींद्र जयंती मनाई जाती है। बंगाली कैलेंडर में बैसाख के 25वें दिन जन्मदिन आने की वजह से कभी-कभी तारीख बदल जाती है। भारत, बांग्लादेस और श्रीलंका के राष्ट्रगान रबींद्र नाथ ठाकुर की कविताओं से ही निकाले गए हैं।

जून

21 जूनः अंतरराष्ट्रीय योग दिवस- 2014 में, भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित कर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर स्वीकार करने की अपील की थी। यूएन ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर 5000 साल पुराने योग को आदर दिया है।

अगस्त

8 अगस्तः भारत छोड़ो दिवसः 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने अंग्रेज शासन के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन छेड़ा था। उन्होंने इस लॉन्च पर कहा था- “हर भारतीय नागरिक खुद को एक आजाद नागरिक महसूस करें।” भारत छोड़ो दिवस आजादी की इसी भावना को श्रद्धांजलि है।

15 अगस्तः स्वतंत्रता दिवस- भारत ने ब्रिटिश दासता से 1947 में इसी दिन मुक्ति पाई थी। वह भी लंबे संघर्ष और बलिदानों की शृंखला के बाद। इस दिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद किया जाता है। यह देश के तीन राष्ट्रीय अवकाशों में से एक है।

29 अगस्तः राष्ट्रीय खेल दिवस- भारत के लिए कई सम्मान और मेडल्स जीतने वाले प्रसिद्ध भारतीय हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त को हुआ था। राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल इस दिन मनाया जाता है। देश में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए कई समारोह मनाए जाते हैं।

सितंबर

5 सितंबरः शिक्षक दिवस- 5 सितंबर 1888 को जन्मे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक महान, अनुकरणीय शिक्षक होने के साथ ही फिलोसॉफर और भारत के दूसरे राष्ट्रपति भी थे। उनके जन्मदिन को देशभर में हर साल शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

अक्टूबर

2 अक्टूबरः गांधी जयंती- मोहनदास करमचंद गांधी को महात्मा गांधी या बापू के नाम से भी जाना जाता हैं। वे राष्ट्रपिता हैं। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ अहिंसा आंदोलन का नेतृत्व किया था। उनके जन्मदिन को देशभर में राष्ट्रीय अवकाश रहता है।

8 अक्टूबरः भारतीय वायुसेना दिवस- भारतीय वायुसेना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी और दुनिया की सबसे प्रतिस्पर्धी वायुसेनाओं में से एक है। 8 अक्टूबर 1932 में इसकी स्थापना हुई थी। यह शांति के साथ ही युद्ध काल में भारत की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। भारतीय वायुसेना दिवस 8 अक्टूबर को मनाया जाता है।

10 अक्टूबरः राष्ट्रीय डाक दिवस- भारतीय डाक विभाग दुनिया के सबसे बड़े पोस्टल नेटवर्क्स में से एक है। ब्रिटिश सरकार ने 1774 में इंडिया पोस्ट की शुरुआत की थी। ग्रामीण भारत में भारतीय डाक विभाग खबरों और सूचनाओं का एक बड़ा स्रोत रहा है। भारतीय डाक घर हर साल 10 अक्टूबर को मनाया जाता है।

नवंबर

14 नवंबरः बाल दिवस- भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन 14 नवंबर को आता है। वे बच्चों से बहुत प्यार करते थे। इसी वजह से उनकी याद में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। नेहरू का मानना था कि बच्चे ही भविष्य के नेता हैं।

दिसंबर

4 दिसंबरः भारतीय नौसेना दिवस- भारत के तटों और जल सीमाओं की रक्षा का जिम्मा भारतीय नौसेना पर है। हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। इस दौरान समुद्री सीमा की रक्षा के लिए जान का बलिदान देने वाले सैनिकों को याद किया जाता है।

7 दिसंबरः भारतीय सशस्त्र सेना ध्वज दिवस- 1949 से भारत 7 दिसंबर को भारतीय सशस्त्र सेना ध्वज दिवस मना रहा है। यह दिवस सशस्त्र सेनाओं में भारत के लिए लड़ रहे जवानों के कल्याण के लिए फंड एकत्रित करने के लिए मनाया जाता है।

23 दिसंबरः किसान दिवस- भारतीय अर्थव्यवस्था की जड़ें कृषि में काफी गहरी हैं। कृषि और उससे जुड़ी अन्य गतिविधियां, जैसे- मछली पालन और वनीकरण। यह राष्ट्रीय जीडीपी में सबसे ज्यादा योगदान देने वाले क्षेत्रों में से एक है। भारत हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस मनाता है। इस दिन किसानों के प्रयासों को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यक्रम आयोजित होते हैं।