Home / / कोडैक्कानल – दक्षिण भारत में मानसून का स्वर्ग

कोडैक्कानल – दक्षिण भारत में मानसून का स्वर्ग

July 11, 2017


Rate this post

Kodaikanalभारत में उमस और तेज चमकीली गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया है इसका असर देश के कोने-कोने तक देखने को मिल रहा है। लेकिन अब मौसम सुहावना और उमस भरा है। अगर आप मानसून के महीनों में चाय और पकौड़े खाना चाहते हैं या सावन के झूले का आनंद लेना चाहते हैं या फिर पहाड़ों की यात्रा करना चाहते हैं तो भारत में आपके लिए ऐसा बहुत कुछ है। दक्षिणी भारत विशेष रूप से मानसून के महीनों के दौरान यात्रा करने, साहसिक काम करने वालों, प्रकृति प्रेमियों और हनीमून मनाने वाले लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। तमिलनाडु में स्थित कोडैक्कानल सबसे अच्छा हिल स्टेशन है इसे “हिल स्टेशन की राजकुमारी” के नाम से भी जाना जाता है।

कोडैक्कानल हरा-भरा, सुंदर और प्राकृतिक रूप से बहुत लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह मानसून के महीनों के दौरान सबसे अधिक माँग वाले क्षेत्रों में से एक है, यहाँ पर यात्रियों के आने की वजह कई ट्रेकिंग ट्रेल्स और साहसिक खेल के अवसर हैं।

कोडैक्कानल की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय

इस एक सवाल का सबसे अच्छा जवाब यह है कि हमें पता है यात्रियों को कोडैक्कानल से क्या चाहिए। अगर आप दक्षिण भारत की चिलचिलाती गर्मी से राहत पाना चाहते हैं तो अप्रैल से जून के बीच कोडैक्कानल की यात्रा पर जरूर जाइये। कोडैक्कानल का ठंडा मौसम, गर्मियों के फूल और सुंदर दृश्य आपको मंत्रमुग्ध कर देगें। जो लोग पहाड़ों की ठंडक का अनुभव लेना चाहते हैं उनको अक्टूबर से मार्च के बीच कोडैक्कानल आने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह उन लोगों के लिए सबसे अच्छा समय है। यहाँ पर आने वाले यात्री कुछ जीवंत त्यौहारों जैसे नवरात्रि और पोंगल के साथ स्थानीय चाय और पर्यटन त्यौहार का लुत्फ उठा सकते हैं।

यदि आप मनमौजी पर्वतीय बारिश पर ध्यान नहीं देते हैं, यदि आप एकांत की तलाश में हैं, मानसून में पहाड़ों की पेशकश देखना चाहते हैं और आप प्राकृतिक प्रेमी हैं, तो आपको मानसून के महीनों के दौरान कोडैक्कानल जाना चाहिए। जुलाई से सितंबर तक के समय को मानसून के महीने भी कहा जाता है।

कोडैक्कानल तक कैसे पहुँचे?

कोडैक्कानल समुद्र तल से लगभग 2,133 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। पलानी की पहाड़ियों में स्थित कोडैक्कानल तक तमिलनाडु और केरल के सभी प्रमुख शहरों से आसानी से पहुँचा जा सकता है। मदुरै हवाई अड्डा (120 किलोमीटर) सबसे निकटतम हवाई अड्डा है, लेकिन कोयम्बतूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (150 किलोमीटर दूर) के अवागमन से यह एक आसानी से सुलभ गंतव्य बन गया है। तमिलनाडु अपनी बढ़िया बस अवागमन के लिए जाना जाता है। राज्य के सभी हिस्सों से कोडैक्कानल तक आसानी से पहुँचा जा सकता है।

कोडैक्कानल की दुर्लभ चीजें

कोडाई झील में नौका विहार- कोडैक्कानल में स्थित विशाल कोडाई झील के नीले रंग के जल में नाव की सवारी करना और इस झील के चारों ओर की भव्य पहाड़ियों को देखकर आपको सबसे अच्छा अनुभव प्राप्त हो सकता है।

ग्रीन वैली (नीली पहाड़ी) व्यू की सुंदरता का दौर– इस जगह को आत्महत्या के लिए लोकप्रिय माना जाता है। इस स्थान की सुंदरता को देखकर आत्महत्या करने का विचार आपके मन में आखिरी विचार हो सकता है।

बेरिजम झील के किनारे पिकनिक– यह स्थान उन लोगों के लिए है जो झील से दूर रहकर एक सुहावने दिन का मजा लेना चाहते हैं। पिकनिक पर दिन का भोजन करने और झील के किनारे किताब पढ़ने के लिए यह एकदम सही स्थान है।

पिलर चट्टानों की यात्रा- विशाल स्तंभ रूपी पहाड़ों की चोटियो की ऊँचाई लगभग 400 फीट है। ग्रेनाइट का बना हुआ रास्ता मेहमानों को आकर्षित करने में सफल नहीं हो पाया है।

डॉल्फिन की नाक- पिलर चट्टानों के बहुत ही नजदीक एक ऐसी पहाड़ी है जो देखने में डॉल्फिन की नाक जैसी प्रतीत होती है। यह जगह बहुत ही सुंदर है।

शैतान की रसोई- यदि आप नाम से जान गये हों तो थोड़ा इंतजार करें जब तक कि आप पहाड़ में पड़ी हुई भयानक दरार को नीचे तक न देख लें। आप कल्पना करिये कि इस अंधेरी दरार से चमगादड़ निकल रहे हैं और आप नरक की आग से बचने की कोशिश या बहाना कर रहे हैं।

कोकर्स वाक- एक किलोमीटर लंबे कोकर्स वॉक को 1872 में बनाया गया था। यह उन लोगों के लिए एकदम सही जगह है जो पहाड़ी पर चलना या बाइक की सवारी करना पसंद करते हैं, प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेना चाहते हैं तो जब आप यहाँ की यात्रा पर जायें, तो घर से दूरबीन साथ लेकर जायें।

कुरिंजी मंदिर में प्रार्थना- कोडैक्कानल के सबसे मुख्य आकर्षण में से एक कुरिंजी फूल है जो 12 वर्षों में केवल एक बार खिलता है। कुरिंजी के पौधे मंदिर के पास उगते हैं जो भगवान कार्तिकेय को समर्पित हैं। इन फूलों के खिलने का कोई निश्चित समय नहीं है, मंदिर भ्रमण करने के योग्य है।

पंबर फॉल्स- कोडैक्कानल में लगभग 5 अलग-अलग तरह के बहुत ही खूबसूरत झरने हैं निस्संदेह पंबर झरना सबसे आकर्षक झरना है। यह एक ऐसा आकर्षण है जिसे आप कोडैक्कानल में भूल नहीं सकते हैं।

पलानी ट्रेक- यदि आप रोमांच से पूर्ण यात्रा करने के उत्सुक हैं, तो यह एक ऐसी यात्रा है जिसे आप भूल नहीं सकते। इस 65 किलोमीटर लंबे रास्ते में सुंदर जंगल हैं, यह एक पहाड़ी रास्ता है। हालांकि यह यात्रा करने वाले लोगों को काफी हिम्मत वाला होना चाहिए।

Comments

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives