Home / India / इको पार्क, न्यू टाउन – कोलकाता का इकोलॉजिकल एडवेंचर

इको पार्क, न्यू टाउन – कोलकाता का इकोलॉजिकल एडवेंचर

December 5, 2018


इको पार्क, न्यू टाउन

भारत की वर्तमान जनसंख्या 1.2 अरब है। जिनमें से अधिक से अधिक लोग महानगरों, शहरों और शहरी इलाकों में पलायन कर रहे हैं। प्रदूषण और हरियाली की कमी एवं कंक्रीट के बढ़ते जंगल बढ़ती हुई चिंता का विषय बन रहे हैं, पारिस्थितिकी पर्यटन का बढ़ावा उद्धारकर्ता हो सकता है, जो पर्यटक और पैसा दोनों को लाता है और हमारे शहर को बचाता है। शायद इसीलिए पश्चिम बंगाल प्रशासन ने कोलकाता के आगामी शानदार इलाकों में से एक न्यू टाउन- राजरहाट में इको पर्यटन पार्क पर काम शुरू किया। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा 29 दिसंबर 2012 को उद्घाटन किया गया इको पार्क, राजरहाट एक 480 एकड़ का पार्क है जो राज्य के समृद्ध प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करता है। पार्क को प्रकृति तीर्थ (प्राकृतिक तीर्थयात्रा) के नाम से जाना जाने लगा है जो विभिन्न पारिस्थितिक क्षेत्र के संयोजन के लिए एक उपयुक्त वर्णन है। वर्तमान में यह कोलकाता का सबसे लोकप्रिय आकर्षण, पिकनिक स्थल और मनोरंजन क्षेत्र है।

कैसे पहुँचें

पता: इको टूरिज्म पार्क, मेजर आर्टेरियल आरडी, एक्शन एरिया 2, न्यूटाउन, कोलकाता, पश्चिम बंगाल – 700156

फोन – 033 2706 4010

हवाई अड्डे से दूरी – लगभग 10 किलोमीटर

अल्टादंगा से दूरी – 13.6 किलोमीटर

चिंग्रीहाट से दूरी – 10.8 किलोमीटर

इको पार्क, न्यू टाउन एक चहल-पहस वाला स्थान है। कोलकाता के अधिक से अधिक व्यवसायों को न्यू टाउन में स्थानांतरित करने के साथ, यहाँ उपलब्ध बसें और बघ्घियाँ पार्क को बाकी शहर के साथ जोड़ती हैं। सभी बस सेवाओं के बावजूद, टैक्सियां अब भी इको पार्क तक पहुँचने का सबसे आसान तरीका हैं और अगर कोई परिवार या समूह है तो उनके लिए टैक्सी का चुनाव सबसे उचित विकल्प माना जाता है।

इको पार्क का नक्शा

इको पार्क एक ऐसी जगह है जहाँ कोलकाता के लोग और शहर में आने वाले लोग अपने परिवार के साथ एक मजेदार दिन बिताने के लिए जा सकते हैं। प्रकृति और शांति इस पार्क के दो प्रमुख तत्व हैं। पार्क में कई मजेदार और मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाता है। झील के बड़े वाटर पार्क या झील के अलावा इको पार्क में कई थीम वाले क्षेत्र हैं। इसमें शामिल हैं –

  • उष्णकटिबंधीय वृक्ष उद्यान
  • जंगली फूल वाले घास के मैदान
  • औपचारिक उद्यान
  • जड़ी बूटी वाले उद्यान
  • उष्णकटिबंधीय वर्षावन
  • बाँस का जंगल
  • रबी अरण्य
  • फल उद्यान
  • चाय उद्यान
  • मास्क उद्यान

इको पार्क के प्रमुख आकर्षण

गुलाब उद्यान – यह एक बड़ा पार्क है जो दुनिया के विभिन्न प्रकार के गुलाब की किस्मों को विकसित करने के लिए जाना जाता है। यहाँ फूल वर्ष भर खिले रहते हैं जिसके कारण यह एक महत्वपूर्ण आकर्षण का केन्द्र माना जाता है।

तितली उद्यान – इस उद्यान में विभिन्न प्रकार की तितलियों की प्रजातियाँ पाई जाती हैं। आगंतुक इस उद्यान में कुछ शुल्क दे कर अधिक मनोरंजन ले सकते हैं। सभी आयु के लोगों के लिए यह एक मनोरंजन की गतिविधि है।

संगीत फव्वारा – इस उद्यान में एक शानदार संगीत फव्वारा स्थित है। सूर्यास्त के समय में संगीत और रोशनी प्रदर्शनी अत्यधिक भीड़ को आकर्षित करती है।

खाद्य उद्यान – इस उद्यान के आसपास प्राकृतिक सौंदर्य के बीच में एक अद्भुत जलपानगृह और दोपहर के खाने का भी उचित प्रबंध है।

बंगलार हाट – इस उद्यान में बंगलार हाट क्षेत्र एक बाड़े जैसा है जो ग्रामीण बंगाल के कुटीर उद्योगों और संस्कृति का प्रदर्शन करता है। इन उद्योगों के सभी उत्पाद यहाँ खरीदे जा सकते हैं।

बाउल ग्राम – बाउल, बंगाल के समृद्ध गीत और नृत्य संस्कृति का एक अहम हिस्सा माने जाते हैं। बाउल ग्राम के बाउलों के प्रदर्शनों का आनंद लेने के लिए इको पार्क एक उचित स्थान माना जाता है।

शिल्पी कुटी – कारीगरों द्वारा निर्मित कुटियाँ सुंदर प्रेरणा वाली कुटियाँ हैं जो एक सुंदर दृश्य के लिए बनायी जाती हैं।

कुटियाँ और सम्मेलन कक्ष – 200 एकड़ की झील के बीच में एक छोटे से द्वीप पर व्यक्तिगत कुटियाँ और सम्मेलन कक्ष निगमित और व्यक्तिगत समारोहों के लिए उपलब्ध हैं। इस द्वीप का काँच घर एक प्रमुख आकर्षण है।

शिशु केंद्र – शिशु नामक केंद्र बच्चों के लिए मनोरंजन का केंद्र है। यह छोटे बच्चों वाले परिवारों के लिए एक बड़ा आकर्षण का केंद्र है।

आयुर्वेदिक स्पा – पार्क में आयुर्वेदिक स्पा आगंतुकों के स्वास्थ्य के लिए कई आयुर्वेदिक सेवाएं और उपचार प्रदान करती है।

दुनिया के 7 आश्चर्य – पार्क दुनिया के सभी 7 आश्चर्यों का प्रतिनिधित्व करता है, अर्थात्, मिस्र के गीज़ा के महान पिरामिड, जॉर्डन में पेट्रा, रोम का कोलोसियम, चीन की महान दीवार, ईस्टर द्वीप की मोई मूर्तियां, ब्राजील के क्राइस्ट द रिडीमर और भारत का ताजमहल। यह पूरा सेटअप 3 एकड़ की भूमि पर विस्तारित है।

सुविधाएं

न्यू टाउन इको पार्क, राजरहाट, अपने आगंतुकों को पेश करने वाली कई सुविधाओं के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस पार्क के क्षेत्र में एक विशाल पार्किंग सुविधा शामिल है, जहाँ बाहरी भोजन की अनुमति दी जाती है, क्योंकि परिवार के लिए भोजन खरीदने के लिए विभिन्न स्थानों पर आगंतुकों के वाहनों और खाद्य पदार्थों की सुविधा है। पार्क के अंदर भी परिवहन के लिए गोल्फ कार्ट उपलब्ध हैं। पार्क अपनी पारिस्थितिकी सैर के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की अनुमति भी देता है। पार्क के अधिकारी स्कूल और समूह बुकिंग के लिए छूट और सुविधाएं प्रदान करते हैं। इको पार्क, न्यू टाउन अब दिन की सैर और स्कूल भ्रमण के लिए एक प्रसिद्ध स्थल है।

आगंतुक सूचना

इको पार्क समय:

गर्मियों का समय: (1 मार्च से 31 अक्टूबर)

मंगलवार से शनिवार – दोपहर 2:30 बजे से शाम 8:30 बजे तक

रविवार और सार्वजनिक छुट्टियों के दिन – दोपहर 12 बजे से शाम 8:30 बजे तक

सर्दियों का समय: (1 नवंबर से 28 फरवरी तक)

मंगलवार से शनिवार- 12 बजे से शाम के 7:30 बजे तक

रविवार और सार्वजनिक छुट्टियों के दिन = 11 बजे से शाम के 7:30 बजे तक

सोमवार बंद

इको पार्क प्रवेश शुल्क

20 रुपये प्रति व्यक्ति। टिकट काउंटर शाम 6.30 बजे बंद हो जाता है।

मनोरंजक गतिविधियाँ

मनोरंजक गतिविधियाँ रुपये अवधि
आरचेरी 50 5 बार
बर्ड वाचिंग 10 _
डुओ साइकिलिंग 150 20 मिनट प्रति जोड़ा
ईबाइक 200 20 मिनट
ईको कॉर्ट 50 चिल्ड्रेन पार्क के लिए काउंटर 1 पर संपर्क करें
गेमिंग जोन 50 60 मिनट
स्पीड बोट 100 झील का एक चक्कर  (लगभग 30 मिनट)
कायाकिंग 150 30 मिनट
मिक्की माउस 20 20 मिनट
पेडल बोट 50 4 व्यक्तियों के लिए 30 मिनट तक
रिमोट कार 50 15 मिनट
राइफल सूटिंग 50 10 बार निशानेबाजी
रोलर स्केट्स 50 30 मिनट
शिकारा राइडिंग 150 4 व्यक्ति 30 मिनट तक
वाटर जोरबिंग 150 15 मिनट

कोलकाता में अन्य मनोरंजन पार्क