Home / / शिर्डी के निकट नया हवाई अड्डा : 40 मिनट में मुंबई से शिर्डी

शिर्डी के निकट नया हवाई अड्डा : 40 मिनट में मुंबई से शिर्डी

June 17, 2017


new-airport-near-shirdi-hindiशिर्डी के नजदीक एक नये हवाई अड्डे का इस साल जुलाई के अंत तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन होने की संभावना है। अच्छी खबर यह है कि हवाई अड्डे के सुचारू रूप से चलने के बाद मुंबई और शिर्डी के बीच हवाई यात्रा मात्र 40 मिनट में तय होगी। महाराष्ट्र राज्य में अहमदनगर शिर्डी का निकटतम हवाई अड्डा है। यह हजारों तीर्थयात्रियों के लिए बहुत मददगार साबित होगा, जो साईं बाबा मंदिर के शहर शिर्डी में महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से आते हैं। इसके अलावा अधिकतर तीर्थयात्री शिर्डी तक पहुँचने के लिए सड़क परिवहन का सहारा लेते हैं। आमतौर पर सड़क द्वारा यात्रा करने पर मुंबई से शिर्डी तक पहुँचने में लगभग 5 से 6 घंटे लगते हैं। मुंबई से शिर्डी तक की दूरी 238 कि.मी. है।

हवाई अड्डे की लागत

हवाई अड्डे के निर्माण में अनुमानित लागत 340 करोड़ रुपये है। जिसमें से साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट ने 45 करोड़ रूपये का अंशदान दिया है। महाराष्ट्र सरकार ने भी कुछ व्यय वहन किया था। पहले चरण में 240 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

हवाई अड्डे की विशेषताएं-

  • शिर्डी हवाई अड्डे को वर्ष 2010 में स्वीकृत मिल गयी थी।
  • यह हवाई अड्डा विकास कंपनी (एमएडीसी) महाराष्ट्र राज्य के स्वामित्व में होगी।
  • हवाई अड्डा एमएडीसी द्वारा भी संचालित किया जाएगा।
  • यह एमएडीसी की पहली हवाई अड्डा परियोजना है।
  • इस हवाई अड्डे को साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट द्वारा आंशिक रूप से वित्तपोषित किया गया है।
  • इस हवाई अड्डे पर 2,500 मीटर लंबा रनवे है।
  • हवाई अड्डे में अन्य चीजों के साथ एक टर्मिनल बिल्डिंग, एटीसी टॉवर और चार वाचटॉयर (निगरानी की मिनारें) भी हैं।
  • हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र सुरक्षा बल (एमएसएफ) के चार अधिकारियों के साथ एक बड़ा गेट रखा गया है।
  • हवाई अड्डा अहमदनगर में 350 हेक्टेयर में फैला है, जो शिर्डी से 14 कि.मी. दूर है।

संचालन का पहला चरणः

  • प्रारंभिक चरण में प्रतिदिन चार उड़ानों का परिचालन किया जायेगा, जिससे 700 से 800 यात्रियों को आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।
  • एटीआर से लेकर एयरबस 320 तक के विमानों को समायोजित करने के लिए हवाई अड्डा बहुत बड़ा है।
  • ट्रूजेट, इंडिगो और एलायंस एयर जैसी विभिन्न एयरलाइनों के अधिकारियों ने पहले से ही इस स्थल का दौरा किया है।

संचालन का दूसरा चरणः

  • एमएडीसी के अधिकारियों ने यह भी कहा है कि अक्टूबर तक शिर्डी के लिए अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की शुरूआत करने की योजना प्रगति पर है। अक्टूबर के समय यहाँ पर त्यौहारों का मौसम होता है और कई विदेशी पर्यटक शिर्डी जाते हैं।
  • दूसरे चरण में एक नई टर्मिनल बिल्डिंग और एटीसी टॉवर का निर्माण किया जायेगा।
  • निजी विमानों के लिए चार हैंगरों का निर्माण किया जायेगा जो किराये पर उपलब्ध होंगे।
  • हवाई अड्डे के पास की खाली जमीन पर पांच सितारा होटल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की स्थापना भी की जा रही है।

जुड़ने वाले शहर

यह हवाई अड्डा न केवल मुंबई से बल्कि दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद और विशाखापट्टनम से भी जुड़ जाएगा।

कुछ अड़चने

हवाई अड्डे के उद्घाटन से पहले कुछ महत्वपूर्ण चीजों में सुधार की जरूरत है। यहाँ पर इन चीजों का अभाव है:

  • नागरिक विमान चालक महानिदेशालय (डीजीसीए) से संचालन की अनुमति
  • स्थायी आधार पर जल संपर्क
  • बिजली का स्थायी स्रोत
  • सार्वजनिक उद्घोषणा तन्त्र
  • खाद्य आपूर्ति संसाधन
  • संकेत बोर्ड
  • सुरक्षा को मजबूत बनाना आदि।

सारांशः

यदि एकबार में कोई समस्या सामने नही आती है और हवाई अड्डा सभी सुविधाओं के साथ सुचारू रूप से संचालित हो जाता है, तो साईं भक्तों का मुंबई से शिर्डी तक 40 मिनट में पहुँचने का सपना साकार हो जायेगा।

 

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives