Home / Movies / बॉलीवुड हस्तियाँ – जिनकी मोम से बनी प्रतिमाएं दुनिया भर के मैडम तुसाद संग्रहालय में

बॉलीवुड हस्तियाँ – जिनकी मोम से बनी प्रतिमाएं दुनिया भर के मैडम तुसाद संग्रहालय में

August 8, 2018
by


बॉलीवुड हस्तियाँ तुसाद संग्रहालय में

Bollywood celebrities who have their statues in Madame Tussauds all over the world

पहले पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ की मोम से बनी प्रतिमा (वैक्स स्टेचू) दिल्ली में मैडम तुसाद संग्रहालय में रखी जाएगी। दिलजीत दोसांझ भारतीय व्यक्तित्वों की बढ़ती सूची में शामिल हो गए हैं जो अपनी मोम से बनी प्रतिमा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। मैडम तुसाद में अपनी खुद की प्रतिमा स्थापित होना एक अमर होने के समान है। बॉलीवुड हस्तियों को सम्मानित करने की यह परम्परा बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन से शुरू हुई, जिसे वर्ष 2000 में लंदन में अन्य प्रसिद्ध हस्तियों की वैक्स स्टेचू के बीच रहने का विशेषाधिकार मिला। वर्तमान परिदृश्य में, बॉलीवुड की हस्तियों की सूची जो काफी लंबे समय से हॉल ऑफ फेम में है। कुछ लोगों की दुनिया भर में मैडम तुसाद के विभिन्न शाखाओं में पहले से ही मोम की प्रतिमाएं (वैक्स स्टेचू) स्थापित हैं, जबकि कई अन्य लोग पाइपलाइन (कतार) में लगे हुए हैं।

यहाँ बॉलीवुड हस्तियों की एक सूची दी गई है, जिनकी पहले से ही मूर्तियां हैं या आने वाले भविष्य में हो सकती हैं –

अमिताभ बच्चन – दिल्ली, सिंगापुर, न्यूयॉर्क, वाशिंगटन डीसी और लंदन

अमिताभ बच्चन, दि एंग्री यंग मैन, मैडम तुसाद संग्रहालय में मोम की प्रतिमा (वैक्स स्टेचू) द्वारा सम्मान पाने वाले बॉलीवुड के पहले प्रसिद्ध व्यक्ति बन गये हैं। यह कहना उचित होगा कि वह पहले जीवित एशियाई सेलिब्रिटी हैं जिनकी मूर्ति लंदन में प्रतिष्ठित संग्रहालय में रखी गई। इस बॉलीवुड स्टार की बैंकाक, हांगकांग, सैन फ्रांसिस्को और कई अन्य स्थानों में भी प्रतिमाएं हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन: लंदन, न्यूयॉर्क, वाशिंगटन डीसी और दिल्ली

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के बाद, उनकी “बहू” ऐश्वर्या राय बच्चन को 2004 में वैक्स डोपेलगेंजर (उनकी डुप्लीकेट प्रतिमा) बनने का सम्मान मिला था। ऐश्वर्या राय लंदन के प्रतिष्ठित संग्रहालय में जगह प्राप्त करने वाली बॉलीवुड की पहली अभिनेत्री थीं। बाद में, 2013 में ऐश्वर्या का न्यूयॉर्क में एक और वैक्स स्टेचू रखा गया जो कि 2010 में हुए कान फिल्म फेस्टिवल में उनके लुक से प्रेरित है। पूर्व मिस वर्ल्ड की दुनिया भर में कई संग्रहालयों में प्रतिमाएं स्थापित हैं, नवीनतम प्रतिमा दिल्ली के मैडम तुसाद संग्रहालय में है।

शाहरुख खान: लंदन, बर्लिन, सिंगापुर, न्यूयॉर्क, वाशिंगटन डीसी और दिल्ली

वर्ष 2007 में, बॉलीवुड के बादशाह, शाहरुख खान का लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में पहला डोपेलगेंजर (उनकी डुप्लीकेट प्रतिमा) रखा गया। शाहरुख खान तीसरे बॉलीवुड स्टार हैं जिनकी मैडम तुसाद संग्रहालय में मोम से बनी प्रतिमा है। इस बालीवुड स्टार की सिंगापुर, न्यूयॉर्क और दिल्ली समेत अन्य स्थानों पर भी प्रतिमाएं हैं।

सलमान खान: लंदन, न्यूयॉर्क, और दिल्ली

अमेरिका के पीपुल्स मैगजीन द्वारा दुनिया के 7वें सर्वश्रेष्ठ दिखने वाले व्यक्ति के रूप में वोट दिए जाने के बाद, वर्ष 2008 में सलमान खान को सम्मान देने के लिए लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में मोम की प्रतिमा स्थापित की गई है। उसके बाद, वर्ष 2012 में न्यूयॉर्क में प्रतिष्ठित संग्रहालय में सलमान खान की एक और प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रायः बॉलीवुड के भाईजान के रूप में पहचाने जाने वाले अभिनेता सलमान खान की हाल ही में एक और प्रतिमा का अनावरण होगा, जो उनके प्रशंसकों को भाई के साथ पोज लेने का एक और मौका प्रदान करेगी।

ऋतिक रोशन: लंदन, न्यूयॉर्क, वाशिंगटन डीसी और दिल्ली

2011 में, लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में ऋतिक रोशन की मोम की प्रतिमा स्थापित की गई थी। एक मतगणना (पोल) के अनुसार ऋतिक को दुनिया के तीसरे सबसे कामुक व्यक्ति के रूप में वोट दिया गया, ऋतिक रोशन को कभी-कभी लिविंग ग्रीक गॉड के रूप में भी जाना जाता है। इस अभिनेता की दो स्थानों पर वास्तविक मोम की प्रतिमा स्थापित है। लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में, ऋतिक रोशन की प्रतिमा को गुलाबी शर्ट और नीले डेनिम में सिक्स पैक एब्स के साथ देखा जा सकता है।

करीना कपूर खान: लंदन, सिंगापुर, न्यूयॉर्क, वाशिंगटन डीसी और दिल्ली

आमतौर पर बेबो के रूप में पहचानी जाने वाली, करीना कपूर का वर्ष 2011 में मैडम तुसाद संग्रहालय में मोम डोपेलगेंजर (उनकी डुप्लीकेट प्रतिमा) स्थापित किया गया था। यह सम्मान पाने वाली वह ऐश्वर्या राय बच्चन के बाद दूसरी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। अभिनेत्री करीना कपूर ब्लैक टॉप और हरम में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं जो फिल्म “जब वी मेट” में उनके लुक के रंग- रूप से प्रेरित है। 2014 में, सिंगापुर में करीना कपूर की एक और मोम की प्रतिमा (वैक्स स्टेचू) का अनावरण किया गया जिसमें उनको लाल साड़ी पहनाई गई। यह फोटो फिल्म रावन के उनके प्रसिद्ध गीत “छम्मक छल्लो” से प्रेरित है। करीना की एक डुप्लीकेट प्रतिमा दिल्ली के मैडम तुसाद संग्रहालय में है जिसमें वह स्वर्ग से उतरी एक परी के समान सफेद साड़ी पहने हुए दिखाई देती हैं।

माधुरी दीक्षित-नेने: लंदन, सिंगापुर और दिल्ली

अक्सर धक-धक गर्ल के रूप में पहचानी जाने वाली, माधुरी दीक्षित की 2012 में लंदन में मोम की प्रतिमा का अनावरण किया था। धक-धक गर्ल माधुरी की प्रतिमा काफी सुंदर है। माधुरी के इस रूप को दिखाने के लिए इस मूर्ति को आभूषणों के साथ सजाया गया है और गुलाबी साड़ी को उसके चारों ओर लपेटा गया है जो वरुण बहल द्वारा डिजाइन किया गया है और शैना नाथ द्वारा स्टाइल किया गया है। दिल्ली में मैडम तुसाद संग्रहालय में, अभिनेत्री को एक गहरे हरे रंग की बेहद खूबसूरत साड़ी में देखा जा सकता है।

कैटरीना कैफ: लंदन और दिल्ली

कैटरीना कैफ ने मार्च 2015 में लंदन में मैडम तुसाद संग्रहालय में अपनी उपस्थिति दर्ज की। 20 कलाकारों के एक समूह ने, नृत्य और उनके आउटफिट को ध्यान में रखकर उनकी प्रतिमा पर काम करने का फैसला किया। लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में स्थित उनकी प्रतिमा उनके प्रसिद्ध गाने “शीला की जवानी” से प्रेरित है, जबकि दिल्ली में उनकी डुप्लीकेट प्रतिमा एक सफेद सुंदर लहंगे में देखी जा सकती है।

अनिल कपूर: सिंगापुर और दिल्ली

अप्रैल 2017 में, सिंगापुर में अनिल कपूर की मोम से बनी प्रतिमा का अनावरण किया। इस “झक्कास” अभिनेता की प्रतिमा उनके जैसी ही काफी सुंदर लगती है। अभिनेता की यह प्रतिमा उनकी अद्भुत फिल्म “स्लमडॉग मिलियनेयर” के एक प्रतिष्ठित क्षण से प्रेरित है। अभिनेता की दिल्ली में भी प्रतिमा स्थापित है जिसमें इन्होंने अपनी बेटी (सोनम कपूर) की शादी पर कुछ बदलाव करवाया था। अनिल कपूर की नम्र अवलोकन के रूप में मोम की प्रतिमा की चर्चा बढ़ती जा रही है।

काजोल: सिंगापुर

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और कभी खुशी कभी गम समेत प्रतिष्ठित फिल्मों में उनकी विभिन्न भूमिकाओं के लिए प्रशंसा की जाती है। काजोल की सिंगापुर के मैडम तुसाद संग्रहालय में मोम की प्रतिमा स्थापित की गई है। इस प्रतिमा में अभिनेत्री काजोल गहरे नीले रंग के गाउन में अधिक आकर्षक दिखाई दी है। काजोल अपनी बेटी न्यासा के साथ सिंगापुर के मैडम तुसाद संग्रहालय में मोम से बनी अपनी प्रतिमा को देखने गई थी।

वरुण धवन: हांगकांग

इस पीढ़ी के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में से एक वरुण धवन, अपनी बहुमुखी प्रतिभा और आकर्षण के लिए जाने जाते हैं। इस चुलबुले अभिनेता की हांगकांग के मैडम तुसाद संग्रहालय में मोम से बनी प्रतिमा का अनावरण किया गया। उनकी यह प्रतिमा उनके लोकप्रिय गीत “डिस्को दीवाने” से प्रेरित है।

रणबीर कपूर: दिल्ली और सिंगापुर

दर्शकों के दिलों की धड़कन, रणबीर कपूर की दिल्ली और सिंगापुर में मोम की प्रतिमाएं (वैक्स स्टेचू) स्थापित हैं। इस प्रतिष्ठित अभिनेता की प्रतिमा सुपरहिट फिल्म “ये जवानी है दीवानी” से उनके प्रसिद्ध भूमिका “बनी” के रूप में देखी जा सकती है।

मधुबाला: दिल्ली

दिवंगत अभिनेत्री मधुबाला ने भले ही दुनिया को अलविदा कह दिया हो लेकिन दिल्ली के मैडम तुसाद संग्रहालय में उनकी स्मृति शेष है। दुनिया में सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक, मधुबाला फिल्म मुगल-ए-आजम में “अनारकली” की भूमिका के लिए पहचानी जाती थीं,  जिनकी प्रतिमा को दिल्ली के मैडम तुसाद संग्रहालय में उनकी स्मृति शेष के लिए बनाया गया। मधुबाला की एक छवि (आभा) हमेशा के लिए उनके प्रशंसकों के बीच शेष रहेगी।

दुनिया भर में कुछ और बॉलीवुड हस्तियों को मैडम तुसाद संग्रहालय में स्थान प्राप्त हो जाएगा।

जो इस प्रकार हैं-

शाहिद कपूर: घोषणा की जानी है

दीपिका पादुकोण: लंदन और दिल्ली

अनुष्का शर्मा: सिंगापुर

करण जौहर: लंदन

सनी लियोन: दिल्ली

दिलजीत दोसांझ: दिल्ली

 

सारांश
लेख का नाम-  बॉलीवुड हस्तियाँ – जिनकी मोम से बनी प्रतिमाएं दुनिया भर के मैडम तुसाद संग्रहालय में

लेखिका का नाम- आयुषि नामदेव

विवरण- बॉलीवुड की हस्तियों को सम्मानित करने की यह परम्परा बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन से शुरू हुई, जिन्हें वर्ष 2000 में लंदन में अन्य प्रसिद्ध हस्तियों की वैक्स स्टेचू के बीच रहने का विशेषाधिकार मिला। यहाँ बॉलीवुड की हस्तियों की एक सूची है, जिनकी संग्रहालय में पहले से ही प्रतिमाएं हैं या आने वाले भविष्य में मैडम तुसाद संग्राहलय में हो सकती हैं।